Tuesday, March 31, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

उपायुक्त दिनेश यादव ने सुनी जनता की पुकार! गढ़वा जनसुनवाई में सैकड़ों फरियादियों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के आदेश – जरूरतमंदों में बांटे कंबल, दिल छू लेने वाली कहानियां सामने आईं

राशन-पेंशन से लेकर कैंसर पीड़ित शिक्षिका, बधिर बच्ची के इलाज और अवैध कब्जे तक – उपायुक्त ने हर समस्या पर दिया समयबद्ध समाधान का भरोसा, भंडारिया एकलव्य स्कूल में स्थानीय नियुक्ति की मांग पर भी जांच के निर्देश

January 17, 2026
in Jharkhand, Top News
उपायुक्त दिनेश यादव ने सुनी जनता की पुकार! गढ़वा जनसुनवाई में सैकड़ों फरियादियों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के आदेश – जरूरतमंदों में बांटे कंबल, दिल छू लेने वाली कहानियां सामने आईं
Share on FacebookShare on Twitter
  • उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं
  • प्राप्त शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए निर्देश
  • जरूरतमंदों के बीच किया कंबल वितरण
    **************************************

गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री दिनेश यादव की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों की समस्याओं को उपायुक्त ने गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, स्वास्थ्य, सरकारी योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान सहित अन्य जनसमस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए। उपायुक्त ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जनसुनवाई के दौरान भंडारिया प्रखंड के ग्राम भंडारिया से रिगेंद्र सिंह सहित अन्य ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन सौंपते हुए बताया कि उनके गांव में संचालित एकलव्य विद्यालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के पद पर ग्राम भंडारिया के स्थानीय ग्रामीणों को ही नियुक्त किए जाने की ग्रामवासियों की मांग है। ग्राम सभा द्वारा पारित प्रस्ताव के आलोक में उन्होंने उपायुक्त से आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

वहीं धुरकी प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय अंबादोंरेया से आयी सहायक शिक्षिका सुनीता पाल ने उपायुक्त को अवगत कराया कि वह विगत आठ माह से कैंसर का इलाज करा रही हैं। चिकित्सीय परामर्श के अनुसार उन्हें प्रत्येक 21 दिनों में टाटा हॉस्पिटल वाराणसी तथा प्रत्येक छह माह में टाटा मेमोरियल अस्पताल मुंबई जाना पड़ता है। डॉक्टरों द्वारा लंबी दूरी एवं धूल-धक्कड़ से बचने की सलाह दिए जाने के मद्देनजर उन्होंने अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नगर उंटारी के किसी नजदीकी विद्यालय में स्थानांतरण अथवा प्रतिनियोजन करने का अनुरोध किया।

रंका प्रखंड के ग्राम अनहर से आयी सुषमा कुमारी ने उपायुक्त को बताया कि उनकी पुत्री माधुरी प्रिया जन्म से ही मुख्य वधिर है तथा सुनने में पूर्णतः असमर्थ है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे अपनी बेटी का समुचित इलाज एवं थेरेपी नहीं करा पा रही हैं। उन्होंने बेटी के इलाज एवं थेरेपिंग के लिए सरकारी सहयोग दिलाने की मांग की।

इसी क्रम में गढ़वा प्रखंड के ग्राम नवादा से आए अशोक बिन्द ने अपने आवेदन के माध्यम से कन्हाई राम एवं कुंदन पासवान पर उनकी रैयती जमीन पर जबरन कब्जा कर मकान निर्माण करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि उक्त भूमि पर वे वर्षों से दखल-कब्जा में रहते आ रहे हैं। उपायुक्त से उन्होंने अवैध निर्माण पर रोक लगाने एवं न्याय दिलाने का अनुरोध किया।

इसके अलावा भी विभिन्न गांवों से आए लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। सभी मामलों पर उपायुक्त श्री यादव ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक जांच एवं त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त द्वारा ठंड को देखते हुए उपस्थित जरूरतमंद फरियादियों के बीच कंबल का वितरण किया गया। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है और जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

Related Posts

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!
Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में फिर बुलंद हुई जनता की आवाज! पंचायत योजना में करोड़ों की कथित हेराफेरी, दिव्यांग शिक्षक का स्थानांतरण, प्रधानमंत्री आवास में बाधा, अयोग्य लाभार्थियों पर सवाल – सभी मामलों पर तुरंत जांच के सख्त आदेश!

March 20, 2026
जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर
Jharkhand

जल अर्पण दिवस पर गढ़वा में हुआ जल संरक्षण का संकल्प! पतरिया कला में जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों ने ली शपथ – भूजल रिचार्ज, वर्षा जल संचयन और जल प्रबंधन पर जोर

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जनगणना 2027 की तैयारियां तेज! गढ़वा में उपायुक्त की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, मकान सूचीकरण कार्य को लेकर दिए गए सख्त निर्देश
  • गढ़वा में किशोरियों के स्वास्थ्य की नई ढाल! HPV वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ, सर्वाइकल कैंसर से मिलेगी सुरक्षा
  • 12 वर्ष बाद न्याय की किरण! गढ़वा उपायुक्त ने 2014 लोकसभा चुनाव में लापता मार्टिंग कच्छप की पत्नी को दिया 10 लाख का मुआवजा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.