Saturday, June 13, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में शिक्षा की गुणवत्ता पर डीसी की पैनी नजर: तीनों CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश!

उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने जांची शैक्षणिक व्यवस्था, संसाधनों के उपयोग और साफ-सफाई पर दिया जोर

August 6, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में शिक्षा की गुणवत्ता पर डीसी की पैनी नजर: तीनों CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश!
Share on FacebookShare on Twitter
  • उपायुक्त ने गढ़वा जिला अंतर्गत तीनों CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का किया औचक निरीक्षण

गढ़वा। दिनांक 06 अगस्त 2025 को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव द्वारा जिले के तीनों CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (बालिका उच्च विद्यालय, रामा साहू +2 उच्च विद्यालय एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय) का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक गुणवत्ता, संसाधनों का उपयोग, छात्राओं की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन एवं विद्यालय परिसर की साफ-सफाई सहित अन्य की समीक्षा की गई।

निरीक्षण की शुरुआत बालिका उच्च विद्यालय, गढ़वा से की गई, जहां उपायुक्त ने प्रभारी प्राचार्य से शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कंप्यूटर लैब, साइंस लैब व कक्षाओं का अवलोकन किया और स्वयं विद्यार्थियों को एक पाठ पढ़ाकर शिक्षण की गुणवत्ता परखा। साइंस लैब में प्रयोगात्मक गतिविधियों की कमी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु सभी शैक्षणिक गतिविधियाँ नियमित रूप से संचालित की जाएँ। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इसके उपरांत रामा साहू +2 उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया गया, जहाँ पर विज्ञान प्रयोगशाला का समुचित उपयोग नहीं हो रहा था। उपायुक्त ने विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा प्रदान की गई सुविधाओं का उद्देश्य छात्रों का मानसिक एवं शारीरिक विकास है, अतः उनका पूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मध्यान्ह भोजन की भी जांच की, जो निर्धारित मीनू के अनुसार संतोषजनक पाया गया।

अंत में उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि झारखंड बालिका विद्यालय, डंडा की छात्राएं भी इस विद्यालय में पढ़ रही हैं, जिससे कक्षाओं में भीड़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज को निर्देश दिया कि डांडा विद्यालय के अधूरे भवन कार्य को शीघ्र पूर्ण कर छात्राओं को उनके विद्यालय में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए।

डीसी ने कक्षा में बैठकर छात्राओं से संवाद किया, उन्हें करियर संबंधी मार्गदर्शन दिया तथा शिक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं। छात्रावास की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई, लेकिन नई हॉस्टल यूनिट का हस्तांतरण संवेदक द्वारा न किए जाने के कारण छात्रावास में भीड़ की स्थिति देखी गई। इस पर उपायुक्त ने शीघ्र हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के अंत में उपायुक्त श्री यादव ने निर्देश दिया कि बालिका उच्च विद्यालय एवं रामा साहू +2 उच्च विद्यालय के शिक्षक एवं प्राचार्य कस्तूरबा विद्यालय की व्यवस्था का सूक्ष्म अवलोकन कर उसे अपने-अपने विद्यालयों में भी लागू करें, ताकि सभी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो सके।

Related Posts

छात्रों के बैंक खातों में दिसंबर से पहले कड़कड़ाएगी छात्रवृत्ति, लापरवाही की तो नपेंगे अफसर! मंत्री चमरा लिंडा का बड़ा फरमान— “एक महीने के भीतर बांटें 50% साइकिलें”
Jharkhand

छात्रों के बैंक खातों में दिसंबर से पहले कड़कड़ाएगी छात्रवृत्ति, लापरवाही की तो नपेंगे अफसर! मंत्री चमरा लिंडा का बड़ा फरमान— “एक महीने के भीतर बांटें 50% साइकिलें”

June 13, 2026
पानी और मिट्टी बचेगी तो लहलहाएंगे गढ़वा के खेत! जलछाजन परियोजना के नए मास्टर प्लान को DC की हरी झंडी; ‘रिज टू वैली’ तकनीक से बदलेगी किसानों की किस्मत
Jharkhand

पानी और मिट्टी बचेगी तो लहलहाएंगे गढ़वा के खेत! जलछाजन परियोजना के नए मास्टर प्लान को DC की हरी झंडी; ‘रिज टू वैली’ तकनीक से बदलेगी किसानों की किस्मत

June 13, 2026
राशन दुकानदारों के खेल और फर्जी राशन कार्डों पर गढ़वा DC का डिजिटल प्रहार, अपात्रों की खैर नहीं! उपायुक्त का कड़ा आदेश— “ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर ही संभालेंगे सरकारी गोदामों की कमान”
Jharkhand

राशन दुकानदारों के खेल और फर्जी राशन कार्डों पर गढ़वा DC का डिजिटल प्रहार, अपात्रों की खैर नहीं! उपायुक्त का कड़ा आदेश— “ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर ही संभालेंगे सरकारी गोदामों की कमान”

June 11, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • छात्रों के बैंक खातों में दिसंबर से पहले कड़कड़ाएगी छात्रवृत्ति, लापरवाही की तो नपेंगे अफसर! मंत्री चमरा लिंडा का बड़ा फरमान— “एक महीने के भीतर बांटें 50% साइकिलें”
  • पानी और मिट्टी बचेगी तो लहलहाएंगे गढ़वा के खेत! जलछाजन परियोजना के नए मास्टर प्लान को DC की हरी झंडी; ‘रिज टू वैली’ तकनीक से बदलेगी किसानों की किस्मत
  • राशन दुकानदारों के खेल और फर्जी राशन कार्डों पर गढ़वा DC का डिजिटल प्रहार, अपात्रों की खैर नहीं! उपायुक्त का कड़ा आदेश— “ब्लॉक सप्लाई ऑफिसर ही संभालेंगे सरकारी गोदामों की कमान”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.