Tuesday, November 24, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन से शोक में डूबा झारखंड, विधानसभा पहुंचे CM हेमंत सोरेन; पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर ढांढ़स बंधाया

मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन ने दिवंगत नेता को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि; मरांग बुरु से शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना

July 15, 2026
in Jharkhand, Top News
पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन से शोक में डूबा झारखंड, विधानसभा पहुंचे CM हेमंत सोरेन; पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर ढांढ़स बंधाया
Share on FacebookShare on Twitter

★ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड के पूर्व मंत्री दिवंगत मन्नान मल्लिक को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
============================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज झारखंड विधानसभा पहुंचकर दिवंगत मन्नान मल्लिक जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने मरांग बुरु से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि वे लम्बे समय तक जनसेवा और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहे, उन्होंने झारखंड, विशेषकर धनबाद की जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का काम किया। उनके निधन से राज्य ने एक अनुभवी जनप्रतिनिधि और सामाजिक सरोकारों से जुड़े नेता को खो दिया है। उनका निधन अपूरणीय क्षति है, उनकी कमी सदैव महसूस होगी।

मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक के परिजनों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी विधायक श्रीमती कल्पना ने इस दौरान पूर्व मंत्री दिवंगत मन्नान मल्लिक के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट की तथा उनको ढांढ़स बंधाया। उल्लेखनीय है कि झारखंड के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। आज सुबह रांची के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

Related Posts

महिला समूहों को 2.47 करोड़ की सौगात, सुरक्षित मातृत्व अभियान में जुटे पौने दो लाख से ज्यादा लोग! झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े ने राज्यभर में भरी विकास की नई उड़ान
Jharkhand

महिला समूहों को 2.47 करोड़ की सौगात, सुरक्षित मातृत्व अभियान में जुटे पौने दो लाख से ज्यादा लोग! झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े ने राज्यभर में भरी विकास की नई उड़ान

November 23, 2026
गुलेल के अचूक निशाने से लेकर गेड़ी और मटका दौड़ का रोमांच! गढ़वा के बड़गड़ में सजी ग्रामीण जनजातीय खेलों की महफिल, विजेताओं को मिला सम्मान
Jharkhand

गुलेल के अचूक निशाने से लेकर गेड़ी और मटका दौड़ का रोमांच! गढ़वा के बड़गड़ में सजी ग्रामीण जनजातीय खेलों की महफिल, विजेताओं को मिला सम्मान

November 23, 2026
चालान नहीं, गुलाब का फूल देकर पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ! गढ़वा के रंका मोड़ पर प्रशासन की अनोखी पहल, वाहन चालकों को दिलाई गई सड़क सुरक्षा की शपथ
Jharkhand

चालान नहीं, गुलाब का फूल देकर पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ! गढ़वा के रंका मोड़ पर प्रशासन की अनोखी पहल, वाहन चालकों को दिलाई गई सड़क सुरक्षा की शपथ

November 23, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • महिला समूहों को 2.47 करोड़ की सौगात, सुरक्षित मातृत्व अभियान में जुटे पौने दो लाख से ज्यादा लोग! झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े ने राज्यभर में भरी विकास की नई उड़ान
  • गुलेल के अचूक निशाने से लेकर गेड़ी और मटका दौड़ का रोमांच! गढ़वा के बड़गड़ में सजी ग्रामीण जनजातीय खेलों की महफिल, विजेताओं को मिला सम्मान
  • चालान नहीं, गुलाब का फूल देकर पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ! गढ़वा के रंका मोड़ पर प्रशासन की अनोखी पहल, वाहन चालकों को दिलाई गई सड़क सुरक्षा की शपथ

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.