Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में सुस्त अफसरों पर भड़के DC पशुपति नाथ मिश्रा! खराब प्रोग्रेस देख 24 घंटे में दोबारा बुलाई ‘महा-समीक्षा’ बैठक; दोटूक कहा— “लापरवाही की तो भुगतना होगा अंजाम”

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में ढिलाई पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी लाल; 29 जुलाई तक हर हाल में काम पूरा करने का अंतिम अल्टीमेटम; 5 अगस्त को जारी होगी पारदर्शी मतदाता सूची

July 6, 2026
in Jharkhand, Top News
Auto Draft
Share on FacebookShare on Twitter

▫️मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की समीक्षा

▫️विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को ससमय पूर्ण करने को लेकर दिया आवश्यक निदेश

▫️SIR कार्य में किसी भी स्तर की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, दोषियों पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

▫️नियमित रूप से SIR कार्यों की होगी समीक्षा, ससमय कार्यों के निष्पादन हेतु कल पुन: होगी समीक्षा: उपायुक्त
************************************
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत गढ़वा जिले में मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने की दिशा में कार्य पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप किया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा स्वयं अभियान की नियमित समीक्षा कर रहे हैं तथा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तर के पदाधिकारियों (BLO) के माध्यम से घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन, गणना प्रपत्र (Enumeration Form) वितरण एवं आवश्यक दस्तावेजों का संकलन कराया जा रहा है।

इसी क्रम में आज उपायुक्त ने अपने कार्यालय वेश्म से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में प्रतिनियुक्त सभी ERO, AERO, Additional AERO, DEO, DSE, DSWO, BLO, सुपरवाइजर एवं स्वयंसेवकों (Volunteers) के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में अब तक किए गए कार्यों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अभियान की प्रगति का आकलन किया गया तथा शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

समीक्षा के दौरान ERO, AERO, Additional AERO, सुपरवाइजर आदि अन्य प्रतिनियुक्ति पदाधिकारियों के कार्यों में अपेक्षाकृत कम प्रगति देखने को मिली, जिस पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा कड़ी नाराजगी जताते हुए अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग का अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध कार्यक्रम है। इसकी सभी तिथियां पूर्व से निर्धारित हैं, इसलिए अभियान में किसी भी स्तर की लापरवाही, शिथिलता अथवा उदासीनता बिल्कुल भी स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने एसआईआर अभियान के तहत चल रहे कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा हेतु पुन: कल दिनांक 7 जुलाई 2026 की तिथि निर्धारित की है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी स्तर पर कार्य में लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित कर्मी के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

उपायुक्त श्री मिश्रा ने सभी कर्मियों को अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत पूर्ण कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि 29 जुलाई 2026 तक अभियान से संबंधित सभी कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि 05 अगस्त 2026 को मतदाता सूची का प्रकाशन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जा सके।

उन्होंने सभी ERO एवं AERO को नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित कर अभियान की प्रगति पर सतत निगरानी रखने तथा लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। वहीं सभी सुपरवाइजरों को अपने-अपने बूथों का नियमित निरीक्षण करते हुए प्रत्येक गणना प्रपत्र का समयबद्ध सत्यापन, डिजिटाइजेशन एवं ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित कराने को कहा।

जिला प्रशासन ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही, अद्यतन एवं त्रुटिरहित रूप में सुनिश्चित करना है, ताकि आगामी निर्वाचन के लिए पूर्णतः शुद्ध, विश्वसनीय एवं पारदर्शी मतदाता सूची तैयार की जा सके। इसके लिए सभी बीएलओ को निर्धारित समय-सीमा के भीतर घर-घर जाकर कार्य पूर्ण करने, प्रत्येक गणना प्रपत्र का सत्यापन करने तथा समयबद्ध डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने जिले के सभी मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि जब बीएलओ आपके घर आएं तो उन्हें आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, गणना प्रपत्र सही एवं पूर्ण रूप से भरकर समय पर जमा करें तथा अपने मतदाता विवरण का सत्यापन अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि जनसहयोग से ही शुद्ध, पारदर्शी, त्रुटिरहित एवं विश्वसनीय मतदाता सूची का निर्माण संभव है, जो लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Posts

Auto Draft
Jharkhand

खेलगांव में CM हेमंत सोरेन का ‘सरप्राइज टेस्ट’, शूटिंग रेंज की बदहाली देख अधिकारियों पर भड़के मुख्यमंत्री! खुद उठाई राइफल, लगाया अचूक निशाना; बोले— “खिलाड़ियों की सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं”

July 6, 2026
गढ़वा की बहनों को मिला सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा तोहफा! 2.23 लाख महिलाओं के खातों में एक साथ आई 3 महीने की ‘मंईयां सम्मान राशि’; बैंक खातों में खनका पैसा
Jharkhand

गढ़वा की बहनों को मिला सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा तोहफा! 2.23 लाख महिलाओं के खातों में एक साथ आई 3 महीने की ‘मंईयां सम्मान राशि’; बैंक खातों में खनका पैसा

July 6, 2026
वैश्विक मंच पर चमकेगा झारखंड, CM हेमंत सोरेन का बड़ा दांव! लंदन और नैरोबी से आए राजनयिकों संग हाई-लेवल बैठक; अंतरराष्ट्रीय निवेश और ‘माइग्रेशन पार्टनरशिप’ पर बनी रणनीति
Jharkhand

वैश्विक मंच पर चमकेगा झारखंड, CM हेमंत सोरेन का बड़ा दांव! लंदन और नैरोबी से आए राजनयिकों संग हाई-लेवल बैठक; अंतरराष्ट्रीय निवेश और ‘माइग्रेशन पार्टनरशिप’ पर बनी रणनीति

July 6, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • खेलगांव में CM हेमंत सोरेन का ‘सरप्राइज टेस्ट’, शूटिंग रेंज की बदहाली देख अधिकारियों पर भड़के मुख्यमंत्री! खुद उठाई राइफल, लगाया अचूक निशाना; बोले— “खिलाड़ियों की सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं”
  • गढ़वा की बहनों को मिला सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा तोहफा! 2.23 लाख महिलाओं के खातों में एक साथ आई 3 महीने की ‘मंईयां सम्मान राशि’; बैंक खातों में खनका पैसा
  • वैश्विक मंच पर चमकेगा झारखंड, CM हेमंत सोरेन का बड़ा दांव! लंदन और नैरोबी से आए राजनयिकों संग हाई-लेवल बैठक; अंतरराष्ट्रीय निवेश और ‘माइग्रेशन पार्टनरशिप’ पर बनी रणनीति

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.