Saturday, July 18, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

वैश्विक मंच पर चमका झारखंड का हुनर! भारत टेक्स 2026 के समापन पर पहुंचे उद्योग सचिव अरवा राजकमल; तसर सिल्क और जनजातीय कला को सराहा

पारंपरिक उत्पादों को ग्लोबल वैल्यू चेन से जोड़ना और MSME को नए अवसर देना राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य; 120 से अधिक देशों के खरीदारों के बीच पैवेलियन ने बटोरीं सुर्खियां

July 18, 2026
in Jharkhand, Top News
वैश्विक मंच पर चमका झारखंड का हुनर! भारत टेक्स 2026 के समापन पर पहुंचे उद्योग सचिव अरवा राजकमल; तसर सिल्क और जनजातीय कला को सराहा
Share on FacebookShare on Twitter
  • उद्योग सचिव श्री अरवा राजकमल ने भारत टेक्स 2026 में झारखंड पवेलियन सहित विभिन्न राज्यों के पवेलियनों का भ्रमण किया अवलोकन
  • राज्य सरकार का उद्देश्य पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक मूल्य श्रृंखला से जोड़ना

*_______________श्री अरवा राजकमल, सचिव उद्योग, झारखंड*

========================

*नई दिल्ली/रांची :- राज्य सरकार का उद्देश्य पारंपरिक उत्पादों को वैश्विक मूल्य श्रृंखला से जोड़ना तथा स्थानीय कारीगरों और एमएसएमई इकाइयों के लिए नए व्यापारिक अवसर सुनिश्चित करना है। भारत टेक्स जैसे आयोजन इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उक्त बातें उद्योग सचिव श्री अरवा राजकमल ने नई दिल्ली ,भारत मंडपम में आयोजित भारत टेक्स 2026 के समापन दिवस पर झारखंड पवेलियन का भ्रमण करने के दौरान कहीं। उन्होंने झारखंड पवेलियन में प्रदर्शित राज्य के जीआई टैग प्राप्त उत्पादों, तसर सिल्क, हस्तकरघा एवं जनजातीय हस्तशिल्प का अवलोकन किया एवं उनकी सराहना की ।*

*झारखंड पवेलियन में प्रदर्शित तसर सिल्क राज्य के हजारों ग्रामीण एवं आदिवासी परिवार का गौरव*

वैश्विक टेक्सटाइल आयोजन में झारखंड पवेलियन में प्रदर्शित तसर सिल्क से निर्मित परिधान, स्टोल, स्कार्फ और गृह सज्जा उत्पादों को विशेष सराहना मिली। झारखंड देश के प्रमुख तसर उत्पादक राज्यों में शामिल है और राज्य के हजारों ग्रामीण एवं आदिवासी परिवार इस उद्योग से जुड़े हैं। राज्य सरकार जीआई टैग उत्पादों, तसर, बांस आधारित उद्यमों और जनजातीय कला को राष्ट्रीय एवं वैश्विक बाजारों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिससे स्थानीय कारीगरों और शिल्पकारों को बेहतर बाजार एवं आजीविका के अवसर मिल रहे हैं ।

*भारत टेक्स 2026 जैसे वैश्विक मंच ने झारखंड के एमएसएमई, स्वयं सहायता समूहों, बुनकरों और महिला उद्यमियों के लिए नए व्यापारिक संपर्क स्थापित करने तथा निर्यात संभावनाओं को विस्तार देने का अवसर उपलब्ध कराया*

भारत टेक्स 2026 में 120 से अधिक देशों के खरीदारों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आयोजन में हजारों प्रदर्शकों ने टेक्सटाइल, परिधान और हस्तशिल्प क्षेत्र की नवीनतम उत्पाद श्रृंखला का प्रदर्शन किया। इस वैश्विक मंच ने झारखंड के एमएसएमई, स्वयं सहायता समूहों, बुनकरों और महिला उद्यमियों के लिए नए व्यापारिक संपर्क स्थापित करने तथा निर्यात संभावनाओं को विस्तार देने का अवसर उपलब्ध कराया।

*स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों के लिए नए व्यापारिक अवसरों की संभावनाओं को मिली मजबूती*

झारखंड पवेलियन ने भारत टेक्स 2026 में राज्य की पारंपरिक शिल्प एवं वस्त्र विरासत को वैश्विक खरीदारों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करते हुए स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों के लिए नए व्यापारिक अवसरों की संभावनाओं को मजबूत किया।

Related Posts

अन्नदाताओं के लिए CM हेमंत सोरेन का ‘मिशन 2026’: हर प्रमंडल में लगेगा कृषि व्यापार मेला; जिलों में खुलेंगे मॉडल कृषक पाठशाला और मशरूम ट्रेनिंग सेंटर!
Jharkhand

अन्नदाताओं के लिए CM हेमंत सोरेन का ‘मिशन 2026’: हर प्रमंडल में लगेगा कृषि व्यापार मेला; जिलों में खुलेंगे मॉडल कृषक पाठशाला और मशरूम ट्रेनिंग सेंटर!

July 18, 2026
गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ‘सुपर संडे एक्शन’: 100% फॉर्म वितरण के बाद अब शहरी बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप; सुस्त प्रखंडों को DC की सख्त चेतावनी!
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ‘सुपर संडे एक्शन’: 100% फॉर्म वितरण के बाद अब शहरी बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप; सुस्त प्रखंडों को DC की सख्त चेतावनी!

July 18, 2026
ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर DC का ‘कड़ा पहरा’, वेयरहाउस पहुंचे उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा; सीसीटीवी से लेकर सुरक्षा बलों की मुस्तैदी जांची!
Jharkhand

ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा पर DC का ‘कड़ा पहरा’, वेयरहाउस पहुंचे उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा; सीसीटीवी से लेकर सुरक्षा बलों की मुस्तैदी जांची!

July 18, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • अन्नदाताओं के लिए CM हेमंत सोरेन का ‘मिशन 2026’: हर प्रमंडल में लगेगा कृषि व्यापार मेला; जिलों में खुलेंगे मॉडल कृषक पाठशाला और मशरूम ट्रेनिंग सेंटर!
  • गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ‘सुपर संडे एक्शन’: 100% फॉर्म वितरण के बाद अब शहरी बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप; सुस्त प्रखंडों को DC की सख्त चेतावनी!
  • वैश्विक मंच पर चमका झारखंड का हुनर! भारत टेक्स 2026 के समापन पर पहुंचे उद्योग सचिव अरवा राजकमल; तसर सिल्क और जनजातीय कला को सराहा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.