Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में विधानसभा समिति की हाई-लेवल बैठक, सुस्त अफसरों को दी गई सख्त चेतावनी! अध्यक्ष सुरेश पासवान का अल्टीमेटम— “जनता के सवालों पर लापरवाही की तो खैर नहीं”

परिसदन सभागार में अनागत प्रश्नों के निष्पादन की विभागवार समीक्षा; विशेष प्रमंडल, स्वास्थ्य, कृषि और माइनिंग समेत कई महकमों की खिंचाई; समय पर सटीक जवाब देने का हुक्म

July 9, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में विधानसभा समिति की हाई-लेवल बैठक, सुस्त अफसरों को दी गई सख्त चेतावनी! अध्यक्ष सुरेश पासवान का अल्टीमेटम— “जनता के सवालों पर लापरवाही की तो खैर नहीं”
Share on FacebookShare on Twitter
  • सर्किट हाउस में झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न*
  • विधानसभा के अनागत प्रश्नों के समयबद्ध निष्पादन पर सख्त निर्देश, जनहित के मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सुरेश पासवान*
    ************************************

गढ़वा। झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुधवार को गढ़वा परिसदन (सर्किट हाउस) सभागार में समिति के अध्यक्ष सुरेश पासवान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा विधानसभा से प्राप्त अनागत प्रश्नों के निष्पादन की अद्यतन स्थिति एवं विभागवार प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान समिति के अध्यक्ष सुरेश पासवान ने सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि विधानसभा से प्राप्त प्रत्येक अनागत प्रश्न का समयबद्ध, तथ्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण उत्तर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करते हुए सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।

उन्होंने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। सभी विभाग बेहतर समन्वय स्थापित कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूरी करें, जिससे जनहित से जुड़े विषयों का पारदर्शी, प्रभावी एवं उत्तरदायी समाधान सुनिश्चित हो सके।

बैठक में समिति द्वारा विशेष प्रमंडल, स्वास्थ्य, कृषि, पथ निर्माण, जल संसाधन, विद्युत, कल्याण, पर्यटन, खाद्य आपूर्ति, नगर विकास, खनन सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विधानसभा के अनागत प्रश्नों पर की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान विभागीय अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति, लंबित मामलों तथा उनके निष्पादन की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई।

बैठक में उपस्थित सभी विभागों के वरीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित अनागत प्रश्नों की अद्यतन स्थिति से समिति को अवगत कराया तथा आवश्यक प्रगति प्रतिवेदन एवं अन्य जानकारी प्रस्तुत की।

समिति ने निर्देश दिया कि लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करते हुए भविष्य में विधानसभा से प्राप्त होने वाले सभी प्रश्नों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण उत्तर उपलब्ध कराया जाए, ताकि शासन-प्रशासन की जवाबदेही और जनविश्वास दोनों सुदृढ़ हो सकें।

इस अवसर पर नरेश प्रसाद सिंह सदस्य, अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति, झारखण्ड, राम सूर्या मुण्डा सदस्य, अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति, झारखण्ड,वन प्रमंडल पदाधिकारी (दक्षिणी) ई.बी. अब्राहम,उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू,अपर समाहर्ता विकास कुमार राय,अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा कुमार मयंक भूषण,अनुमंडल पदाधिकारी, रंका प्रवेज आलम, अनुमंडल पदाधिकारी, श्रीबंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा, जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि सहित जिला प्रशासन के अन्य विभिन्न विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।

 

Related Posts

मंडल डैम के विस्थापितों के लिए गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, पुनर्वास स्थलों पर चमकेगी किस्मत! स्कूल, अस्पताल और बिजली-पानी के DPR पर उपायुक्त ने की मैराथन बैठक
Jharkhand

मंडल डैम के विस्थापितों के लिए गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, पुनर्वास स्थलों पर चमकेगी किस्मत! स्कूल, अस्पताल और बिजली-पानी के DPR पर उपायुक्त ने की मैराथन बैठक

July 9, 2026
डिजिटल दुनिया में झारखंड रचेगा नया इतिहास, ₹1,150 करोड़ का मेगा एआई प्लान तैयार! दिल्ली के ताज पैलेस से सरकार का बड़ा ऐलान; रांची में 100 एकड़ में बनेगा हाईटेक IT पार्क
Jharkhand

डिजिटल दुनिया में झारखंड रचेगा नया इतिहास, ₹1,150 करोड़ का मेगा एआई प्लान तैयार! दिल्ली के ताज पैलेस से सरकार का बड़ा ऐलान; रांची में 100 एकड़ में बनेगा हाईटेक IT पार्क

July 9, 2026
टेक वर्ल्ड के दिग्गजों संग CM हेमंत सोरेन की ‘महा-बैठक’, एआई क्रांति से बदलेगी झारखंड की सूरत! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और ऑरेकल ने दिए बेहद अनोखे ऑफर
Jharkhand

टेक वर्ल्ड के दिग्गजों संग CM हेमंत सोरेन की ‘महा-बैठक’, एआई क्रांति से बदलेगी झारखंड की सूरत! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और ऑरेकल ने दिए बेहद अनोखे ऑफर

July 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मंडल डैम के विस्थापितों के लिए गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, पुनर्वास स्थलों पर चमकेगी किस्मत! स्कूल, अस्पताल और बिजली-पानी के DPR पर उपायुक्त ने की मैराथन बैठक
  • डिजिटल दुनिया में झारखंड रचेगा नया इतिहास, ₹1,150 करोड़ का मेगा एआई प्लान तैयार! दिल्ली के ताज पैलेस से सरकार का बड़ा ऐलान; रांची में 100 एकड़ में बनेगा हाईटेक IT पार्क
  • टेक वर्ल्ड के दिग्गजों संग CM हेमंत सोरेन की ‘महा-बैठक’, एआई क्रांति से बदलेगी झारखंड की सूरत! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और ऑरेकल ने दिए बेहद अनोखे ऑफर

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.