Monday, June 22, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता की बेबाक आवाज़! आधार में जन्मतिथि त्रुटि से लेकर सड़क निर्माण, पेट्रोल पंप एनओसी और शिक्षक भर्ती तक दर्जनों शिकायतें सुनीं – “तुरंत निष्पादन” का सख्त आदेश!

समाहरणालय सभागार में आमजन की फरियादें सुनीं; आधार सुधार, अवैध सड़क निर्माण, पेट्रोल पंप एनओसी, शिक्षक बहाली और अन्य मामलों में संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश – न्याय और पारदर्शिता का मजबूत संदेश

January 31, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता की बेबाक आवाज़! आधार में जन्मतिथि त्रुटि से लेकर सड़क निर्माण, पेट्रोल पंप एनओसी और शिक्षक भर्ती तक दर्जनों शिकायतें सुनीं – “तुरंत निष्पादन” का सख्त आदेश!
Share on FacebookShare on Twitter
  • जनसुनवाई में उपायुक्त ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना
  • शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं गांवों से आए फरियादियों की समस्याओं को उपायुक्त द्वारा एक-एक कर गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके त्वरित और प्रभावी समाधान हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आज की जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, सरकारी योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए। उपायुक्त श्री यादव ने सभी आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जनसुनवाई के दौरान विशुनपुर ग्राम से आए विकास कुमार ने उपायुक्त को अवगत कराया कि उनके आधार कार्ड में जन्मतिथि त्रुटिपूर्ण अंकित है, जबकि मैट्रिक प्रमाण-पत्र में जन्मतिथि सही है। उन्होंने प्रमाण-पत्र के आधार पर आधार कार्ड में सुधार कराने का अनुरोध किया, जिस पर उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।

वहीं विशुनपुरा प्रखंड के ग्राम दर्जीया से आए संजय शुक्ल ने अपनी निजी रैयती भूमि पर बिना सहमति सड़क निर्माण किए जाने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में आपत्ति दर्ज कराई गई, किंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे उन्हें आर्थिक क्षति हो रही है। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

गढ़वा प्रखंड के ग्राम रंका से आए मनोज कुमार निराला ने भारत पेट्रोलियम पंप खोलने हेतु एनओसी से संबंधित आवेदन लंबित रहने की जानकारी दी। इस पर उपायुक्त ने जिला आपूर्ति कार्यालय को आवेदन की शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसी क्रम में बबिता कुमारी ने शिक्षा विभाग की लंबित भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि उनका नाम मेरिट सूची में है तथा वे 10 वर्षों से अधिक समय से विभिन्न विद्यालयों में कार्य करने का अनुभव रखती हैं। बहाली में विलंब के कारण योग्य अभ्यर्थियों को मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को मामले की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

जनसुनवाई में इस प्रकार बारी-बारी से उपस्थित नागरिकों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु उपायुक्त श्री यादव ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Related Posts

जमीनी मुआवजे की फाइल अटकाने वाले अफसरों पर बरसे गढ़वा DC— “15 दिनों में रैयतों के खाते में भेजें पाई-पाई, वरना नपेंगे अंचलाधिकारी!”
Jharkhand

जमीनी मुआवजे की फाइल अटकाने वाले अफसरों पर बरसे गढ़वा DC— “15 दिनों में रैयतों के खाते में भेजें पाई-पाई, वरना नपेंगे अंचलाधिकारी!”

June 22, 2026
परिंदा भी नहीं मार सका पर! गढ़वा में अभेद्य सुरक्षा के बीच संपन्न हुई Re-NEET परीक्षा; केंद्रों पर अचानक पहुंचे DC और SP ने खुद जांची एक-एक व्यवस्था
Jharkhand

परिंदा भी नहीं मार सका पर! गढ़वा में अभेद्य सुरक्षा के बीच संपन्न हुई Re-NEET परीक्षा; केंद्रों पर अचानक पहुंचे DC और SP ने खुद जांची एक-एक व्यवस्था

June 21, 2026
“एक भी असली वोटर छूटेगा नहीं, एक भी फर्जी टिकेगा नहीं!”— गढ़वा में वोटर लिस्ट सुधारेगा महाअभियान; घर-घर दस्तक देंगे BLO, पेंडिंग नामों पर सीधे एक्शन
Jharkhand

“एक भी असली वोटर छूटेगा नहीं, एक भी फर्जी टिकेगा नहीं!”— गढ़वा में वोटर लिस्ट सुधारेगा महाअभियान; घर-घर दस्तक देंगे BLO, पेंडिंग नामों पर सीधे एक्शन

June 21, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • जमीनी मुआवजे की फाइल अटकाने वाले अफसरों पर बरसे गढ़वा DC— “15 दिनों में रैयतों के खाते में भेजें पाई-पाई, वरना नपेंगे अंचलाधिकारी!”
  • परिंदा भी नहीं मार सका पर! गढ़वा में अभेद्य सुरक्षा के बीच संपन्न हुई Re-NEET परीक्षा; केंद्रों पर अचानक पहुंचे DC और SP ने खुद जांची एक-एक व्यवस्था
  • “एक भी असली वोटर छूटेगा नहीं, एक भी फर्जी टिकेगा नहीं!”— गढ़वा में वोटर लिस्ट सुधारेगा महाअभियान; घर-घर दस्तक देंगे BLO, पेंडिंग नामों पर सीधे एक्शन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.