Saturday, June 20, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

Re-NEET परीक्षा में परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, गढ़वा के तीन केंद्रों पर धारा-163 लागू! SDO का कड़ा आदेश— “इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लाए तो सीधे होगी जेल”

21 जून को दोपहर 2:00 बजे से आयोजित होगी परीक्षा; एग्जाम सेंटर्स के 200 मीटर के दायरे में बाहरी लोगों की नो-एंट्री; लाउडस्पीकर, भीड़ और हथियारों पर पूरी तरह प्रतिबंध

June 19, 2026
in Jharkhand, Top News
Re-NEET परीक्षा में परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, गढ़वा के तीन केंद्रों पर धारा-163 लागू! SDO का कड़ा आदेश— “इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लाए तो सीधे होगी जेल”
Share on FacebookShare on Twitter
  • Re-NEET (UG) परीक्षा–2026: शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन हेतु प्रशासन सतर्क, धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू

गढ़वा। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा *NEET (UG)–2026* के मद्देनज़र गढ़वा अनुमंडल प्रशासन ने *उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा के आदेश के आलोक में व्यापक तैयारी पूरी कर ली है। अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा *कुमार मयंक भूषण* ने परीक्षा के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

यह परीक्षा दिनांक *21 जून 2026 (रविवार)* को अपराह्न *02:00 बजे से 05:15 बजे* तक आयोजित की जाएगी। गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र में इसके लिए तीन परीक्षा केंद्र–राजकीय कृत गोविन्द +2 उच्च विद्यालय, श्री सदगुरु जगजीत सिंह नामधारी कॉलेज तथा केंद्रीय विद्यालय, गढ़वा निर्धारित किए गए हैं।

*सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 200 मीटर क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू*

परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की बाधा को रोकने के उद्देश्य से सभी परीक्षा केंद्रों के चारों ओर *200 मीटर की परिधि में धारा-163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू* की गई है। यह आदेश परीक्षा दिवस पर *पूर्वाहन 06:00 बजे से अपराह्न 07:00 बजे तक* प्रभावी रहेगा।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़-भाड़, सभा, प्रदर्शन या नारेबाजी की अनुमति नहीं होगी। किसी भी प्रकार के ध्वनि विस्तारक यंत्र, लाउडस्पीकर अथवा शोर उत्पन्न करने वाले उपकरणों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, ताकि परीक्षार्थियों को शांत वातावरण मिल सके।

सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी व्यक्ति को हथियार, आग्नेयास्त्र, विस्फोटक या ज्वलनशील पदार्थ लेकर आने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही, परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लाने की सख्त मनाही रहेगी, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके।

अनुमंडल पदाधिकारी कुमार मयंक भूषण ने कहा है कि जारी निर्देशों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध विधि के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

*गढ़वा प्रशासन ने अभिभावकों, परीक्षार्थियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे जारी निर्देशों का अक्षरशः पालन करें और परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन में सहयोग प्रदान करें। प्रशासन को विश्वास है कि सभी के सहयोग से यह महत्वपूर्ण परीक्षा सफलता पूर्वक संपन्न होगी।*

Related Posts

नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, CM हेमंत सोरेन ने गले मिलकर दी बधाई; बोले— “अब संसद के उच्च सदन में गूंजेगी झारखंड की हुंकार”
Jharkhand

नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, CM हेमंत सोरेन ने गले मिलकर दी बधाई; बोले— “अब संसद के उच्च सदन में गूंजेगी झारखंड की हुंकार”

June 19, 2026
गढ़वा में ‘लखपति दीदी’ योजना की कछुआ चाल देख भड़के DC, ढीले अफसरों को दोटूक— “कागजी खेल बंद करें, ग्रामीण महिलाओं के खाते में तुरंत पहुंचाएं लोन!”
Jharkhand

गढ़वा में ‘लखपति दीदी’ योजना की कछुआ चाल देख भड़के DC, ढीले अफसरों को दोटूक— “कागजी खेल बंद करें, ग्रामीण महिलाओं के खाते में तुरंत पहुंचाएं लोन!”

June 18, 2026
“मरकर भी किसी की आँखों में जिंदा रहेगी आपकी दुनिया…”— रांची में अंगदान महासंकल्प पर बोले CM हेमंत सोरेन; अस्पतालों को दिए गंभीर निर्देश
Jharkhand

“मरकर भी किसी की आँखों में जिंदा रहेगी आपकी दुनिया…”— रांची में अंगदान महासंकल्प पर बोले CM हेमंत सोरेन; अस्पतालों को दिए गंभीर निर्देश

June 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मनरेगा कूप निर्माण में मरे हुए मजदूरों के नाम पर निकाल लिए ₹1.52 लाख, गढ़वा DC के जनता दरबार में फूटा भ्रष्टाचार का घड़ा!
  • Re-NEET परीक्षा में परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर, गढ़वा के तीन केंद्रों पर धारा-163 लागू! SDO का कड़ा आदेश— “इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लाए तो सीधे होगी जेल”
  • नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, CM हेमंत सोरेन ने गले मिलकर दी बधाई; बोले— “अब संसद के उच्च सदन में गूंजेगी झारखंड की हुंकार”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.