🔸 जिला प्रशासन द्वारा *Safety Setup Day* पर सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हेतु चलाया गया अभियान
सड़क सुरक्षा माह के तहत आज जिले में ‘Safety Setup day’ मनाया गया। जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटनाएं रोकने के लिए संवेदनशील सड़कों पर कैट्स आई, रोड साइनेज और रंबल स्ट्रिप्स लगाने का सघन अभियान चलाया जा रहा है। सड़क सुरक्षा अंतर्गत चलाये जा रहें अभियान के मुख्य बिंदु रहें जिसमें मुख्यतः सुरक्षा उपकरण के तहत ब्लैक स्पॉट्स पर रेडियम साइनेज और चेतावनी बोर्ड लगाए गए। सड़क किनारे लगे संकेतों के प्रति वाहन चालकों को जागरूक किया गया। इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में सड़क दुर्घटनाओं की दर को शून्य पर लाना है।











