रांची. प्राकृति पर्व सरहुल को लेकर पूरे झारखंड में धूम मची है। प्रदेश में धूमधाम से यह पर्व मनाया जा रहा है। इस बीच प्रदेश के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने लोगों को सरहुल की शुभकाना दी है। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा संकाय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर मांदर भी बजाया।
वहीं ट्विटर पर उन्होंने सरहुल पर्व की बधाई देते हुए कहा ‘झारखंड की महान भूमि में प्यारे लोगों के साथ सरहुल पर्व मनाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इस पावन अवसर पर मैं एक बार फिर सभी को सरहुल की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।’