मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय, रांची में भूमिज समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को गोपाल मैदान, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में आगामी 25 अप्रैल 2026 को आयोजित स्वतंत्रता सेनानी सह भूमिज विद्रोह के महानायक वीर शहीद गंगानारायण सिंह जी की 236वीं जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल में श्री संजय सरदार, श्री हिमांशु सिंह, श्री राधेश्याम भूमिज, श्री ईश्वर लाल सरदार, श्री अमर सिंह भूमिज तथा श्री भुगुराय सरदार शामिल थे। इस अवसर पर विधायक श्री संजीव सरदार भी उपस्थित रहे।











