Saturday, February 21, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में स्वतंत्रता दिवस की जोरदार तैयारी: उपायुक्त दिनेश यादव ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश!

15 अगस्त 2025 को टाउन हॉल में होगा मुख्य झंडोत्तोलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, फैंसी फुटबॉल और परेड की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक।

July 24, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में स्वतंत्रता दिवस की जोरदार तैयारी: उपायुक्त दिनेश यादव ने दिए भव्य आयोजन के निर्देश!
Share on FacebookShare on Twitter

◆ उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 की तैयारियों से संबंधित बैठक का आयोजन

समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त गढ़वा, दिनेश यादव की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह (15 अगस्त 2025) के आयोजन के संबंध में बैठक किया गया। बैठक में मुख्य कार्यक्रम स्थल, टाउन हॉल का चयन करते हुए झंडोत्तोलन कार्यक्रम, मुख्य समारोह स्थल पर मंच का निर्माण, मुख्य समारोह स्थल पर बैठने की व्यवस्था, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, मुख्य समारोह स्थल पर चिकित्सा व्यवस्था, आमंत्रण कार्ड का मुद्रण एवं वितरण, प्रभात फेरी एवं परेड का आयोजन, राष्ट्रगान का पूर्वाभ्यास, स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद जवान के आश्रितों को सम्मानित, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित, मुख्य समारोह स्थल पर अग्निशमन की व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मुख्य समारोह स्थल पर विधि व्यवस्था, पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था/विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था, फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन एवं अन्य तैयारियों को लेकर कार्यक्रम का रूप रेखा तैयार करते हुए उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को विभिन्न दिशा निर्देश दिए गए।

उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में झंडोत्तोलन का मुख्य कार्यक्रम गोविंद इंटर कॉलेज (टाउन हॉल) गढ़वा के मैदान में प्रातः 09 बजकर 01 मिनट में किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के दिन कई अन्य सरकारी कार्यालयों में भी झंडोत्तोलन एवं राष्ट्रगान कार्यक्रम किया जाएगा। इनमें उपायुक्त आवासीय कार्यालय में प्रातः 08:15 बजे, समाहरणालय गढ़वा में प्रातः 10:20, अनुमंडल कार्यालय गढ़वा में प्रातः 10:50, पुलिस लाइन गढ़वा में प्रातः 11:15 बजे (संभावित) का समय निर्धारित है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशासन एवं मीडिया व आम नागरिकों के बीच अपराह्न 04:00 बजे से फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन नव निर्मित फुटबॉल स्टेडीयम गढ़वा के मैदान में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावे स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या 14 अगस्त 2025 को संध्या 04 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन टाउन हॉल, गढ़वा में किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर उपायुक्त ने अतिथियों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया। स्वतंत्रता दिवस के दिन ट्रैफिक एवं नो एंट्री को लेकर भी उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी निर्देश दिए, जिससे प्रभात फेरी समेत अन्य कार्यक्रमों के आयोजन में आवागमन की समस्या उत्पन्न न हो। उपायुक्त ने निर्धारित समय पर सभी कार्यक्रमों के आयोजन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम स्थल एवं शहर की साफ-सफाई को लेकर उपायुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद को आवश्यक निर्देश दिए। परेड को लेकर उपायुक्त ने अच्छे से पूर्वाभ्यास करने को कहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राओं को आमंत्रित करने को कहा गया। कार्यक्रम के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल को दिया गया। ध्वनि विस्तारक यंत्र को लेकर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये गयें। उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों को दिए गए कार्यों को सक्रिय होकर निर्धारित समय सीमा के अंदर करने एवं ससमय सभी को उपस्थित रहने का निर्देश दिया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी हेतु आयोजित बैठक में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, कमांडेंट सीआरपीएफ-172 बटालियन, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, नज़ारत उप समाहर्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थें।

Related Posts

छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह
Jharkhand

छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह

February 21, 2026
गढ़वा नगर चुनाव 2026: 23 फरवरी को होगा मतदान, नोटा का विकल्प नहीं रहेगा! उपायुक्त और SP ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र
Jharkhand

गढ़वा नगर चुनाव 2026: 23 फरवरी को होगा मतदान, नोटा का विकल्प नहीं रहेगा! उपायुक्त और SP ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र

February 21, 2026
गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!
Jharkhand

गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!

February 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह
  • गढ़वा नगर चुनाव 2026: 23 फरवरी को होगा मतदान, नोटा का विकल्प नहीं रहेगा! उपायुक्त और SP ने प्रेस वार्ता में दी पूरी जानकारी – सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, तंबाकू मुक्त मतदान केंद्र
  • गढ़वा में रोजगार का धमाका! दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 73 युवाओं को मिली नौकरी – 18 बड़ी कंपनियों ने दिए ऑफर लेटर, 500+ युवा हुए शामिल!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.