- प्रमंडलीय आयुक्त से गढ़वा उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने की मुलाकात
=============
प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय से आज गढ़वा जिले के उपायुक्त दिनेश कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों पदाधिकारियों ने आयुक्त को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। आयुक्त ने उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक से गढ़वा जिले की वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने जिले में नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने की सलाह दी।











