Saturday, May 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

जनता की अदालत में ऑन-द-स्पॉट एक्शन! गढ़वा समाहरणालय से लेकर प्रखंडों तक गूंजी फरियादियों की आवाज; जमीन, आवास और बकाया मजदूरी पर अपर समाहर्ता सख्त

उपायुक्त के निर्देश पर जिले भर में लगा जनसुनवाई का महाकैंप; निजी जमीन पर ट्रांसफार्मर, अवैध कब्जा और पोटो हो खेल योजना के रुके भुगतान पर अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई का अल्टीमेटम

May 23, 2026
in Jharkhand, Top News
जनता की अदालत में ऑन-द-स्पॉट एक्शन! गढ़वा समाहरणालय से लेकर प्रखंडों तक गूंजी फरियादियों की आवाज; जमीन, आवास और बकाया मजदूरी पर अपर समाहर्ता सख्त
Share on FacebookShare on Twitter

◆ अपर समाहर्ता ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं

◆ प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया गया निदेशित

उपायुक्त गढ़वा अनन्य मित्तल के निदेशानुसार अपर समाहर्ता राज महेश्वरम ने आज समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया। आज के जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए आमजनों की समस्याओं को अपर समाहर्ता द्वारा गंभीरता से बारी-बारी सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को उनसे संबंधित मामले उन्हें भेजे गए।

उक्त जनसुनवाई में सदर प्रखंड के ग्राम बिशुनपुर निवासी विनय कुमार ने आवेदन देते हुए निजी भूमि पर बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर लगाने की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि उनके निजी भूमि के फ्रंट पर ही बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर लगाया गया है जिससे उनका पूरा प्लॉट प्रभावित हुआ है। उनके द्वारा तीन चार साल पूर्व से जूनियर इंजीनियर, अधीक्षण अभियंता एवं अन्य अधिकारियों को इस संबंध में शिकायत की गई परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अत: उन्होंने अपने निजी भूमि से अवैध रूप से लगाये गये ट्रांसफार्मर को हटाने हेतु आदेश देने का अनुरोध किया है ताकि उनकी संपत्ति का नुकसान न हो।

रमना प्रखंड के सरांग निवासी मालती देवी, सरिता देवी एवं अनीता देवी ने आवेदन समर्पित करते हुए रजिस्ट्री केवाला द्वारा प्राप्त भूमि को अवैध रूप से स्थानांतरित करने की शिकायत की गई है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त सभी व्यक्तियों ने मकान बनाने हेतु भूमि की खरीदी की थी एवं उक्त भूमि पर शुरू से ही उनका हक, दखल कब्जा चला आ रहा है। उन्होंने बताया कि भूमि को ऑनलाइन करने हेतु कई बार अंचल कार्यालय का चक्कर लगाए परंतु प्रत्येक बार टाल मटोल करके कार्य को लंबित रखा गया। बाद में बिना किसी जांच पड़ताल के ही गलत ढंग से डिमांड खोलकर इस भूमि को अंचल कार्यालय द्वारा स्थानांतरित कर दिया गया है। उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा मामले की जांच पड़ताल कराते हुए भूमि को ऑनलाइन करने हेतु अंचल अधिकारी रमना को निदेशित करने का अनुरोध किया है।

डंडई प्रखंड के टोरी कला निवासी भगमनिया देवी ने आवेदन समर्पित करते हुए अंबेडकर आवास निर्माण की स्वीकृति देने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि डंडई प्रखंड की स्थाई निवासी हैं एवं बीपीएल परिवार से संबंध रखती हैं। उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय है एवं रहने हेतु झोपड़ीनुमा घर है। अत: उन्होंने एक अदद आवास की सख़्त आवश्यकता बताते हुए अंबेडकर आवास निर्माण के लिए अनुरोध किया है।

कांडी प्रखंड के जयनगरा निवासी बृजेंद्र कुमार द्वारा वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के तहत कृत कार्य के विरुद्ध भुगतान नहीं होने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा संचालित वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के तहत ग्राम पंचायत खरौंधा के कोरगाई में निर्गत कार्यादेश के विरुद्ध वर्ष 2024 में ही कार्य कर चुके हैं परंतु अभी तक भुगतान लंबित है। उन्होंने बताया कि भुगतान नहीं होने के चलते उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। अतः उन्होंने उक्त योजना के अंतर्गत कृत कार्य के विरुद्ध भुगतान कराने का अनुरोध किया है।

इसी प्रकार जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए शेष अन्य लोगों ने भी अपनी-अपनी समस्याओं को बारी-बारी से रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई के लिए अग्रसारित किए गए एवं समुचित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

इसके अतिरिक्त उपायुक्त, गढ़वा अनन्य मित्तल द्वारा पूर्व में निर्गत आदेश के आलोक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों यथा- सभी अनुमंडलों, सभी प्रखंडों एवं सभी अंचलों में भी जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी रंका शुभम बेला टोप्पो द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें अकायत हुसैन, प्रतिमा देवी एवं उर्मिला देवी द्वारा सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत पेंशन की स्वीकृति के संबंध में अनुरोध किया गया, जबकि रामलाल उरांव, प्रेमनी देवी, वासुदेव बैठा एवं मालती देवी द्वारा सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत मिल रहे पेंशन को रुक जाने के संबंध में शिकायत की गई एवं जांचोंपरांत पेंशन चालू कराने का आग्रह किया गया। वहीं कंचनपुर निवासी शिवकुमार राम द्वारा बिरसा सिंचाई कूप योजना अंतर्गत कृत कार्य के विरुद्ध राशि भुगतान हेतु अनुरोध किया गया।

इसी प्रकार अंचल गढ़वा में अंचल अधिकारी शफी आलम द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम झूरा निवासी मुकेश तिवारी ने जमीन के आपसी बंटवारे में भूमि स्वामित्व को लेकर हो रहे गतिरोध को सुलझाने के संबंध में अनुरोध किया।

रमना अंचल में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान ग्राम मझिगांवा निवासी सूरज महतो ने अंचल अधिकारी विकास कुमार पांडे के समक्ष आवेदन समर्पित करते हुए अपने भूमि पर अपने ही गांव के दबंगों द्वारा जबरन कब्जा कर निर्माण कार्य करने की शिकायत की है तथा मामले के जांचोंपरांत अवैध निर्माण कार्य पर रोक लगाने एवं दोषी व्यक्ति पर समुचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

उपरोक्त जनसुनवाई कार्यक्रमों में आमजनों से प्राप्त आवेदनों का निष्पादन एवं शिकायतों का निबटारा करने का आश्वासन दिया गया एवं हरेक संभव सहायता करने की बात कही गई।

Related Posts

गढ़वा के सरकारी अस्पतालों में ‘दवा और डॉक्टर’ की खुली पोल! सिविल सर्जन के औचक निरीक्षण में बंद मिला केंद्र, ड्यूटी से गायब डॉक्टरों पर गिरेगी गाज
Jharkhand

गढ़वा के सरकारी अस्पतालों में ‘दवा और डॉक्टर’ की खुली पोल! सिविल सर्जन के औचक निरीक्षण में बंद मिला केंद्र, ड्यूटी से गायब डॉक्टरों पर गिरेगी गाज

May 23, 2026
जल, जंगल, जमीन पर अब आदिवासियों का ‘राज’: झारखण्ड में 25 साल बाद लागू हुआ ऐतिहासिक PESA कानून; मंत्री का बड़ा आदेश— 3 महीने में बहाल हों पारंपरिक ग्राम प्रधान
Jharkhand

जल, जंगल, जमीन पर अब आदिवासियों का ‘राज’: झारखण्ड में 25 साल बाद लागू हुआ ऐतिहासिक PESA कानून; मंत्री का बड़ा आदेश— 3 महीने में बहाल हों पारंपरिक ग्राम प्रधान

May 23, 2026
राष्ट्रीय काम में सुस्ती पर चला चाबुक! गढ़वा में जनगणना-2027 की समीक्षा में भड़के अपर समाहर्ता; जीरो परफॉर्मेंस वाले प्रभारों से मांगा शोकॉज
Jharkhand

राष्ट्रीय काम में सुस्ती पर चला चाबुक! गढ़वा में जनगणना-2027 की समीक्षा में भड़के अपर समाहर्ता; जीरो परफॉर्मेंस वाले प्रभारों से मांगा शोकॉज

May 23, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा के सरकारी अस्पतालों में ‘दवा और डॉक्टर’ की खुली पोल! सिविल सर्जन के औचक निरीक्षण में बंद मिला केंद्र, ड्यूटी से गायब डॉक्टरों पर गिरेगी गाज
  • जल, जंगल, जमीन पर अब आदिवासियों का ‘राज’: झारखण्ड में 25 साल बाद लागू हुआ ऐतिहासिक PESA कानून; मंत्री का बड़ा आदेश— 3 महीने में बहाल हों पारंपरिक ग्राम प्रधान
  • राष्ट्रीय काम में सुस्ती पर चला चाबुक! गढ़वा में जनगणना-2027 की समीक्षा में भड़के अपर समाहर्ता; जीरो परफॉर्मेंस वाले प्रभारों से मांगा शोकॉज

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.