Tuesday, April 21, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़! अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने सुनीं समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए सख्त निर्देश

राशन, पेंशन, आवास, भूमि विवाद, मईय्या सम्मान योजना और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना जैसी शिकायतों पर फोकस, अपर समाहर्ता ने प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन का आश्वासन दिया

April 21, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़! अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने सुनीं समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए सख्त निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter
  • जनसुनवाई में अपर समाहर्ता ने सुनीं लोगों की समस्याएं, समाधान के दिए निर्देश

गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आज आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में जिला अपर समाहर्ता श्री राज महेश्वरम ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम में पहुंचे फरियादियों ने राशन, पेंशन, आवास, भूमि विवाद, नामांतरण, मजदूरी भुगतान, मुआवजा तथा रोजगार से जुड़ी विभिन्न समस्याएं रखीं। अपर समाहर्ता ने सभी मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का आश्वासन दिया।

सबसे पहले कांडी प्रखंड के ग्राम सुंडीपुर की अंजू देवी ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी सड़क किनारे स्थित जमीन पर उनके रिश्तेदारों द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है, जबकि उक्त भूमि उन्हें बंटवारे में मिली थी। उन्होंने बताया कि उसी जमीन पर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण की स्वीकृति भी मिली है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की।

नगर उंटारी के ग्राम नरही की रुकशान खातून ने बताया कि उन्हें 20 जून 2025 तक मईंयाँ सम्मान योजना का लाभ मिल रहा था, लेकिन गलत तरीके से नौकरीपेशा होने का आरोप लगाकर इसे बंद कर दिया गया। जांच में आरोप गलत पाए जाने के बावजूद योजना का लाभ बहाल नहीं किया गया। उन्होंने बकाया राशि सहित पुनः लाभ शुरू करने की मांग की।

डंडई प्रखंड के ग्राम जरही की पार्वती देवी, जो एक दिव्यांग महिला हैं, ने शिकायत की कि उन्हें स्वीकृत चापाकल एवं जल मीनार उनकी जमीन के बजाय किसी अन्य की जमीन पर स्थापित कर दिया गया है। उन्हें पानी लेने से भी रोका जाता है तथा स्थानीय लोगों द्वारा धमकाया जाता है। उन्होंने अपनी जमीन पर जल सुविधा बहाल करने और सुरक्षा की मांग की।

गढ़वा के नारायणपुर निवासी अमरेश शर्मा ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत आवेदन करने के बावजूद अब तक लाभ नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि संबंधित विभाग से स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है। अतः उन्होंने शीघ्र स्वीकृति दिलाने की अपील की।

जनसुनवाई के दौरान अन्य कई फरियादियों ने भी अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर अपर समाहर्ता ने संबंधित विभागों को संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Related Posts

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 299 महिलाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र – 62 CDPO और 237 महिला पर्यवेक्षिकाएं हुईं नियुक्त
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 299 महिलाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र – 62 CDPO और 237 महिला पर्यवेक्षिकाएं हुईं नियुक्त

April 21, 2026
झारखंड को नया लोकायुक्त! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शपथ ग्रहण समारोह में किया शिरकत, न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला पद
Jharkhand

झारखंड को नया लोकायुक्त! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शपथ ग्रहण समारोह में किया शिरकत, न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला पद

April 21, 2026
गढ़वा के नए उपायुक्त अनन्य मित्तल ने संभाला कार्यभार! विभिन्न कार्यालयों और प्लास मार्ट का किया औचक निरीक्षण, अनुशासन-स्वच्छता और सेवा गुणवत्ता पर दिए सख्त निर्देश
Jharkhand

गढ़वा के नए उपायुक्त अनन्य मित्तल ने संभाला कार्यभार! विभिन्न कार्यालयों और प्लास मार्ट का किया औचक निरीक्षण, अनुशासन-स्वच्छता और सेवा गुणवत्ता पर दिए सख्त निर्देश

April 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में जनसुनवाई में उमड़ी फरियादियों की भीड़! अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने सुनीं समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए सख्त निर्देश
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 299 महिलाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र – 62 CDPO और 237 महिला पर्यवेक्षिकाएं हुईं नियुक्त
  • झारखंड को नया लोकायुक्त! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शपथ ग्रहण समारोह में किया शिरकत, न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला पद

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.