गढ़वा जिले में पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार हर शनिवार को आयोजित होने वाले थाना दिवस कार्यक्रम के तहत 11 अप्रैल 2026 को सभी थानों में विशेष आयोजन किया गया। संबंधित अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष की उपस्थिति में मुख्य रूप से जमीन से जुड़े विवादों का निपटारा किया गया। इसके अलावा अन्य छोटे-मोटे आपसी विवादों को भी आपसी सहमति और समन्वय के आधार पर सुलझाया गया।
इस अवसर पर कई लंबित जमीन संबंधी मामलों का स्थानीय स्तर पर ही निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की गई। थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य विवादों को अदालत जाने से पहले ही सुलझाना और पुलिस-प्रशासन के बीच जनता का विश्वास बढ़ाना है।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने आम जनता से विशेष अपील की है कि वे प्रत्येक शनिवार को थाना दिवस के अवसर पर संबंधित थाने में उपस्थित होकर जमीन या अन्य छोटे विवादों का समाधान प्राप्त करें। यह पहल विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।











