Friday, September 18, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

लोकतंत्र की रीढ़ बनेंगे युवा! भवनाथपुर में SIR-2026 के तहत ELC 2.0 से यंग वोटर्स को ट्रेनिंग; उप निर्वाचन पदाधिकारी ने लिया ‘होम टू रोल’ का जायजा

बीएसएम कॉलेज और आरके +2 हाई स्कूल में छात्रों को सिखाया ECINET App और प्रपत्र-6, 7 व 8 का इस्तेमाल; 'फैमिली टूगेदर' मैपिंग पर जोर

September 18, 2026
in Jharkhand, Top News
लोकतंत्र की रीढ़ बनेंगे युवा! भवनाथपुर में SIR-2026 के तहत ELC 2.0 से यंग वोटर्स को ट्रेनिंग; उप निर्वाचन पदाधिकारी ने लिया ‘होम टू रोल’ का जायजा
Share on FacebookShare on Twitter
  • SIR-2026 के तहत भवनाथपुर में उप निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
  • बोकारो स्टील माइंस कॉलेज एवं BLAV RK +2 हाई स्कूल में Young Voters को ELC 2.0 के माध्यम से दिया गया मतदाता जागरूकता प्रशिक्षण
  • होम टू रोल वेरिफिकेशन का लिया जायजा, प्रपत्र-6, 7 एवं 8 तथा ECINET App के उपयोग की दी गई जानकारी
    **************************************

गढ़वा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 कार्यक्रम के तहत दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने तथा उनके निष्पादन की कार्रवाई लगातार जारी है। मतदाताओं को अपने निर्वाचक विवरण से संबंधित दावा अथवा आपत्ति दर्ज कराने में सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निर्धारित स्थलों पर सुनवाई की व्यवस्था की गई है।

इसी क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमुद कुमार झा ने भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बोकारो स्टील माइंस कॉलेज, भवनाथपुर तथा BLAV RK +2 हाई स्कूल, भवनाथपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक सिस्टम मैनेजर हरिद्वार तिवारी सहित संबंधित पदाधिकारी, विद्यालय के नोडल अधिकारी, सहायक समन्वयक एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

  • *ELC 2.0 के माध्यम से Young Voters को किया गया जागरूक*

SIR-2026 के तहत 18 सितंबर 2026 को दोनों शिक्षण संस्थानों में Young Voters के लिए Electoral Literacy Club (ELC) 2.0 के माध्यम से मतदाता जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण, मतदान प्रक्रिया, मताधिकार के महत्व, निर्वाचन प्रक्रिया में युवाओं की भूमिका तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने एवं उसमें आवश्यक संशोधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रपत्र-6, प्रपत्र-7 एवं प्रपत्र-8 के उपयोग के बारे में भी विस्तार से अवगत कराया गया। उन्हें बताया गया कि मतदाता सूची में *नए पात्र नागरिकों के निबंधन के लिए प्रपत्र-6, नाम अथवा प्रविष्टि से संबंधित दावा/आपत्ति एवं विलोपन की प्रक्रिया के लिए प्रपत्र-7 तथा निर्वाचक सूची में दर्ज विवरण में संशोधन/सुधार अथवा स्थानांतरण से संबंधित प्रपत्र-8* का उपयोग किया जाता है। विद्यार्थियों को यह भी समझाया गया कि पात्र नागरिक निर्धारित प्रक्रिया के तहत अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के साथ-साथ आवश्यकतानुसार विवरण में संशोधन अथवा अन्य संबंधित आवेदन कर सकते हैं।

  • *प्रपत्र-6 पर विशेष जोर*

कार्यक्रम के दौरान *प्रपत्र-6* के संबंध में विशेष रूप से जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि जो पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए पात्र हैं, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रपत्र-6 के माध्यम से नए मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। Young Voters को अपने परिवार, आस-पड़ोस एवं परिचित पात्र नागरिकों को भी मतदाता सूची में पंजीकरण के लिए प्रेरित करने की जानकारी दी गई।

इस दौरान विद्यार्थियों को निर्वाचन आयोग की डिजिटल सेवाओं से जोड़ते हुए ECINET App डाउनलोड कराया गया तथा इसके उपयोग एवं उपलब्ध ऑनलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि निर्वाचन संबंधी विभिन्न सेवाओं एवं सूचनाओं के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग किया जा सकता है। साथ ही निर्वाचन संबंधी किसी भी जानकारी एवं सहायता के लिए वोटर हेल्पलाइन नंबर-1950 के बारे में भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान Young Voters में काफी उत्सुकता देखी गई। विद्यार्थियों ने मतदाता सूची, पंजीकरण, दावा-आपत्ति, संशोधन एवं निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विषयों में रुचि लेते हुए जानकारी प्राप्त की।

इस जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का मतदाता सूची में पंजीकरण सुनिश्चित करना तथा निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति युवाओं में जागरूकता एवं सहभागिता को बढ़ावा देना है।

  • *होम टू रोल वेरिफिकेशन का लिया जायजा*

क्षेत्र भ्रमण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी ने भवनाथपुर क्षेत्र में चल रहे *होम टू रोल वेरिफिकेशन* की प्रक्रिया का भी जायजा लिया। उन्होंने मतदाताओं से संवाद स्थापित कर सत्यापन कार्य की जानकारी ली तथा उन्हें निर्वाचक सूची में दर्ज अपने एवं परिवार के सदस्यों के विवरण की जांच करने के लिए जागरूक किया।

उन्होंने बताया कि होम टू रोल वेरिफिकेशन के तहत बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं एवं उनके परिवार के सदस्यों से संबंधित विवरण का सत्यापन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एक ही परिवार एवं एक ही घर में निवास करने वाले मतदाताओं के नाम यथासंभव एक ही मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज हों तथा कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

इस दौरान मतदाताओं को *‘फैमिली टूगेदर’* की अवधारणा के प्रति भी जागरूक किया गया तथा परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम एवं निर्वाचक विवरण की जांच करने के लिए प्रेरित किया गया।

  • *बीएलओ एवं संबंधित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश*

उप निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित बीएलओ एवं पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि होम टू रोल वेरिफिकेशन एवं मतदाता सूची से संबंधित सभी कार्यों में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूरी तरह अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रत्येक पात्र मतदाता से संबंधित जानकारी का सही, सटीक एवं निष्पक्ष सत्यापन करने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे निर्वाचक सूची में अपने एवं अपने परिवार के सदस्यों के नाम, पता तथा अन्य विवरणों की जांच अवश्य कर लें। किसी प्रकार की त्रुटि, विसंगति अथवा आपत्ति होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित दावा-आपत्ति सुनवाई स्थल पर आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि आवश्यक सुधार एवं निष्पादन की कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने विशेष रूप से युवाओं एवं प्रथम बार मतदाता बनने वाले नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के साथ-साथ अपने आसपास के पात्र नागरिकों को भी मतदाता पंजीकरण के लिए जागरूक करें। जागरूक एवं पंजीकृत युवा मतदाता लोकतांत्रिक प्रक्रिया में प्रभावी सहभागिता के महत्वपूर्ण आधार हैं।

 

Related Posts

अब हर घर पहुंचेगा शुद्ध पानी, तकनीकों से सुधरेगी व्यवस्था! झारखंड पेयजल विभाग से जुड़ेंगे आईआईटी-धनबाद और रांची यूनिवर्सिटी; बनेंगे ‘नॉलेज पार्टनर’
Jharkhand

अब हर घर पहुंचेगा शुद्ध पानी, तकनीकों से सुधरेगी व्यवस्था! झारखंड पेयजल विभाग से जुड़ेंगे आईआईटी-धनबाद और रांची यूनिवर्सिटी; बनेंगे ‘नॉलेज पार्टनर’

September 18, 2026
सेवा ही लक्ष्य! साहेबगंज में उफनती गंगा के बीच मसीहा बनी पुलिस; रामपुर दियारा के बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री, मूक पशुओं का कराया इलाज
Jharkhand

सेवा ही लक्ष्य! साहेबगंज में उफनती गंगा के बीच मसीहा बनी पुलिस; रामपुर दियारा के बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री, मूक पशुओं का कराया इलाज

September 18, 2026
जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई बर्दाश्त नहीं! गढ़वा समाहरणालय में DC की कड़क जनसुनवाई; रसोइया बहाली में गड़बड़ी और भूमि नक्शा पर दिए जांच के कड़े निर्देश
Jharkhand

जनसमस्याओं के समाधान में ढिलाई बर्दाश्त नहीं! गढ़वा समाहरणालय में DC की कड़क जनसुनवाई; रसोइया बहाली में गड़बड़ी और भूमि नक्शा पर दिए जांच के कड़े निर्देश

September 18, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • अब हर घर पहुंचेगा शुद्ध पानी, तकनीकों से सुधरेगी व्यवस्था! झारखंड पेयजल विभाग से जुड़ेंगे आईआईटी-धनबाद और रांची यूनिवर्सिटी; बनेंगे ‘नॉलेज पार्टनर’
  • सेवा ही लक्ष्य! साहेबगंज में उफनती गंगा के बीच मसीहा बनी पुलिस; रामपुर दियारा के बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री, मूक पशुओं का कराया इलाज
  • लोकतंत्र की रीढ़ बनेंगे युवा! भवनाथपुर में SIR-2026 के तहत ELC 2.0 से यंग वोटर्स को ट्रेनिंग; उप निर्वाचन पदाधिकारी ने लिया ‘होम टू रोल’ का जायजा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.