▪️ मोबाइल टॉवर कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ जिला टेलीकॉम समिति की बैठक संपन्न
▪️विभिन्न सर्विस प्रोवाइडर को जिले के सुदूर प्रखंडों में इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रबंध कराने का निर्देश
उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में जिला टेलीकाॅम समिति की बैठक आयोजन किया गया, जिसके तहत जिले के विभिन्न सुदूरवर्ती प्रखंडों समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रबंध करने का निर्देश दिया गया।
गढ़वा जिलान्तर्गत मोबाइल टॉवर निर्माण करने वाले विभिन्न सर्विस प्रोवाइडर यथा- रिलाइंस जियो इंफराटेल, एटीसी, रिलायंस इन्फोकॉम, टॉवर विजन, एसेंड टेलीकॉम, भारती इंफराटेल एवं इंडस कंपनी आदि द्वारा मोबाईल टॉवर का निर्माण किया गया है।
बैठक के दौरान कुछ सुदूरवर्ती इलाकों में टेलीकॉम टावर नहीं लगने की बात प्रकाश में आई, जबकि जबकि कुछ प्रखंडों के मुख्यालयों में भी बेहतर कनेक्टिविटी नहीं होने अथवा एकदम से नहीं होने की बात प्रकाश में आई, जिस पर टेलीकॉम कंपनियों द्वारा बताया गया कि पूर्व के बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में विभिन्न प्रखंडों में टेलीकॉम टावर का निर्माण कर दिया गया है एवं बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने हेतु नेटवर्क ऑप्टिमाइजेशन का कार्य भी किया जा रहा है।

उक्त कार्यों के पश्चात भी चूंकि मोबाइल टॉवर निर्माण संबंधी पूर्ण सूचना इन कंपनियों द्वारा स्थानीय कार्यालयों को नहीं दी गई है। साथ ही विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों एवं थाना में इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं होने अथवा पुअर कनेक्टिविटी होने की भी बात प्रकाश में आई।
अत: सभी संबंधित टेलीकॉम कंपनियों के प्रतिनिधियों को कृत कार्यों से संबंधित स्पष्ट प्रतिवेदन लिखित में देने का निर्देश दिया गया। वहीं वैसे प्रखंड जहां पर कनेक्टिविटी नहीं है उन्हें अमुक स्थानों के नाम सहित लिस्ट बनाते हुए अंचल अधिकारियों व थाना प्रभारियों को स्पष्ट संयुक्त प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
मौके पर वीसी के माध्यम से जुड़े प्रखंड, अंचल एवं थाना के पदाधिकारियों द्वारा जिले के बरगढ़, बरडीहा, केतार, धुरकी, रंका, रमकंडा, चिनियाँ एवं खरौंधी प्रखंड में इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं होने की बात बताइ। इसके अतिरिक्त सदा प्रखंड अंतर्गत कुछ पंचायत में यथा- अन्नराज नावाडीह एवं अन्य में भी बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं होने की बात बताई गई।
बैठक में उपस्थित विभिन्न सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों द्वारा बताया गया कि उक्त प्रखंडों में टावर का निर्माण कर दिया गया है परंतु किस कारण से कनेक्टिविटी नहीं आ रही है इसकी जांच कर इसका निराकरण शीघ्र कर दिया जाएगा। उपायुक्त ने विभिन्न सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों के प्रतिनिधियों को अगले बैठक में समस्याओं का निराकरण पूर्ण रूप से करने का निर्देश दिया एवं चेतावनी दी गई की यदि इन समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक कार्य नहीं किए गए तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।
कुछ प्रखंडों में भारत नेट एवं अन्य कनेक्टिविटी सर्विस का रिचार्ज नहीं होने के कारण कनेक्टिविटी की उपलब्धता नहीं होने की बात सामने आई। फलस्वरूप उपायुक्त ने सभी संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी को जिम्मेदार बताते हुए निर्देशित किया कि उपरोक्त कनेक्टिविटी सर्विस का रिचार्ज शीघ्र कराना सुनिश्चित करें। रिचार्ज नहीं होने के कारण अमुक स्थानों पर कनेक्टिविटी नहीं होना लापरवाही प्रदर्शित करता है।
उक्त बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) यशोधरा आदि उपस्थित थें एवं जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारीआदि वर्चुअल रूप से उपस्थित थें।










