★ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन पहुंचे धनबाद, दिवंगत डॉ० बुद्धदेव महतो को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
=========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज पूर्व विधायक श्री आनंद महतो के बलियापुर (बड़ादाहा) धनबाद स्थित आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री वहां पूर्व विधायक श्री आनंद महतो के दिवंगत सुपुत्र डॉ० बुद्धदेव महतो के श्राद्ध कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत डॉ० बुद्धदेव महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने भी दिवंगत डॉ० बुद्धदेव महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने पूर्व विधायक श्री आनंद महतो एवं उनके परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की तथा उनका ढांढ़स बंधाया।












