मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज झारखंड विधानसभा स्थित आवास संख्या-70 पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने विधायक श्री हेमलाल मुर्मू के पोते, हर्षल मुर्मू, के 9वें जन्मदिन समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया। इस दौरान विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, विधायक श्री हेमलाल मुर्मू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं परिजनों ने भी हर्षल मुर्मू को जन्मदिन की शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद दिया।











