मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज नेमरा स्थित उनके पैतृक आवास पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री रवींद्रनाथ महतो, राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, विधायक श्री सी.पी. सिंह, विधायक श्री चंद्र देव महतो, बिहार के बोधगया विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री कुमार सर्वजीत, पूर्व विधायक डॉ. जीतू चरण राम एवं पूर्व विधायक श्री सौरभ नारायण सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान सभी जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की पूजनीय माता स्वर्गीय श्रीमती रूपी सोरेन के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की तथा उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।











