Wednesday, April 15, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

दावोस में झारखंड की धमक: CM हेमन्त सोरेन ने तैयारियां फाइनल की, बोले—“विश्व मंच पर झारखंड को निवेश का नया हब बनाएंगे!”

06 जनवरी 2026: 18-26 जनवरी तक दावोस और लंदन दौरा, 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पहली बार वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में हिस्सा, खनिज-पर्यटन-औद्योगिक संभावनाएं ग्लोबल इन्वेस्टर्स को दिखाएंगे

January 6, 2026
in Jharkhand, Top News
दावोस में झारखंड की धमक: CM हेमन्त सोरेन ने तैयारियां फाइनल की, बोले—“विश्व मंच पर झारखंड को निवेश का नया हब बनाएंगे!”
Share on FacebookShare on Twitter
  • मुख्यमंत्री ने दावोस एवं यूनाइटेड किंगडम दौरे की तैयारियों की समीक्षा की।
    =========================

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में अधिकारियों के साथ 18 से 26 जनवरी 2026 तक प्रस्तावित दावोस एवं यूनाइटेड किंगडम (लंदन) दौरे की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों के बीच दौरे से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनके नेतृत्व में झारखंड से 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच (वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम) की वार्षिक बैठक में सहभागिता करेगा। यह पहला अवसर होगा जब झारखंड का प्रतिनिधिमंडल वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम जैसे वैश्विक मंच पर भाग लेगा। राज्य के लिए यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी। इस सम्मेलन में विश्व के प्रमुख निवेशक, उद्योगपति एवं गणमान्य व्यक्तियों की सहभागिता होगी।

 

अधिकारियों ने बताया कि दावोस में प्रस्तावित बैठकों एवं कार्यक्रमों के माध्यम से झारखंड की खनिज संपदा, औद्योगिक ढांचा, सतत विकास आधारित दृष्टिकोण, पर्यटन क्षमता तथा निवेश की विविध संभावनाओं को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा। इस संबंध में विभागीय तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री को यह भी अवगत कराया गया कि दावोस यात्रा के उपरांत प्रतिनिधिमंडल यूनाइटेड किंगडम (लंदन) का दौरा करेगा। लंदन दौरे के दौरान संस्थागत, शैक्षणिक एवं निवेश-उन्मुख सहयोग, नीति एवं ज्ञान आधारित संवाद, तथा भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ संवाद प्रस्तावित हैं। लंदन यात्रा से संबंधित प्रस्तावित बैठकों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई।

यह अंतरराष्ट्रीय दौरा राज्य में निवेश आकर्षित करने, औद्योगिक विकास को गति देने तथा रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। दावोस एवं यूनाइटेड किंगडम प्रवास के दौरान उद्योगपतियों, निवेशकों एवं संस्थागत प्रतिनिधियों के साथ संवाद के माध्यम से दीर्घकालिक सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि निवेश के दृष्टिकोण से राज्य सरकार के प्रतिनिधिमंडल का यह अंतरराष्ट्रीय दौरा अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने निर्देश दिया कि राज्य सरकार की ओर से सभी तैयारियाँ समन्वित, प्रभावी एवं सुव्यवस्थित हों। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड को एक प्रमुख निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित करने तथा बहुराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ सहयोग के नए अवसर सृजित करने हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि दावोस एवं यूनाइटेड किंगडम का यह प्रस्तावित दौरा राज्य में निवेश एवं विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा।

बैठक में मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव (गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन) श्रीमती वंदना दादेल, मंत्रिमंडल सचिव श्री प्रशांत कुमार, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण सचिव श्री कृपानंद झा, उद्योग सचिव श्री अरवा राजकमल, पर्यटन सचिव श्री मनोज कुमार, आदिवासी कल्याण आयुक्त श्री कुलदीप चौधरी, निदेशक (खान एवं भू-तत्व) श्री राहुल सिन्हा, प्रबंध निदेशक, जियाडा श्री वरुण रंजन, निदेशक उद्योग श्री विशाल सागर, निदेशक आईपीआरडी श्री राजीव लोचन बक्शी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

डॉ. भीमराव अंबेडकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंबेडकर चौक, डोरंडा में अर्पित की पुष्पांजलि
Jharkhand

डॉ. भीमराव अंबेडकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंबेडकर चौक, डोरंडा में अर्पित की पुष्पांजलि

April 15, 2026
तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने नवनिर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jharkhand

तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने नवनिर्माण कार्यों का लिया जायजा

April 15, 2026
अग्निशमन सेवा सप्ताह पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लगाया गया बैज – अग्निशमन जवानों की सराहना, कहा: “आपदा में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण”
Jharkhand

अग्निशमन सेवा सप्ताह पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लगाया गया बैज – अग्निशमन जवानों की सराहना, कहा: “आपदा में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण”

April 14, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • डॉ. भीमराव अंबेडकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि! राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंबेडकर चौक, डोरंडा में अर्पित की पुष्पांजलि
  • तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना कर झारखंड की समृद्धि की कामना की! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कल्पना सोरेन ने नवनिर्माण कार्यों का लिया जायजा
  • अग्निशमन सेवा सप्ताह पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लगाया गया बैज – अग्निशमन जवानों की सराहना, कहा: “आपदा में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.