◆ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से जल संसाधन प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ मिहिर शाह तथा भारत रूरल लाइवलीहुड्स फाउंडेशन के सीईओ श्री कुलदीप सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
=========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज जल संसाधन प्रबंधन विशेषज्ञ डॉ मिहिर शाह तथा भारत रूरल लाइवलीहुड्स फाउंडेशन के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी (सीईओ) श्री कुलदीप सिंह ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड में जनजातीय समुदायों की स्थायी आजीविका, ग्रामीण विकास, प्राकृतिक संसाधन और जल संसाधन प्रबंधन के विषय पर मुख्यमंत्री के साथ चर्चा की और राज्य सरकार के साथ मिलकर कार्य करने की इच्छा जताई । मुख्यमंत्री ने इस दिशा में हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया।











