Sunday, June 28, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

अब खेतों तक पहुंचेगी हाई-टेक तकनीक और सरकारी योजनाएं! गढ़वा DC ने ‘डिजिटल बिरसा कृषि रथों’ को दिखाई हरी झंडी; पंचायतों में चौपाल लगाकर किसानों को समृद्ध बनाने का महा-अभियान शुरू

जिले के तीनों अनुमंडलों के लिए रवाना हुए अत्याधुनिक ऑडियो-वीडियो जागरूकता रथ; अगले 15 दिनों तक विशेषज्ञ देंगे वैज्ञानिक खेती, उन्नत बीज और मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन का गुरुमंत्र

June 28, 2026
in Jharkhand, Top News
अब खेतों तक पहुंचेगी हाई-टेक तकनीक और सरकारी योजनाएं! गढ़वा DC ने ‘डिजिटल बिरसा कृषि रथों’ को दिखाई हरी झंडी; पंचायतों में चौपाल लगाकर किसानों को समृद्ध बनाने का महा-अभियान शुरू
Share on FacebookShare on Twitter
  • समाहरणालय परिसर से जिले के किसानों के लिए जागरूकता अभियान का हुआ शुभारंभ
  • डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथों को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी
  • 15 दिनों तक जिले की सभी पंचायतों में पहुंचकर किसानों को करेंगे आधुनिक कृषि एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक
  • किसान संगोष्ठियों के माध्यम से मिलेगा तकनीकी मार्गदर्शन एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी

**************************************

गढ़वा। जिले के किसानों को कृषि एवं कृषि से संबद्ध विभागों द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रभावी एवं सरल तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज समाहरणालय परिसर से उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने जिले के तीनों अनुमंडलों के लिए एक-एक (कुल तीन) डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी चंद्र किशोर प्रसाद, जिला मत्स्य पदाधिकारी धनराज आर. कापसे सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

यह विशेष जागरूकता अभियान आगामी 15 दिनों तक संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत तीनों डिजिटल जागरूकता रथ पूर्व निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार जिले के तीनों अनुमंडलों की सभी ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेंगे। इस दौरान रथों के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, वैज्ञानिक खेती तथा कृषि एवं कृषि से संबद्ध विभागों की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ऑडियो-वीडियो एवं डिजिटल माध्यमों से दी जाएगी, जिससे किसानों तक योजनाओं की जानकारी अधिक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।

*किसान संगोष्ठियों के माध्यम से मिलेगा तकनीकी मार्गदर्शन एवं योजनाओं की विस्तृत जानकारी*

अभियान के दौरान प्रत्येक पंचायत में किसान संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इन संगोष्ठियों में कृषि विशेषज्ञों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक खेती, उन्नत बीजों का उपयोग, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, कृषि यंत्रीकरण, फसल विविधीकरण, जल संरक्षण, पशुपालन, डेयरी विकास सहित कृषि एवं संबद्ध विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।

इसके अतिरिक्त किसानों को विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया, तकनीकी मार्गदर्शन, उपलब्ध सुविधाओं तथा कृषि क्षेत्र में अपनाई जा रही नवीन तकनीकों से भी अवगत कराया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना, कृषि उत्पादकता में वृद्धि करना, किसानों की आय बढ़ाना तथा आत्मनिर्भर एवं समृद्ध कृषि व्यवस्था को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर जिला प्रशासन ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि जब डिजिटल बिरसा कृषि जागरूकता रथ उनके पंचायत क्षेत्र में पहुंचे, तब वे किसान संगोष्ठियों में अधिकाधिक संख्या में भाग लें, विभागीय अधिकारियों एवं कृषि विशेषज्ञों से योजनाओं एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त करें तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाकर अपनी कृषि एवं कृषि आधारित आजीविका को और अधिक सशक्त एवं समृद्ध बनाएं।

Related Posts

गढ़वा के 3 लाख से अधिक नौनिहालों को मिला ‘जिंदगी का सुरक्षा कवच’! खुद DC पशुपति नाथ मिश्रा ने नवजात को अपने हाथों से पिलाई पोलियो की दो बूंद
Jharkhand

गढ़वा के 3 लाख से अधिक नौनिहालों को मिला ‘जिंदगी का सुरक्षा कवच’! खुद DC पशुपति नाथ मिश्रा ने नवजात को अपने हाथों से पिलाई पोलियो की दो बूंद

June 28, 2026
अब लाइसेंस के लिए नहीं काटने पड़ेंगे जिला मुख्यालय के चक्कर! गढ़वा के मेराल में उमड़ा जनसैलाब; DTO ने खुद ऑन-द-स्पॉट बांटे 100 लर्निंग लाइसेंस
Jharkhand

अब लाइसेंस के लिए नहीं काटने पड़ेंगे जिला मुख्यालय के चक्कर! गढ़वा के मेराल में उमड़ा जनसैलाब; DTO ने खुद ऑन-द-स्पॉट बांटे 100 लर्निंग लाइसेंस

June 28, 2026
इंसानियत की जीती-जागती मिसाल! गढ़वा टाउन हॉल में रक्तदाताओं ने रचा इतिहास; खुद DC ने थपथपाई पीठ, बोले— “रक्तदान से बढ़कर कोई दूसरा उपहार नहीं!”
Jharkhand

इंसानियत की जीती-जागती मिसाल! गढ़वा टाउन हॉल में रक्तदाताओं ने रचा इतिहास; खुद DC ने थपथपाई पीठ, बोले— “रक्तदान से बढ़कर कोई दूसरा उपहार नहीं!”

June 28, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • अब खेतों तक पहुंचेगी हाई-टेक तकनीक और सरकारी योजनाएं! गढ़वा DC ने ‘डिजिटल बिरसा कृषि रथों’ को दिखाई हरी झंडी; पंचायतों में चौपाल लगाकर किसानों को समृद्ध बनाने का महा-अभियान शुरू
  • गढ़वा के 3 लाख से अधिक नौनिहालों को मिला ‘जिंदगी का सुरक्षा कवच’! खुद DC पशुपति नाथ मिश्रा ने नवजात को अपने हाथों से पिलाई पोलियो की दो बूंद
  • अब लाइसेंस के लिए नहीं काटने पड़ेंगे जिला मुख्यालय के चक्कर! गढ़वा के मेराल में उमड़ा जनसैलाब; DTO ने खुद ऑन-द-स्पॉट बांटे 100 लर्निंग लाइसेंस

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.