Tuesday, May 26, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मनरेगा में नया जोश: गढ़वा में “मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास” अभियान शुरू – 100 दिन रोजगार का लक्ष्य, हर गुरुवार विशेष रोजगार दिवस!

उपविकास आयुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, सभी पंचायतों में नए जॉब कार्ड, ई-केवाईसी, 100 दिन पूर्ण करने वालों का सम्मान और प्रभात फेरी के साथ श्रमिकों से रोजगार मांग आवेदन

February 4, 2026
in Jharkhand, Top News
मनरेगा में नया जोश: गढ़वा में “मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास” अभियान शुरू – 100 दिन रोजगार का लक्ष्य, हर गुरुवार विशेष रोजगार दिवस!
Share on FacebookShare on Twitter
  • “मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास” अभियान के तहत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक एवं विशेष रोजगार दिवस का आयोजन

गढ़वा। 02 फरवरी 2026 को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) अंतर्गत *“मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास”* अभियान को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के उद्देश्य से आज उपविकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।

इस बैठक में जिले के सभी प्रखंडों से प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, डीपीएम पंचायती राज, JSLPS से नामित कर्मी, परियोजना पदाधिकारी एवं सहायक परियोजना पदाधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक के दौरान अभियान के प्रमुख उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

डीडीसी द्वारा बताया गया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मनरेगा आच्छादित परिवारों के औसत कार्यदिवस को बढ़ाकर 100 दिनों तक सुनिश्चित करना, महिलाओं एवं वंचित वर्ग के परिवारों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे पलायन को कम करने के लिए इच्छुक परिवारों को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराना है। इसके तहत आगामी छह माह तक प्रत्येक गुरुवार को सभी पंचायतों में विशेष रोजगार दिवस का आयोजन किया जाएगा।

इसी क्रम में आज मनरेगा दिवस के अवसर पर गढ़वा जिले के सभी ग्राम पंचायतों में विशेष रोजगार दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान लाभुकों को नए जॉब कार्ड का वितरण किया गया तथा ई-केवाईसी की प्रक्रिया भी पूरी कराई गई। जिन लाभुकों ने मनरेगा अंतर्गत 100 दिनों का कार्य पूर्ण किया है उन्हें सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त, जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया तथा रोजगार की मांग को लेकर श्रमिकों से आवेदन प्रपत्र भरवाकर संग्रहित किए गए। प्राप्त आवेदनों के आधार पर श्रमिकों को समयबद्ध ढंग से कार्य उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा यह विश्वास व्यक्त किया गया कि *“मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास”* अभियान के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने, आजीविका के अवसर बढ़ाने तथा सामाजिक समावेशन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में ठोस पहल की जा रही है।

Related Posts

खेतों को पानी, किसानों को खुशहाली! CM हेमंत सोरेन का कड़ा रुख— “समय पर पूरी हों सिंचाई योजनाएं, वरना बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही”
Jharkhand

खेतों को पानी, किसानों को खुशहाली! CM हेमंत सोरेन का कड़ा रुख— “समय पर पूरी हों सिंचाई योजनाएं, वरना बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही”

May 26, 2026
सूरज उगल रहा आग, राहत देने उतरा प्रशासन! गढ़वा के सभी चौक-चौराहों और बस पड़ावों पर लगेंगे ‘पियाऊ’; पानी संकट वाले इलाकों में दौड़ेंगे टैंकर
Jharkhand

सूरज उगल रहा आग, राहत देने उतरा प्रशासन! गढ़वा के सभी चौक-चौराहों और बस पड़ावों पर लगेंगे ‘पियाऊ’; पानी संकट वाले इलाकों में दौड़ेंगे टैंकर

May 24, 2026
माताओं और नवजातों को समय पर मिलेगा सरकारी हक! गढ़वा में ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ को लेकर बड़ा मंथन, अब गड़बड़ी करने वाले पोर्टल पर ही पकड़े जाएंगे
Jharkhand

माताओं और नवजातों को समय पर मिलेगा सरकारी हक! गढ़वा में ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ को लेकर बड़ा मंथन, अब गड़बड़ी करने वाले पोर्टल पर ही पकड़े जाएंगे

May 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • खेतों को पानी, किसानों को खुशहाली! CM हेमंत सोरेन का कड़ा रुख— “समय पर पूरी हों सिंचाई योजनाएं, वरना बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही”
  • सूरज उगल रहा आग, राहत देने उतरा प्रशासन! गढ़वा के सभी चौक-चौराहों और बस पड़ावों पर लगेंगे ‘पियाऊ’; पानी संकट वाले इलाकों में दौड़ेंगे टैंकर
  • माताओं और नवजातों को समय पर मिलेगा सरकारी हक! गढ़वा में ‘प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना’ को लेकर बड़ा मंथन, अब गड़बड़ी करने वाले पोर्टल पर ही पकड़े जाएंगे

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.