- *स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह को लेकर परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न,09:00 बजे होगा झंडोत्तोलन*
- *उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से किया परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण*
**************************************
गढ़वा। शहर के गोविंद इंटर कॉलेज,गढ़वा (टाउन हॉल) के मैदान में 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह को लेकर आज परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। 15 अगस्त 2026 को 09:00 बजे गोविंद इंटर कॉलेज,गढ़वा (टाउन हॉल) के मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में झंडोत्तोलन किया जायेगा।

उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा और पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया तथा तैयारियों की समीक्षा की साथ ही पूर्वाभ्यास परेड की सलामी ली। परेड में शामिल विभिन्न टुकड़ियों द्वारा आकर्षक एवं भव्य परेड का स्वरूप प्रदर्शित किया गया।

उपायुक्त श्री मिश्रा ने परेड में भाग ले रहे प्लाटुन का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि गढ़वा में परेड सुंदर व खूबसूरत दिखेगी साथ ही उन्होंने सभी टुकड़ियों को पूरे स्वाभिमान व गर्व के साथ परेड में भाग लेने की नसीहत दी। उन्होंने परेड में शामिल सभी टुकड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि ऐसे ही 15 अगस्त को परेड सुंदर व खूबसूरत दिखे। इसके लिए आप सभी अपना शत प्रतिशत देंगे।

पूर्वाभ्यास परेड के मौके पर डीडीसी प्रेमलता मुर्मू, अपर समाहर्ता विकास कुमार राय,एसडीम कुमार मयंक भूषण, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) यशोधरा, नजारत उप समाहर्ता पंकज कुमार गिरि, बीडीओ और सीओ, गढ़वा, कार्यपालक दंडाधिकारी मोहम्मद हुसैन, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल प्रेमलाल सिंह सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।










