Friday, June 5, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों का राज! गढ़वा के भंडरिया-बड़गड़ में लागू हुई ऐतिहासिक ‘पेसा नियमावली’, DC बोले— “अब ग्राम सभा ही तय करेगी गांव का विकास”

समाहरणालय में जुटे जिले भर के आला अधिकारी और राज्य स्तरीय विशेषज्ञ; उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू की मौजूदगी में बनी 'पेसा कानून-2025' को गांव-गांव तक पहुंचाने की महायोजना

June 5, 2026
in Jharkhand, Top News
जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों का राज! गढ़वा के भंडरिया-बड़गड़ में लागू हुई ऐतिहासिक ‘पेसा नियमावली’, DC बोले— “अब ग्राम सभा ही तय करेगी गांव का विकास”
Share on FacebookShare on Twitter
  • समाहरणालय सभागार में पेसा नियमावली-2025 पर जिला स्तरीय राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस आयोजित
  • गढ़वा के भंडरिया एवं बड़गड़ प्रखंडों में पेसा नियमावली के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत मंथन

गढ़वा। दिनांक 05 जून 2026 को पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) झारखंड नियमावली, 2025 (पेसा नियमावली) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से आज समाहरणालय स्थित सभागार में एक दिवसीय जिला स्तरीय राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

यह महत्वपूर्ण नियमावली गढ़वा जिले के अनुसूचित क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भंडरिया एवं बड़गड़ प्रखंडों में लागू होगी। सम्मेलन के दौरान पेसा नियमावली के विभिन्न प्रावधानों, ग्राम सभाओं की भूमिका, स्थानीय संसाधनों पर समुदाय के अधिकार, पारंपरिक व्यवस्थाओं के संरक्षण तथा जनभागीदारी आधारित विकास की अवधारणा पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू, अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, वन प्रमंडल पदाधिकारी (सामाजिक वानिकी), प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी भंडरिया एवं बड़गड़, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई, जिला खनन पदाधिकारी, जिला उत्पाद अधीक्षक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी,पणन सचिव कृषि उत्पाद बाजार समिति, डीपीएम जेएसएलपीएस, डीपीएम जिला पंचायत राज, राज्य स्तर से आए प्रतिनिधिगण सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर *उपायुक्त श्री मिश्रा ने कहा कि* पेसा नियमावली अनुसूचित क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी एवं स्थानीय समुदायों के अधिकारों को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में रखकर विकास योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करना इस नियमावली का मूल उद्देश्य है। उन्होंने सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पेसा नियमावली के प्रावधानों को गंभीरता से समझते हुए भंडरिया एवं बड़गड़ प्रखंडों में इसके प्रभावी कार्यान्वयन के लिए समन्वित प्रयास करें, ताकि स्थानीय समुदायों को इसका वास्तविक लाभ प्राप्त हो सके।

उन्होंने आगे कहा कि पेसा नियमावली केवल एक प्रशासनिक व्यवस्था नहीं, बल्कि अनुसूचित क्षेत्रों में रहने वाले समुदायों की परंपराओं, संस्कृति, रीति-रिवाजों एवं प्राकृतिक संसाधनों पर उनके अधिकारों को संरक्षित और सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि भंडरिया एवं बड़गड़ जैसे अनुसूचित क्षेत्रों में ग्राम सभाओं को सशक्त बनाकर विकास की योजनाओं को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं जन-केंद्रित बनाया जा सकता है।

उपायुक्त ने सभी विभागों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि पेसा नियमावली के प्रावधानों की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचे तथा स्थानीय समुदायों की सहभागिता के साथ विकास की प्रक्रिया को नई गति मिले। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पेसा नियमावली का सफल क्रियान्वयन जिले में समावेशी विकास एवं सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।

उप विकास आयुक्त श्रीमती मुर्मू ने कहा कि पेसा नियमावली ग्राम स्वशासन की अवधारणा को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं की सफलता तभी संभव है जब स्थानीय समुदायों की सहभागिता सुनिश्चित हो। उन्होंने अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे ग्राम सभाओं को अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करें तथा पेसा के प्रावधानों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

अपर समाहर्ता श्री राय ने कहा कि पेसा नियमावली प्रशासन और स्थानीय समुदायों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का माध्यम बनेगी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, सामाजिक न्याय तथा पारंपरिक अधिकारों की रक्षा में ग्राम सभाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने संबंधित विभागों को नियमावली के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने तथा सभी प्रक्रियाओं में ग्राम सभा की सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया।

सम्मेलन के दौरान राज्य स्तर से आए विशेषज्ञों एवं प्रतिनिधियों द्वारा पेसा नियमावली, 2025 के विभिन्न प्रावधानों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों एवं प्रतिभागियों के साथ संवाद स्थापित कर उनके सुझाव एवं विचार भी प्राप्त किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसूचित क्षेत्रों में सुशासन, पारदर्शिता, जनभागीदारी तथा स्थानीय स्वायत्तता को बढ़ावा देना रहा।

जिला प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि पेसा नियमावली, 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन से भंडरिया एवं बड़गड़ प्रखंडों में ग्राम सभाओं की भूमिका और अधिक सशक्त होगी तथा स्थानीय समुदायों के अधिकारों एवं विकास को नई दिशा मिलेगी।

Related Posts

गढ़वा के सरकारी आमों का स्वाद चखेगी जनता, समाहरणालय परिसर में खुली ‘मैंगो कैनोपी’! सांसद, विधायक और DC ने मिलकर किया शुभारंभ; महिलाओं को मिलेगा बंपर मुनाफा
Jharkhand

गढ़वा के सरकारी आमों का स्वाद चखेगी जनता, समाहरणालय परिसर में खुली ‘मैंगो कैनोपी’! सांसद, विधायक और DC ने मिलकर किया शुभारंभ; महिलाओं को मिलेगा बंपर मुनाफा

June 5, 2026
वोटर लिस्ट से कटेगा फर्जी नाम, अनमैप्ड मतदाताओं के लिए गढ़वा DC का बड़ा एक्शन! राजनीतिक दलों संग बैठक कर उपायुक्त ने दी सख्त चेतावनी— “शनिवार-रविवार को बूथों पर बैठेंगे BLO, ड्यूटी से गायब मिले तो सीधे नपेंगे”
Jharkhand

वोटर लिस्ट से कटेगा फर्जी नाम, अनमैप्ड मतदाताओं के लिए गढ़वा DC का बड़ा एक्शन! राजनीतिक दलों संग बैठक कर उपायुक्त ने दी सख्त चेतावनी— “शनिवार-रविवार को बूथों पर बैठेंगे BLO, ड्यूटी से गायब मिले तो सीधे नपेंगे”

June 5, 2026
“9 जून को मुख्यमंत्री करेंगे हिसाब, रविवार तक ठीक करें हर चापाकल!”— गढ़वा DC का कड़ा फरमान; पानी की शिकायतों पर लापरवाही देख भड़के उपायुक्त
Jharkhand

“9 जून को मुख्यमंत्री करेंगे हिसाब, रविवार तक ठीक करें हर चापाकल!”— गढ़वा DC का कड़ा फरमान; पानी की शिकायतों पर लापरवाही देख भड़के उपायुक्त

June 5, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा के सरकारी आमों का स्वाद चखेगी जनता, समाहरणालय परिसर में खुली ‘मैंगो कैनोपी’! सांसद, विधायक और DC ने मिलकर किया शुभारंभ; महिलाओं को मिलेगा बंपर मुनाफा
  • जल, जंगल और जमीन पर आदिवासियों का राज! गढ़वा के भंडरिया-बड़गड़ में लागू हुई ऐतिहासिक ‘पेसा नियमावली’, DC बोले— “अब ग्राम सभा ही तय करेगी गांव का विकास”
  • वोटर लिस्ट से कटेगा फर्जी नाम, अनमैप्ड मतदाताओं के लिए गढ़वा DC का बड़ा एक्शन! राजनीतिक दलों संग बैठक कर उपायुक्त ने दी सख्त चेतावनी— “शनिवार-रविवार को बूथों पर बैठेंगे BLO, ड्यूटी से गायब मिले तो सीधे नपेंगे”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.