- जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित: प्रशासन ने जताया खेद, नई तिथि शीघ्र होगी घोषित
गढ़वा। सामान्य जन को सूचित किया जाता है कि अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों के चलते मंगलवार, दिनांक 17 मार्च 2026 को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित होने वाला प्रस्तावित जनसुनवाई कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
इस निर्णय से आम नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए जिला प्रशासन ने खेद व्यक्त किया है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जनसुनवाई की अगली तिथि, समय एवं स्थान की जानकारी शीघ्र ही समाचार पत्रों एवं अन्य आधिकारिक माध्यमों के जरिए सार्वजनिक कर दी जाएगी, ताकि नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को प्रशासन के समक्ष प्रस्तुत कर सकें।
जिला प्रशासन सभी सम्मानित नागरिकों से अपील करता है कि वे इस अस्थायी असुविधा के लिए सहयोग एवं धैर्य बनाए रखें तथा आगामी सूचना पर ध्यान देते रहें।










