Sunday, March 22, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

रामनवमी पर गढ़वा में सुरक्षा का अलर्ट मोड! डीआईजी किशोर कौशल ने की हाई लेवल बैठक – शांति, भाईचारा और सौहार्द का संदेश, भड़काऊ गाने-जुलूस पर सख्ती

ईद-सरहुल से पहले डीआईजी का गढ़वा दौरा – रामनवमी जुलूस मार्गों का निरीक्षण, सिविल कोर्ट और कंट्रोल रूम का जायजा, सोशल मीडिया-अफवाहों पर पैनी नजर, 112 पर तुरंत सूचना की अपील

March 22, 2026
in Jharkhand, Top News
रामनवमी पर गढ़वा में सुरक्षा का अलर्ट मोड! डीआईजी किशोर कौशल ने की हाई लेवल बैठक – शांति, भाईचारा और सौहार्द का संदेश, भड़काऊ गाने-जुलूस पर सख्ती
Share on FacebookShare on Twitter
  • रामनवमी में शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे का माहौल बनाएं : डीआईजी
  • डीआईजी ने रामनवमी में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण की तैयारियों की समीक्षा की
  • ईद-उल फितर एवं सरहुल के अवसर पर डीआईजी पहुंचे गढ़वा, रामनवमी को लेकर की बैठक
  • डीआईजी ने सिविल कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया, कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण
    *=============*

ईद-उल फितर एवं सरहुल के अवसर पर आज पलामू क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) किशोर कौशल गढ़वा पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। साथ ही ईद व सरहुल शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील की। वहीं पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में *रामनवमी को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की।* उन्होंने रामनवमी में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण की तैयारियों की गहण समीक्षा करते हुए सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने का निर्देश दिया। बैठक में गढ़वा जिले के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इंस्पेक्टर एवं जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

डीआईजी ने रामनवमी के अवसर पर जिले में शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के माहौल को बनाए रखने पर विशेष बल दिया। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, असामाजिक तत्वों की गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली घटनाओं पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

डीआईजी किशोर कौशल ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने जुलूस मार्गों का पूर्व निरीक्षण करने, प्रतिनियुक्त पुलिस बल को सक्रिय रहने तथा सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया।

उन्होंने सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखते हुए किसी भी भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर उचित कार्रवाई करने एवं शांति समिति के सदस्यों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए शांति व्यवस्था बनाये रखने का भी निर्देश दिया।

डीआईजी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि रामनवमी को लेकर आमजनों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। पर्व का आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, इसका ध्यान रखा जाए।

डीआईजी ने स्थानीय शांति समिति के सदस्यों एवं सभी आमजनों से रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने एवं सुरक्षाबलों को सहयोग प्रदान करने, किसी तरह की अफवाह नहीं फैलाने, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक एवं अराजक तत्वों की गतिविधियों की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को देने की भी अपील की है।

डीआईजी ने कंपोजिट कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने किसी भी आपातकालीन सेवा के लिए पुलिस सहायता हेतू 112 नंबर पर डायल कर जानकारी देने एवं सेवा लेने की भी अपील की।

डीआईजी ने गढ़वा सिविल कोर्ट परिसर का भी निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कोर्ट परिसर में आवाजाही एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

बैठक के प्रारंभ में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने रामनवमी को लेकर जिले में की गई तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामनवमी को लेकर सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं और पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है।

Related Posts

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार
Jharkhand

झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार

March 22, 2026
सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प
Jharkhand

सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प

March 22, 2026
प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
Jharkhand

प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

March 22, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार
  • सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प
  • प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.