Sunday, November 29, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा की प्रतिभाओं और नवनियुक्त शिक्षकों का भव्य सम्मान! ओलंपियाड विजेताओं को मिले लैपटॉप, 8 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र और रंका की तीन पंचायतों को 1,322.71 एकड़ वन पट्टे की सौगात

समाहरणालय सभागार में ‘विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव’ के तहत जिला स्तरीय समारोह आयोजित; उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा और एसपी आशुतोष शेखर ने बढ़ाया छात्र-छात्राओं का हौसला

November 29, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा की प्रतिभाओं और नवनियुक्त शिक्षकों का भव्य सम्मान! ओलंपियाड विजेताओं को मिले लैपटॉप, 8 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र और रंका की तीन पंचायतों को 1,322.71 एकड़ वन पट्टे की सौगात
Share on FacebookShare on Twitter
  • *झारखंड स्थापना दिवस समारोह में गढ़वा के मेधावी विद्यार्थियों और नवनियुक्त सहायक आचार्यों को उपायुक्त ने किया सम्मानित*
  • *‘विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव’ के तहत प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान, ओलंपियाड के दो मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान; आठ सहायक आचार्यों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र, रंका प्रखंड में 1,322.71 एकड़ सामुदायिक वन पट्टा वितरित*
    **************************************

गढ़वा। झारखंड राज्य स्थापना दिवस–2026 के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित ‘विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव’ कार्यक्रम के तहत आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में शिक्षा, प्रतिभा संवर्धन, शिक्षक नियुक्ति एवं सामुदायिक वन अधिकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित की गईं। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, ओलंपियाड में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान किए गए तथा नवनियुक्त सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इसके अतिरिक्त जिला कल्याण विभाग की ओर से वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत रंका प्रखंड की तीन पंचायतों में कुल 1,322.71 एकड़ सामुदायिक वन पट्टा का वितरण किया गया।

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के दौरान जिले में ग्राम, प्रखंड एवं जिला स्तर पर आयोजित विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उपायुक्त श्री पशुपति नाथ मिश्रा ने सम्मानित किया। कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के बीच आयोजित प्रतियोगिताओं में निबंध लेखन में आर.के. प्लस टू हाई स्कूल, रंका की छात्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में आर.के. प्लस टू हाई स्कूल, गढ़वा की छात्रा प्रियंका कुमारी प्रथम रहीं। इसी प्रकार नृत्य प्रतियोगिता में पीएम श्री जाटा की छात्रा मीनाक्षी कुमारी एवं उनके समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि क्विज प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, डुमरो, गढ़वा की छात्रा रूपा कुमारी को प्रथम स्थान मिला।

वहीं, कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों के बीच आयोजित प्रतियोगिताओं में क्विज में उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सोह, गढ़वा के छात्र गौरव कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, भंडरिया की छात्रा कुसुम कुमारी, निबंध प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तड़हे, मझिआंव की छात्रा खुशी कुमारी तथा नृत्य प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, रमकंडा की छात्रा सुरंजना कच्छप ने प्रथम स्थान हासिल किया। उपायुक्त ने सभी विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इन छात्र-छात्राओं की उपलब्धियां जिले में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रतिभाओं की समृद्ध संभावनाओं को दर्शाती हैं।

समारोह के दौरान वर्ष 2024 के ओलंपियाड में गणित विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आर.के. रामासाहू स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, गढ़वा के दो प्रतिभाशाली विद्यार्थियों सुंदरम कुमार एवं रंधीर कुमार को लैपटॉप पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया। यह सम्मान उनकी मेहनत, लगन और शैक्षणिक उपलब्धियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिया गया। इस पहल से विद्यार्थियों में गणित एवं अन्य विषयों के प्रति रुचि बढ़ाने और उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अंतर्गत नवनियुक्त आठ सहायक आचार्यों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कक्षा 6 से 8 के भाषा विषय में स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य के रूप में श्री चंद्र प्रकाश गुप्ता, श्रीमती मारिया बानो, श्री सूर्य देव चौधरी, मो.अबरार अंसारी, श्रीमती गीता कुमारी, मो. रहमत अली एवं मो. खुर्शीद आलम को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। वहीं, गणित एवं विज्ञान विषय के लिए श्रीमती आशा कुमारी को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी सहायक आचार्यों से अपेक्षा की गई कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। इन नियुक्तियों से जिले की शैक्षणिक व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी।

समारोह की एक अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में जिला कल्याण विभाग द्वारा वन अधिकार अधिनियम, 2006 के तहत रंका प्रखंड के पंचायत खरडीहा, सिरोईखुर्द एवं दूधवल में कुल 1,322.71 एकड़ सामुदायिक वन पट्टा वितरित किया गया। इस पहल के माध्यम से संबंधित समुदायों के सामुदायिक वन अधिकारों को मान्यता प्रदान की गई। सामुदायिक वन पट्टा वितरण से स्थानीय समुदायों की वन संसाधनों के संरक्षण, प्रबंधन एवं उपयोग में भागीदारी को बढ़ावा मिलने के साथ उनके अधिकारों को भी मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में उपायुक्त श्री पशुपति नाथ मिश्रा ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए शिक्षा एवं प्रतिभा विकास के महत्व को रेखांकित किया। समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि निरंतर मेहनत, लगन और उचित मार्गदर्शन से वे अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, नवनियुक्त सहायक आचार्यों को शिक्षा व्यवस्था में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने तथा सामुदायिक वन पट्टा प्राप्त करने वाले क्षेत्रों में वन अधिकारों के प्रति जागरूकता और संरक्षण की भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष शेखर, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री जगन्नाथ लोहरा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री अनुराग मिंज सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं कल्याण विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।

 

Related Posts

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका! गढ़वा में 22 दिसंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, दस्तावेजों की कमी से जूझ रहे मतदाताओं की प्रखंड व अनुमंडल कार्यालयों में होगी सीधी मदद
Jharkhand

वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका! गढ़वा में 22 दिसंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, दस्तावेजों की कमी से जूझ रहे मतदाताओं की प्रखंड व अनुमंडल कार्यालयों में होगी सीधी मदद

November 29, 2026
सुरों के जादू और लोकनृत्य की थिरकन पर झूमा रांची! खेलगांव की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम शगुन पाठक और सुनिधि लाइव ने बांधा समां, पैका व घोड़ा नृत्य ने बिखेरी झारखंडी माटी की खुशबू
Jharkhand

सुरों के जादू और लोकनृत्य की थिरकन पर झूमा रांची! खेलगांव की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम शगुन पाठक और सुनिधि लाइव ने बांधा समां, पैका व घोड़ा नृत्य ने बिखेरी झारखंडी माटी की खुशबू

November 28, 2026
रिश्वतखोरी के वायरल ऑडियो पर गढ़वा प्रशासन का बड़ा प्रहार! प्रोत्साहन राशि के एवज में अवैध वसूली मांगने वाले सीएचओ और प्रखंड लेखा प्रबंधक की जाएगी नौकरी, डीसी ने की कार्यमुक्त करने की अनुशंसा
Jharkhand

रिश्वतखोरी के वायरल ऑडियो पर गढ़वा प्रशासन का बड़ा प्रहार! प्रोत्साहन राशि के एवज में अवैध वसूली मांगने वाले सीएचओ और प्रखंड लेखा प्रबंधक की जाएगी नौकरी, डीसी ने की कार्यमुक्त करने की अनुशंसा

November 28, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा की प्रतिभाओं और नवनियुक्त शिक्षकों का भव्य सम्मान! ओलंपियाड विजेताओं को मिले लैपटॉप, 8 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र और रंका की तीन पंचायतों को 1,322.71 एकड़ वन पट्टे की सौगात
  • वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका! गढ़वा में 22 दिसंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची, दस्तावेजों की कमी से जूझ रहे मतदाताओं की प्रखंड व अनुमंडल कार्यालयों में होगी सीधी मदद
  • सुरों के जादू और लोकनृत्य की थिरकन पर झूमा रांची! खेलगांव की सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम शगुन पाठक और सुनिधि लाइव ने बांधा समां, पैका व घोड़ा नृत्य ने बिखेरी झारखंडी माटी की खुशबू

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.