Sunday, October 18, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

पैतृक गांव नेमरा में पूरी श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ माता रूपी सोरेन का दशकर्म विधान; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद संभाली संस्कार भोज की व्यवस्थाओं की कमान

रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और ग्रामीणों की मौजूदगी में पूरे विधि-विधान से पूरे हुए पारंपरिक अनुष्ठान; आगंतुकों की सुविधा के लिए पंडाल, पार्किंग और पेयजल के व्यापक प्रबंध

October 18, 2026
in Jharkhand, Top News
पैतृक गांव नेमरा में पूरी श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ माता रूपी सोरेन का दशकर्म विधान; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद संभाली संस्कार भोज की व्यवस्थाओं की कमान
Share on FacebookShare on Twitter

⬤ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अपनी पूजनीय माता स्वर्गीय श्रीमती रूपी सोरेन के दशकर्म संस्कार की सभी पारंपरिक रस्में पूरी श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न कीं।
=========================
⦿ मुख्यमंत्री ने अपने पारिवारिक सदस्यों, परिजनों एवं नेमरा के ग्रामीणों के साथ स्थानीय रीति-रिवाजों एवं सामाजिक परंपराओं के अनुरूप दशकर्म का विधान पूरा किया।
=========================
◆ मुख्यमंत्री के नेमरा स्थित पैतृक आवास पर बड़ी संख्या में रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं आगंतुकों के पहुंचने का सिलसिला जारी।

◆ संस्कार भोज की तैयारियां पूरी, मुख्यमंत्री स्वयं कर रहे हैं व्यवस्थाओं की निगरानी।

◆ आगंतुकों की सुविधा के लिए पंडाल, बैठक व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश, पार्किंग एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के समुचित प्रबंध।

=========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में अपनी पूजनीय माता स्वर्गीय श्रीमती रूपी सोरेन के दशकर्म संस्कार की सभी पारंपरिक रस्में पूरी श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न कीं। मुख्यमंत्री ने अपने परिवार के सदस्यों, परिजनों एवं स्थानीय ग्रामीणों के रीति-रिवाजों, सामाजिक मान्यताओं एवं परंपराओं के अनुरूप दशकर्म से जुड़े धार्मिक एवं पारंपरिक अनुष्ठान पूरे किए। इस दौरान उन्होंने अपनी पूजनीय माता का श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए पारिवारिक एवं सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया। दशकर्म संस्कार के अवसर पर मुख्यमंत्री के रिश्तेदार, परिजन एवं बड़ी संख्या में नेमरा के ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पारंपरिक विधि-विधान से संपन्न हुए अनुष्ठानों में सहभागिता निभाई।

*_मुख्यमंत्री के पैतृक आवास पर रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों का आगमन जारी_*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की पूजनीय माता स्वर्गीय श्रीमती रूपी सोरेन के निधन के उपरांत उनके नेमरा स्थित पैतृक आवास पर रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं अन्य आगंतुकों के पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी है। विभिन्न क्षेत्रों से आ रहे लोग मुख्यमंत्री एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। साथ ही, स्वर्गीय श्रीमती रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति की कामना कर रहे हैं।

*_संस्कार भोज की तैयारियां लगभग पूरी, मुख्यमंत्री स्वयं कर रहे हैं व्यवस्थाओं की निगरानी_*

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की पूजनीय माता स्वर्गीय श्रीमती रूपी सोरेन की स्मृति में आयोजित होने वाले संस्कार भोज की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। संस्कार भोज में सम्मिलित होने वाले रिश्तेदारों, शुभचिंतकों, ग्रामीणों एवं अन्य आगंतुकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वयं आयोजन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। उनका विशेष ध्यान इस बात पर है कि संस्कार भोज में शामिल होने वाले किसी भी व्यक्ति को असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके लिए भोजन, पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।

*_विधि-व्यवस्था एवं सुगम आवागमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां_*

संस्कार भोज के अवसर पर नेमरा एवं आसपास के क्षेत्रों में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए यातायात संचालन, वाहन पार्किंग एवं आयोजन स्थल के आसपास सुगम आवागमन सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर इन व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।

Related Posts

शोक की घड़ी में उमड़ा जनसैलाब! नेमरा में हजारों मेहमानों के बीच खुद हर व्यवस्था संभाल रहे हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन; आत्मीयता देख भावुक हुए लोग
Jharkhand

शोक की घड़ी में उमड़ा जनसैलाब! नेमरा में हजारों मेहमानों के बीच खुद हर व्यवस्था संभाल रहे हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन; आत्मीयता देख भावुक हुए लोग

October 18, 2026
अवैध खनन माफियाओं पर गढ़वा प्रशासन का चौतरफा प्रहार! लगातार चौथे दिन छापेमारी में 500 डंपर अवैध बालू जब्त, तस्करों में मचा कोहराम
Jharkhand

अवैध खनन माफियाओं पर गढ़वा प्रशासन का चौतरफा प्रहार! लगातार चौथे दिन छापेमारी में 500 डंपर अवैध बालू जब्त, तस्करों में मचा कोहराम

October 17, 2026
दुर्गापूजा से ठीक पहले गढ़वा में आबकारी विभाग का बड़ा छापा! 210 लीटर अवैध शराब और 2000 किलो जावा महुआ जब्त, तस्करों में मचा हड़कंप
Jharkhand

दुर्गापूजा से ठीक पहले गढ़वा में आबकारी विभाग का बड़ा छापा! 210 लीटर अवैध शराब और 2000 किलो जावा महुआ जब्त, तस्करों में मचा हड़कंप

October 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • शोक की घड़ी में उमड़ा जनसैलाब! नेमरा में हजारों मेहमानों के बीच खुद हर व्यवस्था संभाल रहे हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन; आत्मीयता देख भावुक हुए लोग
  • पैतृक गांव नेमरा में पूरी श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ माता रूपी सोरेन का दशकर्म विधान; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद संभाली संस्कार भोज की व्यवस्थाओं की कमान
  • अवैध खनन माफियाओं पर गढ़वा प्रशासन का चौतरफा प्रहार! लगातार चौथे दिन छापेमारी में 500 डंपर अवैध बालू जब्त, तस्करों में मचा कोहराम

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.