Tuesday, April 28, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में स्वच्छता की नई उड़ान: उपायुक्त दिनेश यादव ने श्रमदान और पौधारोपण के साथ शुरू किया स्वच्छोत्सव 2025!

पुराने समाहरणालय में जलसहिया दीदियों के साथ सामूहिक स्वच्छता अभियान, बैलून उड़ाकर और शपथ लेकर दी स्वच्छ भारत की मिसाल।

September 25, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में स्वच्छता की नई उड़ान: उपायुक्त दिनेश यादव ने श्रमदान और पौधारोपण के साथ शुरू किया स्वच्छोत्सव 2025!
Share on FacebookShare on Twitter
  • स्वच्छता ही सेवा 2025 : सामूहिक श्रमदान और पौधारोपण के साथ मनाया गया स्वच्छोत्सव
    ***********************

गढ़वा। “एक दिन, एक घंटा, एक साथ- स्वच्छता श्रमदान” के संकल्प को साकार करते हुए आज पुराने समाहरणालय परिसर में स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम बड़े उत्साह और सामूहिक सहभागिता के साथ आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव ने कार्यक्रम में भाग लिया। उनके साथ उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश, पंचायती राज पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, जिला शिक्षा पदाधिकारी केसर रजा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद सुशील कुमार तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार सिंह सहित अन्य जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

विशेष रूप से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से जुड़ी जलसहिया दीदियों ने भी सक्रिय रूप से कार्यक्रम में भाग लिया और स्वच्छता श्रमदान के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान सभी पदाधिकारियों और कर्मियों ने सामूहिक स्वच्छता श्रमदान किया। उपायुक्त एवं डीडीसी ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके साथ ही बैलून उड़ाकर स्वच्छता अभियान की नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ने का प्रतीकात्मक संकल्प लिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने मिलकर स्वच्छता की शपथ भी ली।

इस अवसर पर उपायुक्त श्री यादव ने कहा कि-
“स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक शैली है। समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी से ही हम एक स्वच्छ, स्वस्थ और सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल परिसर की सफाई करना था, बल्कि लोगों में जागरूकता फैलाना और यह संदेश देना भी था कि स्वच्छता सभी की जिम्मेदारी है।

आइए, हम सब एकजुट होकर स्वच्छ भारत मिशन को जन-आंदोलन का रूप दें और अपने आसपास को स्वच्छ रखने की पहल स्वयं से शुरू करें।

 

Related Posts

ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट से निपटने की तैयारी! रंका प्रखंड में विशेष समीक्षा बैठक, झार जल पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
Jharkhand

ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट से निपटने की तैयारी! रंका प्रखंड में विशेष समीक्षा बैठक, झार जल पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

April 27, 2026
NEET UG 2026 की तैयारियों में सख्ती! उपायुक्त अनन्य मित्तल और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Jharkhand

NEET UG 2026 की तैयारियों में सख्ती! उपायुक्त अनन्य मित्तल और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

April 27, 2026
गढ़वा में सख्ती! बिना लाइसेंस चल रहे दीदी कैफे का औचक निरीक्षण, एक्सपायर्ड सत्तू और डुप्लीकेट पानी जब्त
Jharkhand

गढ़वा में सख्ती! बिना लाइसेंस चल रहे दीदी कैफे का औचक निरीक्षण, एक्सपायर्ड सत्तू और डुप्लीकेट पानी जब्त

April 27, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट से निपटने की तैयारी! रंका प्रखंड में विशेष समीक्षा बैठक, झार जल पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
  • NEET UG 2026 की तैयारियों में सख्ती! उपायुक्त अनन्य मित्तल और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • गढ़वा में सख्ती! बिना लाइसेंस चल रहे दीदी कैफे का औचक निरीक्षण, एक्सपायर्ड सत्तू और डुप्लीकेट पानी जब्त

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.