माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज कांके रिजॉर्ट पहुंचकर लोहरदगा सांसद श्री सुखदेव भगत के सुपुत्र श्री अभिनव के विवाह उपरान्त आयोजित रिशेप्शन पार्टी-सह-आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री ने नवदंपति वर-वधू को आशीर्वाद एवं सुखद दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी माननीय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने सांसद श्री सुखदेव भगत एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें अपनी ओर से हार्दिक बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया। इस मौके पर राज्य सरकार के माननीय मंत्रीगण, माननीय विधायकगण सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।










