Friday, October 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

वोटर लिस्ट से घटेंगे फर्जी नाम, जुड़ेंगे नए युवा! SIR-2026 की समीक्षा बैठक में गढ़वा DC का सख्त रुख, मृत मतदाताओं के नाम हटाने और लंबित प्रपत्रों के त्वरित निष्पादन का आदेश

राज्य स्तर पर होने वाली वीसी से पहले गढ़वा व भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्रों के ERO और AERO संग गहन मंथन; नोटिस, लॉजिकल विसंगतियों और दावा-आपत्तियों के पारदर्शी समाधान का अल्टीमेटम

October 23, 2026
in Jharkhand, Top News
वोटर लिस्ट से घटेंगे फर्जी नाम, जुड़ेंगे नए युवा! SIR-2026 की समीक्षा बैठक में गढ़वा DC का सख्त रुख, मृत मतदाताओं के नाम हटाने और लंबित प्रपत्रों के त्वरित निष्पादन का आदेश
Share on FacebookShare on Twitter
  • मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 की उपायुक्त ने की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का दिया निर्देश*

गढ़वा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR)-2026 के अंतर्गत जिले के 80-गढ़वा एवं 81-भवनाथपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में संचालित विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) तथा अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित लंबित मामलों, नोटिस के निष्पादन, मतदाताओं के दस्तावेजों के सत्यापन, अन्य श्रेणी के मामलों तथा दावा-आपत्तियों से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

उल्लेखनीय है कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड, रांची द्वारा दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 03:00 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से SIR-2026 के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की जानी है। इसी के मद्देनजर उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अब तक संपन्न कार्यों की स्थिति का आकलन करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी लंबित कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने दोनों विधानसभा क्षेत्रों में नो-मैपिंग एवं लॉजिकल विसंगति से संबंधित मामलों में प्रथम एवं द्वितीय नोटिस के निष्पादन की स्थिति की विधानसभा, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी तथा अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारीवार समीक्षा की। उन्होंने प्रथम नोटिस के विरुद्ध सुनवाई में उपस्थित एवं अनुपस्थित रहने वाले मतदाताओं के साथ-साथ द्वितीय नोटिस के विरुद्ध सुनवाई में उपस्थित एवं अनुपस्थित रहने वाले मतदाताओं की वास्तविक संख्या का अद्यतन प्रतिवेदन तैयार कर दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को अपराह्न 05:00 बजे तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिवेदन में ऐसे मतदाताओं की स्थिति भी स्पष्ट रूप से दर्ज होनी चाहिए, जो अब तक सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए हैं और जिनके आवश्यक दस्तावेज भी प्राप्त नहीं हुए हैं।

इसी क्रम में द्वितीय नोटिस जारी किए जाने के बाद भी सुनवाई में अनुपस्थित रहने वाले तथा बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) द्वारा घर-घर जाकर संपर्क किए जाने के बावजूद स्वीकार्य दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने वाले मतदाताओं से संबंधित मामलों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को ऐसे मतदाताओं की वास्तविक एवं अद्यतन संख्या संकलित कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, ताकि प्रत्येक मामले की वस्तुस्थिति स्पष्ट हो सके और नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में उन मतदाताओं के मामलों पर भी चर्चा की गई, जिन्हें ऑनलाइन नोटिस जारी नहीं किया गया है और जो अन्य श्रेणी (Other Category) के अंतर्गत आते हैं। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में मतदाता सूची की प्रविष्टियों का सावधानीपूर्वक सत्यापन किया जाए। सत्यापन में सही पाए जाने वाले मामलों को नियमानुसार सीधे अंतिम सूची में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है। साथ ही, प्रत्येक बूथ की SIR ड्राफ्ट मतदाता सूची की जांच संबंधित BLO एवं BLO पर्यवेक्षकों से कराने पर जोर दिया गया। उन्होंने निर्देशित किया कि जांच के दौरान मृत मतदाताओं तथा दोहरी प्रविष्टियों से संबंधित मामलों की पहचान कर नियमानुसार आवश्यक विलोपन की कार्रवाई की जाए। वहीं, सत्यापन में सही पाए जाने वाले शेष मतदाताओं की प्रविष्टियों को निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप अंतिम रूप से सूचीबद्ध करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मतदाता सूची में दावे एवं आपत्तियों के निष्पादन की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से पूर्व की अवधि में दिनांक 27 अगस्त 2024 से 05 अगस्त 2026 के बीच प्राप्त प्रपत्र-6, प्रपत्र-7 एवं प्रपत्र-8 के मामलों का नियमानुसार यथाशीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, SIR-2026 के अंतर्गत नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध प्राप्त प्रपत्र-6 की प्रविष्टियों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को शेष लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने तथा प्राप्त सभी प्रपत्रों पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मापदंडों एवं प्रक्रियाओं का अनुपालन करते हुए तय समय-सीमा के भीतर कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त श्री पशुपति नाथ मिश्रा ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अपना अद्यतन प्रतिवेदन संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। इसके पश्चात निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अपने-अपने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र का समेकित प्रतिवेदन तैयार कर अनिवार्य रूप से उसी दिन शाम तक जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।

बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के अंतर्गत सभी निर्धारित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने, अभिलेखों एवं प्रतिवेदनों को अद्यतन रखने तथा मतदाता सूची की प्रविष्टियों का नियमानुसार सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

Related Posts

गढ़वा में जल जीवन मिशन पर DDC का सख्त अल्टीमेटम! 31 दिसंबर तक हर हाल में शुरू हो जलापूर्ति, लापरवाह ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस
Lifestyle

गढ़वा में जल जीवन मिशन पर DDC का सख्त अल्टीमेटम! 31 दिसंबर तक हर हाल में शुरू हो जलापूर्ति, लापरवाह ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस

October 23, 2026
असंगठित व प्रवासी मजदूरों को साधने उतरा गढ़वा का श्रम विभाग! खोरीडीह पंचायत में कैंप लगाकर मौके पर ही 50 से अधिक श्रमिकों का हुआ निबंधन
Jharkhand

असंगठित व प्रवासी मजदूरों को साधने उतरा गढ़वा का श्रम विभाग! खोरीडीह पंचायत में कैंप लगाकर मौके पर ही 50 से अधिक श्रमिकों का हुआ निबंधन

October 23, 2026
खेलगांव में तीरंदाजी के महाकुंभ का होगा भव्य समापन; एडीजी प्रिया दुबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी 15वीं अखिल भारतीय पुलिस प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि बनने की दावत
Jharkhand

खेलगांव में तीरंदाजी के महाकुंभ का होगा भव्य समापन; एडीजी प्रिया दुबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी 15वीं अखिल भारतीय पुलिस प्रतियोगिता की मुख्य अतिथि बनने की दावत

October 23, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • वोटर लिस्ट से घटेंगे फर्जी नाम, जुड़ेंगे नए युवा! SIR-2026 की समीक्षा बैठक में गढ़वा DC का सख्त रुख, मृत मतदाताओं के नाम हटाने और लंबित प्रपत्रों के त्वरित निष्पादन का आदेश
  • गढ़वा में जल जीवन मिशन पर DDC का सख्त अल्टीमेटम! 31 दिसंबर तक हर हाल में शुरू हो जलापूर्ति, लापरवाह ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस
  • असंगठित व प्रवासी मजदूरों को साधने उतरा गढ़वा का श्रम विभाग! खोरीडीह पंचायत में कैंप लगाकर मौके पर ही 50 से अधिक श्रमिकों का हुआ निबंधन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.