Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान का बढ़ा ग्राफ! 6.72 लाख से अधिक फॉर्म्स का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा ड्राफ्ट

उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा की सीधी निगरानी में घर-घर सत्यापन तेज; 29 जुलाई तक सभी प्रविष्टियां पूर्ण करने के लिए प्रशासन ने झोंकी पूरी ताकत

July 20, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान का बढ़ा ग्राफ! 6.72 लाख से अधिक फॉर्म्स का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा ड्राफ्ट
Share on FacebookShare on Twitter
  • *उपायुक्त की निगरानी में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान समयबद्ध तरीके से जारी*
  • *अब सत्यापन, डिजिटाइजेशन और ऑनलाइन प्रविष्टि पर प्रशासन का विशेष फोकस*
    **************************************

गढ़वा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत गढ़वा जिला प्रशासन मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर कार्य कर रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा स्वयं अभियान की नियमित समीक्षा कर रहे हैं तथा सभी विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

अभियान के तहत जिले के सभी बूथ स्तर पदाधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रह, सत्यापन, डिजिटाइजेशन तथा ऑनलाइन प्रविष्टि का कार्य समानांतर रूप से तेज गति से चल रहा है। जिला प्रशासन का लक्ष्य 29 जुलाई 2026 तक सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर 05 अगस्त 2026 को भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन सुनिश्चित करना है।

*100 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का वितरण पूरा*

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत गढ़वा जिले ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिले में कुल 8,62,092 गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत वितरण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।

*अब तक*👇

*6,72,333 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है।*
*6,71,763 प्रपत्रों का बीएलओ द्वारा सफल सत्यापन किया गया है।*
*568 प्रपत्रों का ऑनलाइन सबमिशन पूरा हो चुका है।*

यह उपलब्धि जिला प्रशासन की प्रभावी मॉनिटरिंग, अधिकारियों की सक्रियता तथा मैदानी स्तर पर कार्यरत बीएलओ एवं कर्मियों की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

*विधानसभावार प्रगति*👇

*80-गढ़वा विधानसभा*

कुल मतदाता : 4,26,661
गणना प्रपत्र वितरण : 100 प्रतिशत
डिजिटाइजेशन : 3,18,739
सत्यापन : 3,18,369
ऑनलाइन सबमिशन : 368

*81-भवनाथपुर विधानसभा*👇

कुल मतदाता : 4,35,431
गणना प्रपत्र वितरण : 100 प्रतिशत
डिजिटाइजेशन : 3,53,594
सत्यापन : 3,53,394
ऑनलाइन सबमिशन : 200

*विशेष श्रेणी के मतदाताओं की पहचान भी जारी*

निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप विशेष श्रेणी के मतदाताओं की पहचान का कार्य भी लगातार किया जा रहा है। अब तक जिले में–

*ASDDF : 3,403*
*DSE (Demographic Similar Entries) : 12,947*
*Uncollectable Forms Electors : 21,431*

की पहचान की जा चुकी है। इन सभी मामलों का निष्पादन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जा रहा है।

*समयबद्ध तरीके से पूरा होगा अभियान*

जिले के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) तथा सुपरवाइजर नियमित समीक्षा एवं निरीक्षण कर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि प्रत्येक गणना प्रपत्र का सत्यापन, डिजिटाइजेशन एवं ऑनलाइन अपलोड निर्धारित मानकों और समय-सीमा के अनुरूप पूरा हो।

*मतदाताओं से सहयोग की अपील*

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने जिले के सभी मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि जब भी बीएलओ घर पहुंचे, मतदाता आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, गणना प्रपत्र सही एवं पूर्ण रूप से भरकर समय पर जमा करें तथा अपने मतदाता विवरण का सत्यापन अवश्य कराएं।

उन्होंने कहा कि शुद्ध, पारदर्शी एवं विश्वसनीय मतदाता सूची का निर्माण प्रत्येक नागरिक की सक्रिय सहभागिता से ही संभव है। मतदाताओं का सहयोग लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

Related Posts

गढ़वा समाहरणालय में फरियादियों की गूंज! DC पशुपति नाथ मिश्रा ने सुनीं जन-समस्याएं; जीवित महिला को मृत दिखाकर राशन बंद करने वाले मामले में जांच के आदेश
Jharkhand

गढ़वा समाहरणालय में फरियादियों की गूंज! DC पशुपति नाथ मिश्रा ने सुनीं जन-समस्याएं; जीवित महिला को मृत दिखाकर राशन बंद करने वाले मामले में जांच के आदेश

July 21, 2026
झारखण्ड के जंगलों का बनेगा डिजिटल मैप! CM हेमंत सोरेन का बड़ा आदेश; ‘एक पेड़ लगाओ, 5 यूनिट फ्री बिजली पाओ’ योजना का होगा व्यापक प्रचार!
Jharkhand

झारखण्ड के जंगलों का बनेगा डिजिटल मैप! CM हेमंत सोरेन का बड़ा आदेश; ‘एक पेड़ लगाओ, 5 यूनिट फ्री बिजली पाओ’ योजना का होगा व्यापक प्रचार!

July 20, 2026
फुटबॉल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! रांची में पहली बार होने जा रहा है ऐतिहासिक ‘डूरंड कप’; CM हेमंत सोरेन करेंगे आगाज़, दर्शक मुफ्त में देख सकेंगे मैच!
Jharkhand

फुटबॉल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! रांची में पहली बार होने जा रहा है ऐतिहासिक ‘डूरंड कप’; CM हेमंत सोरेन करेंगे आगाज़, दर्शक मुफ्त में देख सकेंगे मैच!

July 20, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा समाहरणालय में फरियादियों की गूंज! DC पशुपति नाथ मिश्रा ने सुनीं जन-समस्याएं; जीवित महिला को मृत दिखाकर राशन बंद करने वाले मामले में जांच के आदेश
  • झारखण्ड के जंगलों का बनेगा डिजिटल मैप! CM हेमंत सोरेन का बड़ा आदेश; ‘एक पेड़ लगाओ, 5 यूनिट फ्री बिजली पाओ’ योजना का होगा व्यापक प्रचार!
  • गढ़वा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान का बढ़ा ग्राफ! 6.72 लाख से अधिक फॉर्म्स का डिजिटाइजेशन पूरा; 5 अगस्त को जारी होगा ड्राफ्ट

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.