Thursday, April 30, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में उद्योग योजनाओं पर उपायुक्त की सख्ती! PMEGP, PM-FME और विश्वकर्मा योजना में खराब प्रगति पर बैंकों को फटकार – अगली बैठक तक 100% लक्ष्य हासिल करने का अल्टीमेटम!

PM-FME में 132 आवेदन के बावजूद केवल 20 को भुगतान, PMEGP में 33 में से सिर्फ 4 स्वीकृत – उपायुक्त ने कहा: “अधिक से अधिक स्वीकृति दें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं”

February 24, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में उद्योग योजनाओं पर उपायुक्त की सख्ती! PMEGP, PM-FME और विश्वकर्मा योजना में खराब प्रगति पर बैंकों को फटकार – अगली बैठक तक 100% लक्ष्य हासिल करने का अल्टीमेटम!
Share on FacebookShare on Twitter

🔸 उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक का आयोजन

🔸 बैंको को नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक आवेदनों की स्वीकृति प्रदान करने का निदेश

🔸 खराब प्रगति वाले बैंकों पर जताई नाराजगी, अगले मीटिंग तक परफॉर्मेंस सुधारने का निर्देश

उपायुक्त, दिनेश यादव की अध्यक्षता में जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं की विभागीय समीक्षात्मक बैठक का आयोजन समाहरणालय के सभागार में संपन्न की गई। जिला उद्योग केंद्र द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी योजनाएं यथा- प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PM-FME), प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) एवं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना और जिला स्तरीय अनुश्रवन समितिa (DLMC) अंतर्गत आयोजित समीक्षा बैठक हेतु मुख्य एजेंडा से अवगत कराते हुए प्रगति प्रतिवेदन की जानकारी साझा की गई। उक्त योजनाओं के अंतर्गत अबतक किये गयें अग्रसारित आवेदन, ऋण स्वीकृत, भुगतान एवं बैंक शाखा में लंबित आवेदन की स्थिति, मार्जिन मनी सब्सिडी एवं भौतिक सत्यापन आदि के बारे में अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया।

समीक्षात्मक बैठक के दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना वर्ष 2025-26 अंतर्गत कुल लक्ष्य 120 के विरुद्ध 132 आवेदन अग्रसारित किए गए चीन में बैंक द्वारा 27 लाभुकों के ऋण स्वीकृत किये गयें, जिसमें 20 लाभुकों को बैंक द्वारा ऋण स्वीकृत करते हुए ₹205.63 लाख राशि की भुगतान कार्रवाई की गई है। जबकि 66 आवेदन बैंकों द्वारा अस्वीकृत कर दिया गया है एवं बैंक में लंबित आवेदनों की संख्या कुल 39 है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया, जिसमें बताया गया कि इस वित्तीय वर्ष में कुल लक्ष्य 20 के विरुद्ध 33 आवेदन अग्रसारित किए गए जिनमें बैंक द्वारा ऑनलाइन ऋण की स्वीकृत किए गए लाभुकों की संख्या 4 है, जबकि अभी तक भुगतान किसी को नहीं किया गया है एवं बैंक द्वारा शाखा में लंबित आवेदनों की संख्या 31 है। वहीं प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना अंतर्गत अब तक कुल प्राप्त आवेदनों की संख्या 5207 है। इनमें से 190 आवेदन वर्तमान में ग्राम पंचायत स्तर पर लंबित है एवं स्टेज 2 पर जिला स्तर पर प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या 5017 है जबकि जिला स्तर से स्टेज 3 से अनुशन्शित आवेदन पत्रों की संख्या 3774 है एवं वर्तमान में जिला स्तर पर स्टेज 2 में जांच किए गए जा रहे आवेदन पत्रों की संख्या 79 है तथा जिला स्तर पर अस्वीकृत आवेदनों की संख्या 1164 है।

समीक्षा के उपरांत उपायुक्त दिनेश यादव द्वारा खराब परफॉर्मेंस किए जाने पर नाराजगी व्यक्ति की गई एवं अगले मीटिंग तक निश्चित रूप से लक्ष्य प्राप्ति की ओर कार्य करने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करते हुए पेंडिंग मामले को कम करने के निर्देश दिए गए। सभी DRP को निदेशित किया गया कि वे सभी उच्च गुणवता वाले आवेदन का ऑनलाईन प्रक्रिया सम्पन्न करेगें ताकि जिले को प्राप्त लक्ष्य की प्राप्ति की जा सके। बैंको को आवेदन अस्वीकृत करने से पहले योजना के नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने व अधिक से अधिक स्वीकृति प्रदान करने का निदेश दिया गया, ताकि जिले के आमजनों व लाभुकों को उक्त योजना से अधिक से अधिक लाभान्वित किया जा सके।

उक्त बैठक में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र पलामू/गढ़वा, अग्रणी बैंक प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक, गढ़वा, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड, गढ़वा, जिला प्रोग्राम मैनेजर JSLPS गढ़वा, मैनेजर D.I.C गढ़वा, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक व प्रतिनिधि समेत अन्य लोग उपस्थित थें।

Related Posts

प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने गढ़वा के एलआरडीसी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, पंजियों को अद्यतन न रखने पर जताई नाराजगी
Jharkhand

प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने गढ़वा के एलआरडीसी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, पंजियों को अद्यतन न रखने पर जताई नाराजगी

April 29, 2026
गढ़वा में जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! जिला नियोजन पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा
Jharkhand

गढ़वा में जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! जिला नियोजन पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा

April 29, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक, सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को अब मिलेंगे 4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक, सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को अब मिलेंगे 4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान

April 29, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने गढ़वा के एलआरडीसी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, पंजियों को अद्यतन न रखने पर जताई नाराजगी
  • गढ़वा में जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! जिला नियोजन पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक, सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को अब मिलेंगे 4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.