Thursday, July 9, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मंडल डैम के विस्थापितों के लिए गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, पुनर्वास स्थलों पर चमकेगी किस्मत! स्कूल, अस्पताल और बिजली-पानी के DPR पर उपायुक्त ने की मैराथन बैठक

शहीद नीलांबर-पीतांबर परियोजना के तहत रंका के विश्रामपुर और रमकंडा के बलीगढ़ में बुनियादी सुविधाओं की तैयारी; सभी विभागों को बारीकी से री-टेस्ट कर जल्द रिपोर्ट भेजने का सख्त आदेश

July 9, 2026
in Jharkhand, Top News
मंडल डैम के विस्थापितों के लिए गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, पुनर्वास स्थलों पर चमकेगी किस्मत! स्कूल, अस्पताल और बिजली-पानी के DPR पर उपायुक्त ने की मैराथन बैठक
Share on FacebookShare on Twitter
  • *मंडल डैम पुनर्वास कार्यों को मिलेगी गति : पुनर्वास स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं के विकास हेतु प्रस्ताव एवं डीपीआर की उपायुक्त ने की समीक्षा*
  • *सभी विभागों को डीपीआर का पुनः परीक्षण कर शीघ्र विभागीय स्तर पर भेजने का निर्देश*
    ************************************

गढ़वा। *उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में शहीद नीलांबर-पीतांबर उत्तर कोयल परियोजना (मंडल डैम) के तहत प्रस्तावित पुनर्वास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव एवं विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।*

बैठक में मंडल डैम परियोजना से विस्थापित होने वाले परिवारों के लिए प्रस्तावित पुनर्वास स्थलों (रंका अंचल के विश्रामपुर तथा रमकंडा अंचल के बलीगढ़) पर उपलब्ध कराई जाने वाली मूलभूत सुविधाओं को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव एवं डीपीआर पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

समीक्षा के दौरान लघु सिंचाई प्रमंडल द्वारा सिंचाई व्यवस्था, चेक डैम एवं तालाब निर्माण, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल गढ़वा-1 द्वारा विद्युत अधोसंरचना, भवन निर्माण विभाग द्वारा स्वास्थ्य उपकेंद्र एवं शहीद नीलांबर-पीतांबर पार्क निर्माण, ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा सड़क निर्माण, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल द्वारा पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, शिक्षा विभाग द्वारा उच्च विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय की स्थापना, पंचायती राज विभाग द्वारा सभा भवन, बाजार शेड एवं हाट-बाजार निर्माण, कल्याण विभाग द्वारा धूमकुड़िया भवन, कब्रिस्तान की घेराबंदी, सरना, मसना एवं हड़गड़ी स्थलों की घेराबंदी, पूजा स्थल तथा श्मशान घाट निर्माण एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण से संबंधित प्रस्तावों एवं डीपीआर की बिंदुवार समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान उपायुक्त श्री मिश्रा ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने प्रस्ताव एवं डीपीआर का पुनः सूक्ष्मता से परीक्षण कर आवश्यक संशोधन एवं परिमार्जन के उपरांत यथाशीघ्र अपने विभाग को प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि विस्थापित परिवारों को पुनर्वास स्थलों पर सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि पुनर्वास स्थलों पर विकास कार्यों का निष्पादन जल्द से जल्द प्रारंभ किया जा सके।

बैठक में अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, कार्यपालक अभियंता (भवन निर्माण विभाग) प्रेम लाल सिंह, कार्यपालक अभियंता (पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल), जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

डिजिटल दुनिया में झारखंड रचेगा नया इतिहास, ₹1,150 करोड़ का मेगा एआई प्लान तैयार! दिल्ली के ताज पैलेस से सरकार का बड़ा ऐलान; रांची में 100 एकड़ में बनेगा हाईटेक IT पार्क
Jharkhand

डिजिटल दुनिया में झारखंड रचेगा नया इतिहास, ₹1,150 करोड़ का मेगा एआई प्लान तैयार! दिल्ली के ताज पैलेस से सरकार का बड़ा ऐलान; रांची में 100 एकड़ में बनेगा हाईटेक IT पार्क

July 9, 2026
टेक वर्ल्ड के दिग्गजों संग CM हेमंत सोरेन की ‘महा-बैठक’, एआई क्रांति से बदलेगी झारखंड की सूरत! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और ऑरेकल ने दिए बेहद अनोखे ऑफर
Jharkhand

टेक वर्ल्ड के दिग्गजों संग CM हेमंत सोरेन की ‘महा-बैठक’, एआई क्रांति से बदलेगी झारखंड की सूरत! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और ऑरेकल ने दिए बेहद अनोखे ऑफर

July 9, 2026
“अब ‘माइंस’ से नहीं, ‘माइंड्स’ से होगी झारखंड की पहचान!”— दिल्ली में CM हेमंत सोरेन का बड़ा शंखनाद; गूगल-माइक्रोसॉफ्ट के दिग्गजों संग ‘विज़न 2050’ पर महा-मंथन
Jharkhand

“अब ‘माइंस’ से नहीं, ‘माइंड्स’ से होगी झारखंड की पहचान!”— दिल्ली में CM हेमंत सोरेन का बड़ा शंखनाद; गूगल-माइक्रोसॉफ्ट के दिग्गजों संग ‘विज़न 2050’ पर महा-मंथन

July 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मंडल डैम के विस्थापितों के लिए गढ़वा DC का बड़ा एक्शन, पुनर्वास स्थलों पर चमकेगी किस्मत! स्कूल, अस्पताल और बिजली-पानी के DPR पर उपायुक्त ने की मैराथन बैठक
  • डिजिटल दुनिया में झारखंड रचेगा नया इतिहास, ₹1,150 करोड़ का मेगा एआई प्लान तैयार! दिल्ली के ताज पैलेस से सरकार का बड़ा ऐलान; रांची में 100 एकड़ में बनेगा हाईटेक IT पार्क
  • टेक वर्ल्ड के दिग्गजों संग CM हेमंत सोरेन की ‘महा-बैठक’, एआई क्रांति से बदलेगी झारखंड की सूरत! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और ऑरेकल ने दिए बेहद अनोखे ऑफर

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.