Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में सड़कों पर काल बनते हादसों पर ब्रेक! DC पशुपति नाथ मिश्रा का सख्त एक्शन प्लान; ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और ओवरलोडिंग पर सीधे कार्रवाई

समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की उच्चस्तरीय समीक्षा; सड़कों के संवेदनशील मोड़ों पर सीसीटीवी कैमरे, स्पीड ब्रेकर और ब्लैक स्पॉट्स ठीक करने के निर्देश

July 20, 2026
in Jharkhand, Top News
Auto Draft
Share on FacebookShare on Twitter

▫️उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

▫️सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन सख्त, उपायुक्त ने दिए व्यापक सुरक्षा उपायों के निर्देश

▫️विद्यालयों से लेकर राष्ट्रीय राजमार्गों तक चलेगा जागरूकता अभियान, सड़क सुरक्षा को जनआंदोलन बनाने पर जोर

▫️सड़क के संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त रोशनी एवं सीसीटीवी कैमरा लगाने का निदेश

▫️क्षमता से अधिक बच्चों को लाने वाले वाहनों पर स्कूल प्रबंधन रखें नज़र : उपायुक्त

▫️उपायुक्त ने किया आमजनों से सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन करने की अपील

*************************************
गढ़वा। गढ़वा जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा को लेकर पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में आज समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा ने की। बैठक में पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI),झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकरण(SHAJ), जिले के विभिन्न नगर निकायों के प्रतिनिधियों सहित जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

*सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते आंकड़ों पर उपायुक्त ने जताई चिंता*

बैठक की शुरुआत जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश द्वारा पूर्व के बैठक में दिए गए निदेशों के अनुपालन एवं सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों की समीक्षा से शुरू की गई। दुर्घटनाओं और मृतकों की बढ़ती संख्या पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने इसे गंभीर सामाजिक चुनौती बताते हुए सभी विभागों को समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

*विद्यालयों एवं युवाओं को बनाया जाएगा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का केंद्र*

उपायुक्त श्री मिश्रा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी केवल बेहतर सड़कों के निर्माण से संभव नहीं है, बल्कि आम नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता और अनुशासन विकसित करना भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष बल देते हुए स्कूलों, महाविद्यालयों, आईटीआई एवं अन्य शिक्षण संस्थानों में नियमित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों एवं युवाओं में प्रारंभिक स्तर से सुरक्षित यातायात व्यवहार की आदत विकसित करना सड़क दुर्घटनाओं को कम करने की दिशा में दीर्घकालिक और प्रभावी समाधान सिद्ध होगा।

*यातायात नियमों के सख्त अनुपालन एवं सड़क सुरक्षा उपायों पर जोर*

बैठक के दौरान यातायात नियमों के सख्त अनुपालन पर भी विशेष चर्चा हुई। उपायुक्त ने सड़क किनारे आवश्यक चेतावनी एवं दिशा संकेतक लगाने, हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग को सुनिश्चित करने तथा नियमित वाहन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जहां ग्रामीण सड़कें राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों से जुड़ती हैं तथा विद्यालयों के आसपास दुर्घटना की आशंका अधिक रहती है, वहां स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, रेडियम रिफ्लेक्टर एवं अन्य सुरक्षा उपाय तत्काल किए जाएं।

*सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्यों की हुई समीक्षा*

सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित कार्यपालक अभियंताओं एवं निर्माण कार्य से जुड़े एजेंसियों को निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल गढ़वा के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि शंखा-खजूरी सड़क निर्माण कार्य SHAJ, रांची के अंतर्गत शिवालय कंस्ट्रक्शन द्वारा कराया जा रहा है। जल जमाव की समस्या के समाधान के लिए नालियों को मुख्य जल निकासी प्रणाली से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। वहीं खजुरी बाईपास सहित अन्य प्रमुख जंक्शनों पर कन्वैक्स मिरर, ट्रैफिक लाइट एवं अन्य सड़क सुरक्षा उपकरण लगाने की प्रक्रिया NHAI एवं SHAJ द्वारा संचालित है।

उन्होंने जानकारी दी कि गढ़वा-चिनियां मोड़ से समाहरणालय तक बिटुमिनस सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है तथा वर्तमान में साइन बोर्ड एवं रोड मार्किंग का कार्य प्रगति पर है। सड़क के किनारे कुछ स्थानों पर अवशेष 210 मीटर नाली निर्माण कार्य प्रगति पर है, रैयतों को मुआवजा भुगतान हेतु जिला भू-अर्जन कार्यालय द्वारा अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त सहिजना मोड़ (जीपी प्लाजा के समीप) से दानरों नदी तक वर्षा जल निकासी की विशेष योजना पर कार्य किया जा रहा है, जिससे शहरी क्षेत्र में जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

उपायुक्त ने NHAI, SHAJ तथा सड़क निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि अगली बैठक से पूर्व सभी लंबित कार्यों को पूर्ण किया जाए।

*दुर्घटना संभावित स्थलों की निगरानी एवं हेल्पलाइन प्रचार-प्रसार के निर्देश*

बैठक में पुलिस विभाग को सड़क दुर्घटना संभावित स्थलों का नियमित निरीक्षण कर दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण करने का निर्देश दिया गया। सीसीआर प्रभारी एवं सभी थाना प्रभारियों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग हेल्पलाइन 1033 एवं आपातकालीन सेवा 112 के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए।

*ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट एवं नाबालिग चालकों पर कार्रवाई जारी*

ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने तथा नाबालिग चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई जारी रखने पर भी बल दिया गया। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु लगातार सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

*सड़क सुरक्षा प्रवर्तन के लिए आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने का निर्देश*

सड़क सुरक्षा प्रवर्तन को तकनीकी रूप से और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से पूर्व बैठक में उपायुक्त द्वारा निर्गत निदेश के अनुपालन में जिला परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने बताया कि विभिन्न सड़क सुरक्षा उपकरणों यथा- ब्रेथ एनालाइजर (Breath Analyzer), स्पीड गन (Speed Gun), फोल्डिंग बेड (Folding Bed) एवं पीओएस मशीन (POS Machine)/ई -चालान मशीन सहित अन्य आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभाग से पत्राचार किया गया है।

उपायुक्त श्री मिश्रा ने कहा कि उपरोक्त उपकरणों की उपलब्धता से नशे में वाहन चलाने वालों की पहचान, ओवरस्पीडिंग पर प्रभावी नियंत्रण, दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित सहायता तथा प्रवर्तन कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी।

*शहरी समस्याओं के समाधान को लेकर नगर परिषद को दिए गए निर्देश*

शहरी क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा करते हुए नगर परिषद को सड़कों की ऊंचाई के कारण उत्पन्न जलजमाव, अधूरी नालियां, अतिक्रमण, सड़क जाम, बिजली एवं टेलीफोन के अनावश्यक खंभों तथा शहर की साफ-सफाई से संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की दिशा में भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।

*दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित उपचार उपलब्ध कराने पर जोर*

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी को निर्देश दिया कि जिले के सभी पुलिस थानों, विशेषकर पीसीआर एवं सड़क किनारे स्थित थानों में फर्स्ट एड किट एवं आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयां उपलब्ध कराई जाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को तत्काल प्राथमिक उपचार मिल सके। इसके लिए पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण देने तथा सभी स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त एंबुलेंस सुविधा सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया।

*स्कूल वाहनों में ओवरलोडिंग रोकने के निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा*

बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी जगरनाथ लोहरा ने जानकारी दी कि जिले के सभी निजी विद्यालयों को विद्यालय वाहनों में ओवरलोडिंग रोकने, प्रत्येक वाहन के साथ एक सहायक कर्मी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने तथा सड़क सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं, जिनका अधिकांश विद्यालयों द्वारा अनुपालन किया जा रहा है।

इस संदर्भ में पुनः उपायुक्त श्री मिश्रा द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि वैसे सभी निजी विद्यालयों में परिचालित ऑटो तथा बसों में ओवरलोडिंग की समस्या के निदान के लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा नियमित नजर बनाए रखने एवं ऐसा पाया जाने पर संबंधित बच्चों के माता-पिता को इस खतरे से अवगत कराते हुए ऐसा नहीं करने की सलाह देने हेतु सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

*सड़क सुरक्षा को जनआंदोलन बनाने पर जोर*

उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा प्रबंधक को निर्देश दिया कि सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं आईटीआई संस्थानों में नियमित जागरूकता अभियान संचालित किए जाएं। उन्होंने कहा कि समन्वित प्रयास, मजबूत आधारभूत संरचना, प्रभावी प्रवर्तन एवं व्यापक जनजागरूकता के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।

*आमजनों से यातायात नियमों के पालन की अपील*

बैठक के अंत में उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सड़क सुरक्षा को अपनी व्यक्तिगत एवं सामाजिक जिम्मेदारी समझें। उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला प्रशासन सुरक्षित, व्यवस्थित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

*बैठक में ये रहे उपस्थित*

बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के पदाधिकारीगण, सांसद एवं विधायक प्रतिनिधिगण, NHAI एवं SHAJ के प्रतिनिधि तथा सड़क सुरक्षा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थें।

 

Related Posts

गढ़वा समाहरणालय में फरियादियों की गूंज! DC पशुपति नाथ मिश्रा ने सुनीं जन-समस्याएं; जीवित महिला को मृत दिखाकर राशन बंद करने वाले मामले में जांच के आदेश
Jharkhand

गढ़वा समाहरणालय में फरियादियों की गूंज! DC पशुपति नाथ मिश्रा ने सुनीं जन-समस्याएं; जीवित महिला को मृत दिखाकर राशन बंद करने वाले मामले में जांच के आदेश

July 21, 2026
झारखण्ड के जंगलों का बनेगा डिजिटल मैप! CM हेमंत सोरेन का बड़ा आदेश; ‘एक पेड़ लगाओ, 5 यूनिट फ्री बिजली पाओ’ योजना का होगा व्यापक प्रचार!
Jharkhand

झारखण्ड के जंगलों का बनेगा डिजिटल मैप! CM हेमंत सोरेन का बड़ा आदेश; ‘एक पेड़ लगाओ, 5 यूनिट फ्री बिजली पाओ’ योजना का होगा व्यापक प्रचार!

July 20, 2026
गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान का बढ़ा ग्राफ! 6.72 लाख से अधिक फॉर्म्स का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा ड्राफ्ट
Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान का बढ़ा ग्राफ! 6.72 लाख से अधिक फॉर्म्स का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा ड्राफ्ट

July 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा समाहरणालय में फरियादियों की गूंज! DC पशुपति नाथ मिश्रा ने सुनीं जन-समस्याएं; जीवित महिला को मृत दिखाकर राशन बंद करने वाले मामले में जांच के आदेश
  • झारखण्ड के जंगलों का बनेगा डिजिटल मैप! CM हेमंत सोरेन का बड़ा आदेश; ‘एक पेड़ लगाओ, 5 यूनिट फ्री बिजली पाओ’ योजना का होगा व्यापक प्रचार!
  • गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान का बढ़ा ग्राफ! 6.72 लाख से अधिक फॉर्म्स का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा ड्राफ्ट

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.