Saturday, April 11, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड में युवा कौशल की उड़ान! विश्व युवा कौशल दिवस पर CM सारथी योजना के तहत नियुक्ति पत्र और सिलाई मशीन वितरण!

विश्व युवा कौशल दिवस पर रांची में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत नव-नियोजित युवाओं को नियुक्ति पत्र और सिलाई मशीनें दी गईं, कौशल प्रदर्शनी स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र।

July 16, 2025
in Jharkhand, Top News
झारखंड में युवा कौशल की उड़ान! विश्व युवा कौशल दिवस पर CM सारथी योजना के तहत नियुक्ति पत्र और सिलाई मशीन वितरण!
Share on FacebookShare on Twitter

विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाइटी (श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड सरकार) द्वारा विश्वेश्वरैया (विश्वा) प्रशिक्षण केन्द्र,काँके में ‘मुख्यमंत्री सारथी योजना’ अन्तर्गत नव-नियोजित उम्मीदवारों को प्रदान किया गया नियुक्ति पत्र
=======================
युवा अपनी ऊर्जा को उचित एवं क्रिएटिव क्षेत्र में लगायें
युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल विकास जरूरी

—————श्री शैलेंद्र लाल,झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाईटी के मिशन निदेशक-सह-कार्यपालक पदाधिकारी
=======================
युवा अपनी ऊर्जा को उचित एवं क्रिएटिव क्षेत्र में उपयोग में लाने का प्रयास करें ताकि उनका भविष्य एक बेहतर दिशा में आगे बढ़ सके । आज एआई और डिजीटल युग में युवाओं को सही कौशल और उचित प्रोत्साहन देने की जरूरत है ताकि हमारे युवा और हमारा देश इस आधुनिक और डिजिटल युग में कदम से कदम मिला कर चल सके।उक्त बातें झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाईटी के मिशन निदेशक-सह-कार्यपालक पदाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार लाल ने कहीं । वे मंगलवार को विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर आज राँची स्थित विश्वेश्वरैया (विश्वा) प्रशिक्षण केन्द्र,काँके में “मुख्यमंत्री सारथी योजना”अन्तर्गत नव-नियोजित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे । इस अवसर पर उन्होंने नव-नियोजित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया ।

  • हितधारक आपसी तालमेल और साझेदारी में काम करें

निदेशक-सह-कार्यपालक पदाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार लाल ने विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाईटी के सभी धारकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रशिक्षण सेवा प्रदाता प्रशिक्षणार्थियों को केवल औपचारिक कौशल प्रशिक्षण न दें, बल्कि गुणवत्तापूर्ण कौशल विकास पर ध्यान दें। साथ ही सभी हितधारक आपसी तालमेल और साझेदारी में काम करें तो निश्चय ही हमारे युवाओं का और हमारे राज्य का भविष्य उज्ज्वल होगा।

  • प्रशिक्षित उम्मीदवारों को दिया गया सिलाई मशीन

कार्यक्रम में विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री सारथी योजना’ के प्रशिक्षित उम्मीदवारों को सिलाई मशीन प्रदान किया गया। वहीं, ‘मुख्यमंत्री सारथी योजना’ अन्तर्गत Employability Excellence for College Education & Learning उपयोजना के तहत युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाईटी एवं Institute of Civil Engineers Society (ICES) के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस मौके पर वल्र्ड स्किल्स 2025-26 के लिए इंडिया स्किल्स-झारखण्ड स्किल काम्पिटिशन के लिए राज्य स्तर एवं जिला स्तर पर तैयारी की औपचारिक शुरुआत हुई।

  • विभिन्न कौशल प्रदर्शनी स्टॉल्स रहें मुख्य आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हेल्थकेयर जेनरल ड्यूटी असिस्टेंट,ग्रीन जॉब्स -सोलर पैनल इंस्टालेशन ,इलेक्ट्रॉनिक्स -मल्टी स्किल टेक्निशियन -होम एप्लायंस के साथ-साथ फैशन डिजाइनिंग-अपैरल सेक्टर ,मल्टी अपैरल सेक्टर ,मल्टी स्किल टेक्निशियन -फ़ूड प्रोसेसिंग सेक्टर और मेकअप आर्टिस्ट एंड सैलून सेक्टर के विभिन्न कौशल प्रदर्शनी स्टॉल्स रहें।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि श्री सुनील सिंह, अतिरिक्त सचिव, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, श्री रवि रंजन कुमार विक्रम, श्रमायुक्त-सह-निदेशक, नियोजन एवं प्रशिक्षण, श्री राजीव रंजन कुमार, विशेष सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखण्ड सहित झारखण्ड कौशल विकास मिशन सोसाईटी के प्रबंधक, पदाधिकारी, यूएनडीपी के पदाधिकारी उपस्थित थे और मुख्यमंत्री सारथी प्रशिक्षण सेवा प्रदाता एवं प्रशिक्षुओं ने भाग लिया।

Related Posts

वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
Jharkhand

वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण

April 11, 2026
गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस
Jharkhand

गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस

April 11, 2026
छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण
Jharkhand

छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण

April 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
  • गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस
  • छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.