Sunday, March 22, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प

विधायक कल्पना सोरेन के साथ पहुंचे मुख्यमंत्री – पाहन ने कान में सरई का फूल खोंसकर दिया आशीर्वाद, कहा “प्रकृति से ही जीवन का सृजन, हम सबकी जिम्मेदारी है विरासत को आगे बढ़ाना”

March 22, 2026
in Jharkhand, Top News
सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प
Share on FacebookShare on Twitter
  • मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर सिरमटोली स्थित सरना स्थल में परंपरा के अनुरूप विधिवत् पूजा-अर्चना कर समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं उन्नति की कामना की।
    =========================

★ सरहुल महोत्सव प्रकृति से जुड़े रहने का प्रतीक

★ परंपरा, संस्कृति एवं विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध

— श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
=========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज सिरम टोली रांची स्थित सरना स्थल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सरहुल की पारम्परिक रीति-रिवाज के तहत पूजन कार्य पाहन ने संपन्न कराया तथा मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के कान में सरई (साल) का फूल खोंसकर उन्हें आशीर्वाद दिया। यह परंपरा प्रकृति एवं मानव के गहरे संबंध का प्रतीक मानी जाती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य वासियों को प्रकृति, संस्कृति एवं समरसता के प्रतीक पावन पर्व सरहुल की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि सिरमटोली के इस ऐतिहासिक स्थल पर आप सभी का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति पर्व सरहुल महोत्सव से जुड़े सभी लोगों का मैं दिल से शुक्रिया अदा करता हूं तथा धन्यवाद देता हूं कि आज के शुभ अवसर पर आप लोगों ने इस समृद्ध परंपरा एवं रीति-रिवाज की डोर को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं। सरहुल एक ऐसा पर्व है जो प्रकृति से जुड़ाव का संदेश देता है। प्रकृति से ही मनुष्य की यात्रा शुरू होती और उसी में समाहित होती है। आज प्रकृति के उपासक के रूप में इसे सजाना-संवारना और इसको अपने साथ जोड़े रखने के लिए संकल्प लेने का दिन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकृति से ज्यादा ताकतवर व्यवस्था कुछ नहीं है।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि सरहुल महोत्सव हमारी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, प्रकृति के प्रति सम्मान और सामुदायिक एकता का जीवंत प्रतीक है। यह पर्व हमें पर्यावरण संरक्षण और आपसी सौहार्द का संदेश देता है। राज्य सरकार आदिवासी परंपराओं, संस्कृति और विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रकृति, संस्कृति और सामाजिक समरसता के प्रतीक इस पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Posts

प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
Jharkhand

प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

March 22, 2026
रामनवमी पर गढ़वा में सुरक्षा का अलर्ट मोड! डीआईजी किशोर कौशल ने की हाई लेवल बैठक – शांति, भाईचारा और सौहार्द का संदेश, भड़काऊ गाने-जुलूस पर सख्ती
Jharkhand

रामनवमी पर गढ़वा में सुरक्षा का अलर्ट मोड! डीआईजी किशोर कौशल ने की हाई लेवल बैठक – शांति, भाईचारा और सौहार्द का संदेश, भड़काऊ गाने-जुलूस पर सख्ती

March 22, 2026
सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन
Jharkhand

सरहुल पूजा में मुख्य अतिथि बनेंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! केंद्रीय सरना समिति ने किया सादर निमंत्रण – 21 मार्च को सिरमटोली सरना स्थल में होगा पारंपरिक पूजन

March 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड की उच्च शिक्षा को नई उड़ान! JSFDA का पहला वार्षिक कॉन्क्लेव संपन्न – युवा शक्ति राज्य की सबसे बड़ी पूंजी: राहुल पुरवार
  • सरहुल महोत्सव में प्रकृति की पूजा कर झूमे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! सिरमटोली सरना स्थल पर विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना, परंपरा और संस्कृति के संरक्षण का संकल्प
  • प्रकृति की पूजा में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन! आदिवासी कॉलेज, करमटोली में सरहुल महोत्सव-2026 में विधिवत् पूजा-अर्चना – राज्यवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.