Saturday, May 23, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

राष्ट्रीय काम में सुस्ती पर चला चाबुक! गढ़वा में जनगणना-2027 की समीक्षा में भड़के अपर समाहर्ता; जीरो परफॉर्मेंस वाले प्रभारों से मांगा शोकॉज

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मकानसूचीकरण और मकानों की गणना की हुई चार्जवार समीक्षा; CMMS पोर्टल पर 'HLBs in Progress' की अद्यतन स्थिति सुधारने का सख्त अल्टीमेटम

May 23, 2026
in Jharkhand, Top News
राष्ट्रीय काम में सुस्ती पर चला चाबुक! गढ़वा में जनगणना-2027 की समीक्षा में भड़के अपर समाहर्ता; जीरो परफॉर्मेंस वाले प्रभारों से मांगा शोकॉज
Share on FacebookShare on Twitter
  • जनगणना-2027 मकानसूचीकरण कार्य में तेजी लाने का निर्देश, चार्जवार प्रगति की हुई समीक्षा*

गढ़वा। दिनांक 22 मई 2026 को अपर समाहर्त्ता-सह-जिला जनगणना पदाधिकारी श्री राज महेश्वरम द्वारा शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना-2027 के अंतर्गत मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य की चार्जवार समीक्षा की गई। इस समीक्षा बैठक में गढ़वा जिले के सभी चार्ज पदाधिकारी-सह-प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी-सह-चार्ज पदाधिकारी, नगर परिषद गढ़वा, नगर पंचायत मझिऑव तथा नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर के पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक के दौरान श्री राज महेश्वरम ने जनगणना-2027 के तहत संचालित कार्यों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया तथा विशेष रूप से CMMS Portal में HLBs in Progress कार्य की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित कार्यों में अपेक्षित तेजी लाते हुए मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

समीक्षा के क्रम में यह पाया गया कि कुछ चार्जों में HLBs in Progress की प्रगति शून्य अथवा अपेक्षाकृत कम है। इस पर गंभीरता व्यक्त करते हुए अपर समाहर्त्ता-सह-जिला जनगणना पदाधिकारी ने जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-अपर चार्ज पदाधिकारी श्री शिशिर तिग्गा को ऐसे संबंधित चार्जों से स्पष्टीकरण की मांग करने का निर्देश दिया।

श्री राज महेश्वरम ने कहा कि जनगणना-2027 एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसकी सफलता सभी संबंधित पदाधिकारियों की सक्रियता एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी चार्ज पदाधिकारियों को समन्वित प्रयास के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा के भीतर लक्ष्य प्राप्त करने पर बल दिया। बैठक में जनगणना कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पोर्टल आधारित प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग पर भी विशेष जोर दिया गया।

Related Posts

गढ़वा के सरकारी अस्पतालों में ‘दवा और डॉक्टर’ की खुली पोल! सिविल सर्जन के औचक निरीक्षण में बंद मिला केंद्र, ड्यूटी से गायब डॉक्टरों पर गिरेगी गाज
Jharkhand

गढ़वा के सरकारी अस्पतालों में ‘दवा और डॉक्टर’ की खुली पोल! सिविल सर्जन के औचक निरीक्षण में बंद मिला केंद्र, ड्यूटी से गायब डॉक्टरों पर गिरेगी गाज

May 23, 2026
जल, जंगल, जमीन पर अब आदिवासियों का ‘राज’: झारखण्ड में 25 साल बाद लागू हुआ ऐतिहासिक PESA कानून; मंत्री का बड़ा आदेश— 3 महीने में बहाल हों पारंपरिक ग्राम प्रधान
Jharkhand

जल, जंगल, जमीन पर अब आदिवासियों का ‘राज’: झारखण्ड में 25 साल बाद लागू हुआ ऐतिहासिक PESA कानून; मंत्री का बड़ा आदेश— 3 महीने में बहाल हों पारंपरिक ग्राम प्रधान

May 23, 2026
जनता की अदालत में ऑन-द-स्पॉट एक्शन! गढ़वा समाहरणालय से लेकर प्रखंडों तक गूंजी फरियादियों की आवाज; जमीन, आवास और बकाया मजदूरी पर अपर समाहर्ता सख्त
Jharkhand

जनता की अदालत में ऑन-द-स्पॉट एक्शन! गढ़वा समाहरणालय से लेकर प्रखंडों तक गूंजी फरियादियों की आवाज; जमीन, आवास और बकाया मजदूरी पर अपर समाहर्ता सख्त

May 23, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा के सरकारी अस्पतालों में ‘दवा और डॉक्टर’ की खुली पोल! सिविल सर्जन के औचक निरीक्षण में बंद मिला केंद्र, ड्यूटी से गायब डॉक्टरों पर गिरेगी गाज
  • जल, जंगल, जमीन पर अब आदिवासियों का ‘राज’: झारखण्ड में 25 साल बाद लागू हुआ ऐतिहासिक PESA कानून; मंत्री का बड़ा आदेश— 3 महीने में बहाल हों पारंपरिक ग्राम प्रधान
  • राष्ट्रीय काम में सुस्ती पर चला चाबुक! गढ़वा में जनगणना-2027 की समीक्षा में भड़के अपर समाहर्ता; जीरो परफॉर्मेंस वाले प्रभारों से मांगा शोकॉज

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.