Saturday, April 11, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा की विकास गाथा: संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह और आकांक्षा हाट में चमका स्थानीय हुनर!

नीति आयोग की पहल पर जिला प्रशासन ने सम्मानित किए योगदानकर्ता, Vocal for Local को बढ़ावा

July 30, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा की विकास गाथा: संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह और आकांक्षा हाट में चमका स्थानीय हुनर!
Share on FacebookShare on Twitter
  • गढ़वा जिले में नीति आयोग के संपूर्णता अभियान के अंतर्गत ‘सम्मान समारोह’ एवं ‘आकांक्षा हाट’ का भव्य आयोजन

गढ़वा। जिले को आकांक्षी जिलों की श्रेणी में विकास के कई मानकों पर उत्कृष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने के लिए नीति आयोग द्वारा सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 30 जुलाई 2025 को नीति आयोग के “संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह एवं आकांक्षा हाट के शुभारंभ का आयोजन” स्थानीय टाउन हॉल मैदान में किया गया।

इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन गढ़वा द्वारा किया गया, जिसमें उपायुक्त दिनेश कुमार यादव, उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, क्षेत्रीय सांसद, विधायक प्रतिनिधि, नीति आयोग से जुड़े प्रतिनिधि, पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधि, शिक्षक, विद्यार्थी, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

04 जुलाई 2024 से सितंबर 2024 तक गढ़वा जिले में नीति आयोग के निर्देशानुसार संपूर्णता अभियान का क्रियान्वयन किया गया था, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, वित्तीय समावेशन, बुनियादी ढांचा,आजीविका एवं कौशल विकास जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में लक्ष्य आधारित कार्य किए गए थे। इन क्षेत्रों में गढ़वा जिले ने उल्लेखनीय प्रगति कर भारत सरकार एवं नीति आयोग के सूचकांकों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की।

इस समारोह का उद्देश्य उन विभागों, अधिकारियों, कर्मियों, शिक्षकों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवी संगठनों को सम्मानित करना था जिन्होंने संपूर्णता अभियान के दौरान उल्लेखनीय योगदान दिया और जिले को आकांक्षी जिलों में उत्कृष्ट श्रेणी में स्थान दिलाया।

  • आकांक्षा हाट का शुभारंभ

इस अवसर पर ‘आकांक्षा हाट’ का भी विधिवत उद्घाटन किया गया, जो स्थानीय उद्यमिता, महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल है। इसमें स्थानीय स्वयं सहायता समूहों, हस्तशिल्पियों, कृषि आधारित उत्पादकों एवं स्टार्टअप्स द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहाँ उनके उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया गया। आकांक्षा हाट में कृषि, सहकारिता, पशुपालन, बैंक, शिक्षा विभाग, मत्स्य, स्वास्थ्य, समाज कल्याण एवं जेएसएलपीएस आदि विभागों के स्टाल लगाए गए थें। अधिष्ठापित किए गए सभी स्टॉलों का निरीक्षण उपायुक्त श्री यादव द्वारा उप विकास आयुक्त श्री मिश्रा समेत उपस्थित जिले के पदाधिकारियों एवं सम्मानित जनप्रतिनिधियों के साथ किया गया। आकांक्षा हाट जैसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य “vocal for local” को बढ़ावा देना तथा जिले की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है।

  • प्रशासन का संदेश

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने कहा कि गढ़वा एक आकांक्षी जिला है और मझीयाँव एक आकांक्षी प्रखंड है। भारत सरकार तथा नीति आयोग के द्वारा इसका नामकरण किया गया है और ऐसे आकांक्षी जिलों एवं प्रखंडो में भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संयुक्त रूप से कार्य किए जा रहे हैं। इसके तहत पिछले तीन-चार सालों से इसको लेकर कार्य किए जा रहे है। आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों को कहा कि यह सफलता पूरे प्रशासनिक तंत्र, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों की सम्मिलित सहभागिता का परिणाम है। उन्होंने आगे भी इसी भावना से कार्य करने की अपील की, जिससे विकास की यह गति बनी रहे।

उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि टाउन हॉल मैदान में आयोजित “संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह एवं आकांक्षा हाट” के माध्यम से आज हम उनलोगों को सम्मानित करने जा रहे हैं जिन्होंने समाज के समग्र विकास में सराहनीय कार्य किया है। ये आगे आने वाले समय में जिले के अन्य कार्यक्रमो को ठोस दिशा देने में मील का पत्थर साबित होगा।


नीति आयोग के पिपिआईए फेलो ऋषिकेश रंजन ने गढ़वा जिले द्वारा प्राप्त उपलब्धियों की सराहना करते हुए इसे देश के अन्य आकांक्षी जिलों के लिए एक अनुकरणीय मॉडल बताया।

 

Related Posts

वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
Jharkhand

वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण

April 11, 2026
गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस
Jharkhand

गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस

April 11, 2026
छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण
Jharkhand

छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण

April 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • वीर शहीद सिदो-कान्हू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित प्रतिमा पर अर्पित किया माल्यार्पण
  • गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस
  • छऊ महोत्सव-2026 में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने किया सादर आमंत्रण

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.