Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

टेक वर्ल्ड के दिग्गजों संग CM हेमंत सोरेन की ‘महा-बैठक’, एआई क्रांति से बदलेगी झारखंड की सूरत! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और ऑरेकल ने दिए बेहद अनोखे ऑफर

नई दिल्ली में 'विज़न 2050' के तहत बिजनेस-टू-गवर्नमेंट (B2G) सत्र संपन्न; सूबे के 4 लाख शिक्षकों को AI की ट्रेनिंग देगा Google; सरकारी सेवाओं को हाईटेक करने के लिए कंपनियों ने दी फ्री पीओसी (PoC) की पेशकश

July 9, 2026
in Jharkhand, Top News
टेक वर्ल्ड के दिग्गजों संग CM हेमंत सोरेन की ‘महा-बैठक’, एआई क्रांति से बदलेगी झारखंड की सूरत! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और ऑरेकल ने दिए बेहद अनोखे ऑफर
Share on FacebookShare on Twitter
  • एआई और डिजिटल परिवर्तन के माध्यम से विकास की नई इबारत लिखने की दिशा में झारखंड प्रतिबद्ध ।
  • “झारखंड नवाचार आधारित प्रौद्योगिकी विकास का अग्रणी राज्य बनेगा।”

— हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड

एआई आधारित सुशासन एवं डिजिटल परिवर्तन को गति देने के लिए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में वैश्विक टेक कंपनियों के साथ बिजनेस-टू-गवर्नमेंट (B2G) बैठक का सत्र सम्पन्न।

नई दिल्ली/रांची, 08 जुलाई, 2026: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने बैठक में उपस्थित सभी हितधारकों को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार तकनीकी नवाचारों को अपनाने तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित सुशासन को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि झारखंड अपनी पारंपरिक ज्ञान-सम्पदा और स्थानीय बुद्धिमत्ता का आधुनिक प्रौद्योगिकी के साथ समन्वय कर विकास का एक नया एवं समावेशी मॉडल स्थापित करेगा।

झारखंड को प्रौद्योगिकी आधारित विकास का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने विजन 2050 पर आयोजित राष्ट्रीय हितधारक परामर्श के दौरान वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ बिजनेस-टू-गवर्नमेंट (B2G) बैठकों की अध्यक्षता की। इन बैठकों का उद्देश्य कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित सुशासन, डिजिटल अवसंरचना, नवाचार, क्लाउड तकनीक तथा भविष्य के लिए सक्षम मानव संसाधन विकसित करने हेतु रणनीतिक साझेदारी स्थापित करना रहा।

इस परामर्श में Google, Oracle, Microsoft, IBM, AWS, Salesforce, Techstar, Leah AI, Mamsys सहित कई अग्रणी वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा झारखंड में उभरती तकनीकों के माध्यम से शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं नागरिक-केंद्रित बनाने के लिए सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की।

Google के प्रतिनिधि लोकेश लोहिया के साथ हुई बैठक में एआई आधारित सुशासन, स्मार्ट हेल्थकेयर, आपातकालीन सेवाओं, भाषा आधारित एआई समाधान तथा डिजिटल स्किलिंग पर चर्चा हुई। कंपनी ने राज्य के 3 से 4 लाख K-12 शिक्षकों के लिए तीन माह का एआई प्रशिक्षण एवं प्रमाणन कार्यक्रम संचालित करने का प्रस्ताव दिया। साथ ही, झारखंड सरकार और Google के बीच स्टेटमेंट ऑफ इंटेंट (SoI) पर हस्ताक्षर करने का प्रस्ताव भी रखा गया। बैठक में एआई आधारित एम्बुलेंस प्रबंधन एवं एकीकृत स्वास्थ्य प्लेटफॉर्म विकसित करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।

Oracle के सीनियर डायरेक्टर (डेटा प्लेटफॉर्म) तौसीफ सिद्दीकी ने राज्य के एआई, क्लाउड एवं डिजिटल स्किलिंग इकोसिस्टम को सशक्त बनाने में साझेदारी की इच्छा व्यक्त की। कंपनी ने उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षण, प्रमाणन, कार्यबल विकास, नवाचार एवं क्षमता निर्माण कार्यक्रमों पर सहयोग का प्रस्ताव रखा।

Microsoft के सीटीओ (इंडिया) केशरी अस्थाना के साथ बैठक में सभी सरकारी विभागों के डेटा को एकीकृत करने वाले एआई संचालित डेटा इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म के विकास पर चर्चा हुई। इसके माध्यम से साक्ष्य-आधारित निर्णय, विभागीय प्रक्रियाओं का स्वचालन तथा डेटा गवर्नेंस को मजबूत करने पर बल दिया गया। साथ ही लो-कोड प्लेटफॉर्म के उपयोग से सरकारी सेवाओं के डिजिटलीकरण को गति देने पर भी विचार हुआ।

IBM के सीनियर एडवाइजर तल्लीन कुमार ने खनन, स्वास्थ्य, बैंकिंग एवं साइबर सुरक्षा क्षेत्रों के लिए एआई आधारित समाधान प्रस्तुत किए। कंपनी ने बुद्धिमान डेटा एनालिटिक्स, खनन निगरानी, सुरक्षित डेटा साझाकरण तथा राज्य की आवश्यकताओं के अनुरूप एआई समाधान विकसित करने के लिए नि:शुल्क प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (PoC) का प्रस्ताव दिया।

SaaS के साथ हुई चर्चा में एआई आधारित एनालिटिक्स, हाइब्रिड क्लाउड, साइबर सुरक्षा एवं इंटेलिजेंट डेटा प्लेटफॉर्म के माध्यम से सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बढ़ाने, लीकेज कम करने, सेवा वितरण को बेहतर बनाने तथा प्रशिक्षण एवं प्रमाणन कार्यक्रमों के जरिए संस्थागत क्षमता निर्माण पर विचार-विमर्श हुआ।

AWS के प्रिंसिपल एआई स्पेशलिस्ट सचिन पुनयानी के साथ हुई बैठक में सुरक्षित क्लाउड अवसंरचना, एआई आधारित डेटा एकीकरण, डिजिटल गवर्नेंस, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT), शिक्षा तथा केंद्रीकृत निर्णय समर्थन डैशबोर्ड विकसित करने पर चर्चा हुई। कंपनी ने राज्य में एआई आधारित सुशासन समाधान प्रदर्शित करने के लिए नि:शुल्क प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट (PoC) की भी पेशकश की।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव अविनाश कुमार एवं झारखंड सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने उद्योग प्रतिनिधियों के सुझावों एवं प्रश्नों का विस्तार से उत्तर दिया।

राष्ट्रीय हितधारक परामर्श के अंतर्गत आयोजित इन B2G बैठकों ने यह स्पष्ट किया कि वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियाँ झारखंड के साथ दीर्घकालिक साझेदारी स्थापित करने के प्रति उत्साहित हैं। राज्य सरकार भी नवाचार, डिजिटल अवसंरचना, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सुशासन और कौशल विकास के माध्यम से झारखंड को देश के अग्रणी डिजिटल एवं निवेश गंतव्य के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Posts

मंडल डैम के विस्थापितों के लिए गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, पुनर्वास स्थलों पर चमकेगी किस्मत! स्कूल, अस्पताल और बिजली-पानी के DPR पर उपायुक्त ने की मैराथन बैठक
Jharkhand

मंडल डैम के विस्थापितों के लिए गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, पुनर्वास स्थलों पर चमकेगी किस्मत! स्कूल, अस्पताल और बिजली-पानी के DPR पर उपायुक्त ने की मैराथन बैठक

July 9, 2026
डिजिटल दुनिया में झारखंड रचेगा नया इतिहास, ₹1,150 करोड़ का मेगा एआई प्लान तैयार! दिल्ली के ताज पैलेस से सरकार का बड़ा ऐलान; रांची में 100 एकड़ में बनेगा हाईटेक IT पार्क
Jharkhand

डिजिटल दुनिया में झारखंड रचेगा नया इतिहास, ₹1,150 करोड़ का मेगा एआई प्लान तैयार! दिल्ली के ताज पैलेस से सरकार का बड़ा ऐलान; रांची में 100 एकड़ में बनेगा हाईटेक IT पार्क

July 9, 2026
“अब ‘माइंस’ से नहीं, ‘माइंड्स’ से होगी झारखंड की पहचान!”— दिल्ली में CM हेमंत सोरेन का बड़ा शंखनाद; गूगल-माइक्रोसॉफ्ट के दिग्गजों संग ‘विज़न 2050’ पर महा-मंथन
Jharkhand

“अब ‘माइंस’ से नहीं, ‘माइंड्स’ से होगी झारखंड की पहचान!”— दिल्ली में CM हेमंत सोरेन का बड़ा शंखनाद; गूगल-माइक्रोसॉफ्ट के दिग्गजों संग ‘विज़न 2050’ पर महा-मंथन

July 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मंडल डैम के विस्थापितों के लिए गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, पुनर्वास स्थलों पर चमकेगी किस्मत! स्कूल, अस्पताल और बिजली-पानी के DPR पर उपायुक्त ने की मैराथन बैठक
  • डिजिटल दुनिया में झारखंड रचेगा नया इतिहास, ₹1,150 करोड़ का मेगा एआई प्लान तैयार! दिल्ली के ताज पैलेस से सरकार का बड़ा ऐलान; रांची में 100 एकड़ में बनेगा हाईटेक IT पार्क
  • टेक वर्ल्ड के दिग्गजों संग CM हेमंत सोरेन की ‘महा-बैठक’, एआई क्रांति से बदलेगी झारखंड की सूरत! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और ऑरेकल ने दिए बेहद अनोखे ऑफर

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.