Friday, June 5, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Delhi

दिल्ली IITF में झारखंड का धमाकेदार पावर शो: यूरेनियम से रागी बिस्किट तक—लोग बोले “ये तो मिनरल+मिलेट का सुपरपावर है!”

प्रगति मैदान के पांचवें दिन झारखंड पैविलियन में कोयला-सोना-बॉक्साइट के साथ रागी आटा-स्नैक्स की धूम, निवेशक लाइन लगाकर MoU मांगने लगे।

November 18, 2025
in Delhi, Jharkhand, Top News
दिल्ली IITF में झारखंड का धमाकेदार पावर शो: यूरेनियम से रागी बिस्किट तक—लोग बोले “ये तो मिनरल+मिलेट का सुपरपावर है!”
Share on FacebookShare on Twitter

44वे भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2025 का मंगलवार को पांचवाँ दिन
=======================

  • ”मिनरल कैपिटल झारखण्ड”*ने आईआईटीएफ 2025 में दिखाया खनिज व कृषि शक्ति का अनूठा संगम
  • रागी से लेकर यूरेनियम तक झारखण्ड पवेलियन ने किया अपनी विविध क्षमता का प्रदर्शन
  • खनिज राजधानी झारखण्ड ने अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बढ़ाया निवेशकों का भरोसा
  • आईआईटीएफ 2025 में झारखण्ड पवेलियन दे रहा संदेश, झारखण्ड एक उभरती हुई आर्थिक शक्ति

======================
नई दिल्ली: प्रगति मैदान में आयोजित 44वे भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2025 में इस वर्ष झारखण्ड पैविलियन अपने खनन क्षेत्र की मजबूती और कृषि विविधता विशेषकर रागी जैसे पोषक अनाज के प्रभावी प्रदर्शन के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। राज्य सरकार ने इस बार मेले में झारखण्ड की खनिज संपदा के साथ-साथ उसकी समृद्ध कृषि परंपरा को भी राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया है।

  • देश की मिनरल कैपिटल के रूप में जाना जाता है झारखंड

झारखण्ड, देश की मिनरल कैपिटल के रूप में जाना जाता है, और इस पहचान को मजबूती से दर्शाते हुए पैविलियन में राज्य के प्रमुख खनिज जैसे लौह अयस्क, कोयला, अभ्रक, तांबा, यूरेनियम, बॉक्साइट, चूना पत्थर, सोना, ग्रेनाइट और पत्थर का विस्तृत प्रदर्शन किया गया है। ये खनिज न केवल भारत की औद्योगिक वृद्धि की रीढ़ हैं, बल्कि ऊर्जा, आधारभूत संरचना, विनिर्माण और रक्षा जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों को गति प्रदान करते हैं। इस प्रदर्शनी के माध्यम से राज्य यह संदेश दे रहा है कि झारखंड का खनन क्षेत्र भारत की अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन और निवेश आकर्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

  • रागी झारखण्ड के किसानों के लिए एक टिकाऊ व उच्च पोषण वाली फसल

खनिज संपदा के साथ-साथ झारखण्ड ने इस बार अपनी रागी फसल को भी विशेष रूप से प्रदर्शित किया है। पोषक अनाज (मिलेट) के रूप में प्रसिद्ध रागी झारखण्ड के किसानों, विशेषकर ग्रामीण और आदिवासी समुदायों के लिए एक टिकाऊ व उच्च पोषण वाली फसल है। पैविलियन में रागी आधारित उत्पाद जैसे रागी आटा, बिस्किट, स्नैक्स और हेल्थ फूड ने दर्शको का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

राज्य सरकार रागी की खेती को बढ़ावा देकर किसानों की आय बढ़ाने, जलवायु-सहिष्णु खेती को प्रोत्साहित करने और बाज़ार से जोड़ने के लिए सक्रिय पहल कर रही है। खनिज और कृषि दोनों क्षेत्रों में झारखंड पवेलियन का यह संतुलित प्रदर्शन दर्शाता है कि राज्य केवल प्राकृतिक संसाधनों का उत्पादक केंद्र ही नहीं है, बल्कि खाद्य सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास और सतत आर्थिक वृद्धि का भी एक मजबूत मॉडल प्रस्तुत कर रहा है।

  • झारखण्ड एक उभरती हुई आर्थिक शक्ति

आईआईटीएफ 2025 में झारखण्ड पवेलियन अपनी विविध शक्तियों के साथ देश-विदेश के निवेशकों, व्यापारियों और दर्शक को यह संदेश दे रहा है कि झारखण्ड एक उभरती हुई आर्थिक शक्ति है, जो खनिज, कृषि और उद्योग तीनों में अपार संभावनाएँ रखता है।

 

Related Posts

गढ़वा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! हंसकेर ITI में लगेगा ‘PM अप्रेंटिसशिप मेला’, ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन के साथ मिलेगी नौकरी और स्टाइपेंड— “उठाइए कदम, संवारिए अपना भविष्य”
Jharkhand

गढ़वा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! हंसकेर ITI में लगेगा ‘PM अप्रेंटिसशिप मेला’, ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन के साथ मिलेगी नौकरी और स्टाइपेंड— “उठाइए कदम, संवारिए अपना भविष्य”

June 5, 2026
देश के 5 बड़े शहरों में खुलेंगे ‘झारखंड प्रवासी सहायता केंद्र’, हर जिले का एक आईटीआई बनेगा मॉडल! CM हेमंत सोरेन का बड़ा एलान— “मजदूरों की पहचान वाला राज्य नहीं, आत्मनिर्भर झारखंड बनाना हमारी प्राथमिकता”
Jharkhand

देश के 5 बड़े शहरों में खुलेंगे ‘झारखंड प्रवासी सहायता केंद्र’, हर जिले का एक आईटीआई बनेगा मॉडल! CM हेमंत सोरेन का बड़ा एलान— “मजदूरों की पहचान वाला राज्य नहीं, आत्मनिर्भर झारखंड बनाना हमारी प्राथमिकता”

June 5, 2026
कम खर्च करने वाले सरकारी विभागों पर गिरेगी गाज, झारखंड के विकास के लिए बनेगा 10 साल का ‘विजन डॉक्यूमेंट’! CM हेमंत सोरेन की दो टूक— “नवाचारी योजनाओं में लाएं तेजी, बजट का सही इस्तेमाल हमारी प्राथमिकता”
Jharkhand

कम खर्च करने वाले सरकारी विभागों पर गिरेगी गाज, झारखंड के विकास के लिए बनेगा 10 साल का ‘विजन डॉक्यूमेंट’! CM हेमंत सोरेन की दो टूक— “नवाचारी योजनाओं में लाएं तेजी, बजट का सही इस्तेमाल हमारी प्राथमिकता”

June 4, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा के युवाओं के लिए सुनहरा मौका! हंसकेर ITI में लगेगा ‘PM अप्रेंटिसशिप मेला’, ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन के साथ मिलेगी नौकरी और स्टाइपेंड— “उठाइए कदम, संवारिए अपना भविष्य”
  • देश के 5 बड़े शहरों में खुलेंगे ‘झारखंड प्रवासी सहायता केंद्र’, हर जिले का एक आईटीआई बनेगा मॉडल! CM हेमंत सोरेन का बड़ा एलान— “मजदूरों की पहचान वाला राज्य नहीं, आत्मनिर्भर झारखंड बनाना हमारी प्राथमिकता”
  • कम खर्च करने वाले सरकारी विभागों पर गिरेगी गाज, झारखंड के विकास के लिए बनेगा 10 साल का ‘विजन डॉक्यूमेंट’! CM हेमंत सोरेन की दो टूक— “नवाचारी योजनाओं में लाएं तेजी, बजट का सही इस्तेमाल हमारी प्राथमिकता”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.