Monday, August 10, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

ग्रामीण विकास को मिली नई रफ़्तार! ‘विकसित भारत–जी राम जी योजना’ का गढ़वा में प्रशिक्षण आयोजित; अब 100 की जगह मिलेंगे 125 दिन का रोजगार

जिला परिषद सभागार में BPO, कनीय व सहायक अभियंताओं को दी गई ट्रेनिंग; एडमिन फंड बढ़कर हुआ 9%, युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से होगी 318 योजनाओं की प्रविष्टि

August 10, 2026
in Jharkhand, Top News
ग्रामीण विकास को मिली नई रफ़्तार! ‘विकसित भारत–जी राम जी योजना’ का गढ़वा में प्रशिक्षण आयोजित; अब 100 की जगह मिलेंगे 125 दिन का रोजगार
Share on FacebookShare on Twitter
  • विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला परिषद सभागार में प्रशिक्षण आयोजित
  • रोजगार दिवस 100 से बढ़कर 125 दिन, प्रशासनिक मद 6% से बढ़कर 9%,चार घटकों में 318 योजनाओं के क्रियान्वयन एवं युक्तधारा के माध्यम से योजना प्रविष्टि की दी गई जानकारी
    **************************************

गढ़वा। जिला परिषद सभागार में दिनांक 10 अगस्त 2026 को विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी एवं सुचारू क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जिले के सभी प्रखंडों से प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता एवं कंप्यूटर ऑपरेटर सहित संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर दीपक कुमार पासवान परियोजना पदाधिकारी, विकाश कुमार वर्मा सहायक परियोजना पदाधिकारी तथा फिरोज अंसारी कनीय अभियंता द्वारा विकसित भारत–जी राम जी योजना के विभिन्न प्रावधानों, प्रक्रियाओं एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि योजना के तहत रोजगार दिवस की सीमा 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है। साथ ही योजना के प्रभावी संचालन एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एडमिन फंड को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 9 प्रतिशत किया गया है।

प्रशिक्षण में योजना के अंतर्गत निर्धारित चार प्रमुख घटकों के तहत कुल 318 योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित प्रावधानों एवं प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों एवं कर्मियों को योजनाओं के चयन, क्रियान्वयन, अभिलेख संधारण, तकनीकी प्रक्रिया तथा ऑनलाइन कार्यों से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

प्रशिक्षण के दौरान यह भी स्पष्ट किया गया कि विकसित भारत–जी राम जी योजना के अंतर्गत योजनाओं की प्रविष्टि युक्तधारा के माध्यम से ही की जाएगी। इस संबंध में संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को युक्तधारा के माध्यम से योजना की प्रविष्टि एवं उससे संबंधित प्रक्रिया की जानकारी दी गई। योजनाओं की सही एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप प्रविष्टि सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को योजना के प्रावधानों को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने, कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित प्रक्रिया एवं समय-सीमा का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रावधानों की स्पष्ट एवं व्यावहारिक समझ विकसित करना तथा जिले में योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा।

प्रशिक्षण में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने योजना से संबंधित विभिन्न तकनीकी, प्रशासनिक एवं व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी प्राप्त की तथा प्रशिक्षण के दौरान अपनी शंकाओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

जिला स्तर पर आयोजित इस प्रशिक्षण से सभी प्रखंडों में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, योजनाओं की उचित प्रविष्टि तथा निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलने की उम्मीद है।

 

Related Posts

सिनेमा के कैनवास पर उकेरी गई जनजातीय जीवन की गाथा! ‘आदिवासी महोत्सव’ में सजती रहीं फ़िल्में, होता रहा सार्थक संवाद; जानिए JFDCL की अनूठी पहल
Jharkhand

सिनेमा के कैनवास पर उकेरी गई जनजातीय जीवन की गाथा! ‘आदिवासी महोत्सव’ में सजती रहीं फ़िल्में, होता रहा सार्थक संवाद; जानिए JFDCL की अनूठी पहल

August 10, 2026
अपनी मिट्टी, भाषा और कहानियों से बनेगी झारखंडी सिनेमा की वैश्विक पहचान! ‘आदिवासी महोत्सव’ में लगी फिल्मों की क्लास; ‘पंचायत’ फेम कल्याणी खत्री ने संभाला मंच
Jharkhand

अपनी मिट्टी, भाषा और कहानियों से बनेगी झारखंडी सिनेमा की वैश्विक पहचान! ‘आदिवासी महोत्सव’ में लगी फिल्मों की क्लास; ‘पंचायत’ फेम कल्याणी खत्री ने संभाला मंच

August 10, 2026
15 अगस्त पर आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा? सरकार ने जारी की मंत्रियों की सूची; जानें अपने जिले का शेड्यूल
Jharkhand

15 अगस्त पर आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा? सरकार ने जारी की मंत्रियों की सूची; जानें अपने जिले का शेड्यूल

August 10, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • सिनेमा के कैनवास पर उकेरी गई जनजातीय जीवन की गाथा! ‘आदिवासी महोत्सव’ में सजती रहीं फ़िल्में, होता रहा सार्थक संवाद; जानिए JFDCL की अनूठी पहल
  • अपनी मिट्टी, भाषा और कहानियों से बनेगी झारखंडी सिनेमा की वैश्विक पहचान! ‘आदिवासी महोत्सव’ में लगी फिल्मों की क्लास; ‘पंचायत’ फेम कल्याणी खत्री ने संभाला मंच
  • 15 अगस्त पर आपके जिले में कौन फहराएगा तिरंगा? सरकार ने जारी की मंत्रियों की सूची; जानें अपने जिले का शेड्यूल

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.