Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा के स्कूलों में अब ‘डिजिटल’ गुरुजी पर पैनी नज़र! ई-विद्या वाहिनी और FLN मूल्यांकन पर महा-प्रशिक्षण शुरू; DEO और DSE ने संकुल प्रभारियों को दिया शिक्षा का नया मंत्र

नगर परिषद सभागार में गढ़वा के सभी BRP और CRP का दो दिवसीय जिला स्तरीय मंथन; 'रूम टू रीड' और तकनीकी विशेषज्ञों ने सिखाए सटीक डेटा एंट्री के गुर; बच्चों के बुनियादी ज्ञान की होगी कड़क मॉनिटरिंग

July 6, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा के स्कूलों में अब ‘डिजिटल’ गुरुजी पर पैनी नज़र! ई-विद्या वाहिनी और FLN मूल्यांकन पर महा-प्रशिक्षण शुरू; DEO और DSE ने संकुल प्रभारियों को दिया शिक्षा का नया मंत्र
Share on FacebookShare on Twitter

▫️ई-विद्या वाहिनी आधारित अनुश्रवण एवं FLN मूल्यांकन पर दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

झारखंड शिक्षा परियोजना, गढ़वा के तत्वावधान में ई-विद्या वाहिनी आधारित अनुश्रवण तथा आधारभूत साक्षरता एवं संख्याज्ञान (FLN) के प्रभावी मूल्यांकन हेतु सभी प्रखंड एवं संकुल साधन सेवियों (BRP/CRP) का दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण नगर परिषद सभागार, पुराना समाहरणालय, गढ़वा में प्रारंभ हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा पदाधिकारी जगन्नाथ लोहरा एवं जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का संचालन एवं तकनीकी मार्गदर्शन मास्टर ट्रेनर मिथिलेश सिंह (SPMU), शैलेश तिवारी तथा रूम टू रीड के जिला प्रतिनिधि लखविन्द्र कुमार द्वारा किया गया।

प्रशिक्षण में जिले के सभी प्रखंडों के BRP एवं CRP ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान ई-विद्या वाहिनी के माध्यम से विद्यालय अनुश्रवण, विद्यालयों में नियमित एवं गुणवत्तापूर्ण डेटा प्रविष्टि, आधारभूत साक्षरता एवं संख्याज्ञान (FLN) के प्रभावी मूल्यांकन, सीखने के परिणामों का विश्लेषण, तथा शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार हेतु आवश्यक रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा एवं व्यवहारिक अभ्यास कराया गया।

प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को ई-विद्या वाहिनी ऐप एवं पोर्टल के प्रभावी उपयोग, अनुश्रवण के दौरान ध्यान देने योग्य बिंदुओं तथा FLN मूल्यांकन के आधार पर विद्यालयों में शैक्षणिक हस्तक्षेप को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

इस दो दिवसीय प्रशिक्षण का उद्देश्य सभी प्रखंडों एवं संकुल स्तर पर ई-विद्या वाहिनी आधारित अनुश्रवण प्रणाली को सुदृढ़ करना, FLN मूल्यांकन की गुणवत्ता में सुधार लाना तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए शैक्षणिक नेतृत्व एवं अनुश्रवण क्षमता का विकास करना है।

Related Posts

Auto Draft
Jharkhand

खेलगांव में CM हेमंत सोरेन का ‘सरप्राइज टेस्ट’, शूटिंग रेंज की बदहाली देख अधिकारियों पर भड़के मुख्यमंत्री! खुद उठाई राइफल, लगाया अचूक निशाना; बोले— “खिलाड़ियों की सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं”

July 6, 2026
गढ़वा की बहनों को मिला सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा तोहफा! 2.23 लाख महिलाओं के खातों में एक साथ आई 3 महीने की ‘मंईयां सम्मान राशि’; बैंक खातों में खनका पैसा
Jharkhand

गढ़वा की बहनों को मिला सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा तोहफा! 2.23 लाख महिलाओं के खातों में एक साथ आई 3 महीने की ‘मंईयां सम्मान राशि’; बैंक खातों में खनका पैसा

July 6, 2026
वैश्विक मंच पर चमकेगा झारखंड, CM हेमंत सोरेन का बड़ा दांव! लंदन और नैरोबी से आए राजनयिकों संग हाई-लेवल बैठक; अंतरराष्ट्रीय निवेश और ‘माइग्रेशन पार्टनरशिप’ पर बनी रणनीति
Jharkhand

वैश्विक मंच पर चमकेगा झारखंड, CM हेमंत सोरेन का बड़ा दांव! लंदन और नैरोबी से आए राजनयिकों संग हाई-लेवल बैठक; अंतरराष्ट्रीय निवेश और ‘माइग्रेशन पार्टनरशिप’ पर बनी रणनीति

July 6, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • खेलगांव में CM हेमंत सोरेन का ‘सरप्राइज टेस्ट’, शूटिंग रेंज की बदहाली देख अधिकारियों पर भड़के मुख्यमंत्री! खुद उठाई राइफल, लगाया अचूक निशाना; बोले— “खिलाड़ियों की सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं”
  • गढ़वा की बहनों को मिला सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा तोहफा! 2.23 लाख महिलाओं के खातों में एक साथ आई 3 महीने की ‘मंईयां सम्मान राशि’; बैंक खातों में खनका पैसा
  • वैश्विक मंच पर चमकेगा झारखंड, CM हेमंत सोरेन का बड़ा दांव! लंदन और नैरोबी से आए राजनयिकों संग हाई-लेवल बैठक; अंतरराष्ट्रीय निवेश और ‘माइग्रेशन पार्टनरशिप’ पर बनी रणनीति

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.