◆ उपायुक्त-सह-अध्यक्ष जिला खाद्य सुरक्षा पोषण मिशन कार्यकारिणी समिति की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न
◆ राज्य से प्राप्त वार्षिक कार्ययोजना के सभी बिन्दुओं पर बैठक कर कई प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय
समाहरणालय स्थित सभागार में आज उपायुक्त -सह- अध्यक्ष जिला खाद्य सुरक्षा पोषण मिशन कार्यकारिणी समिति गढ़वा पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न की गई। आयोजित बैठक में कृषि विभाग अंतर्गत आयोजित National Food Nutrition Security Mission (NFSNM) KY (कृषिउन्नोति योजना) दलहन धान/Targetting Rice Fellow Area (TRFA Pulses)/कोर्स सिरियल/न्यूट्री सिरियल/National Mission on Edible Oil- Oilseeds (NMEO-OS) KY अंतर्गत
DFSNM-EC और जिला तिलहन मिशन (DOSM)” के कई प्रस्ताव पर कमिटी द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

इस दौरान वर्ष 2026-27 में कृषकों को लेकर विभिन्न प्रस्तावों पर निर्णय लिया गया। इसके तहत Aatmanirbhata in Pulses अन्तर्गत खरीफ मौसम में अरहर का संकुल प्रत्यक्षण 260 हे०, में अरहर का मिनी किट 6500 ईकाई, उरद का मिनी किट 1250 ईकाई एवं मूंग का 250 ईकाई तथा रबी मौसम में मसूर 80 हे0 में, चना का मिनी किट 660 ईकाई एवं मसूर का मिनी किट 1400 ईकाई का लक्ष्य निर्धारित है। जिसमें खरीफ मौसम में 260 हे0 में अरहर का प्रत्यक्षण, 6500 ईकाई अरहर का मिनी किट प्रत्यक्षण, 1250 ईकाई उरद का मिनी किट प्रत्यक्षण एवं 1250 ईकाई मूंग का मिनी किट प्रत्यक्षण जिले के सभी प्रखण्डों में कराया गया है। जिसकी घटनोत्तर स्वीकृति हेतु प्रस्ताव पर स्वीकृति दी गई।
प्रमाणित बीज (Less than Five years) वितरण लैम्पस/पैक्स/एफ०पी०ओ०/ प्राइवेट डिलर के माध्यम से 50 प्रतिशत अनुदान पर अरहर बीज 960 क्विी०, मूंग बीज 40 क्विी०, उरद बीज 190 क्विी०, चना बीज 240 विची०, मसूर बीज 380 क्विी० का लक्ष्य निर्धारित है। इसके क्रियान्वयन हेतु कमेटी द्वारा निर्णय लिया गया।

साथ ही प्रमाणित बीज (More than ten years) वितरण लैम्पस/पैक्स/एफ०पी०ओ०/ प्राइवेट डिलर के माध्यम से 50 प्रतिशत अनुदान पर अरहर 1640 क्चिी0, मूंग 70 क्विी०, उरद 320 क्विी०, चना 390 क्विी० एवं मसूर 640 क्विी० का लक्ष्य निर्धारित है।
Aatmanirbhata in Pulses अन्तर्गत प्रमाणित बीज (Less than Five years) का उत्पादन कृषि विज्ञान केन्द्र / FPO/ बीज ग्रााम के माध्यम से 4500 रूपये/क्विं०, अनुदान पर अरहर 960 क्विी०, ३००० रूपये/क्विी० अनुदान पर उरद 280 क्विी०, मूंग 60 क्विी० एवं रबी मौसम में प्रमाणित चना बीज 1800 रूपये/क्विी० अनुदान पर 444 क्चिी० एवं मसूर बीज 3000 रूपये/क्चिी की अनुदान पर 580 क्विी० बीज उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित है। इसके क्रियान्वयन हेतु कमेटी की स्वीकृति प्रदान की गई।
Aatmanirbhata in Pulses वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2026-27 में Capacity Building अन्तर्गत खरीफ मौसम में 198 इकाई प्रशिक्षण एवं रबी मौसम में 61 इकाई प्रशिक्षण का लक्ष्य निर्धारित है। जिसे BTM/ATM के द्वारा संचालन करने एवं वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2026-27 में Post Harvest Infrastructure Establishment of Processing Units 33 प्रतिशत अनुदान पर अधिकतम 25 लाख रूपये की राशि पर एक इकाई का लक्ष्य निर्धारित है। इसके क्रियान्वयन किये जाने की स्वीकृति पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
इसके पश्चात आयोजित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन, तिलहन, धान, ऑयल सीड्स अंतर्गत “National Food Nutrition Security Mission” (NFNSM) KY की बैठक में दिए गए विभिन्न प्रस्ताव पर भी निर्णय लिया गया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन, तिलहन, धान, ऑयल सीड्स अंतर्गत वर्ष 2026-27 में INM/IPM 50% अनुदान पर कृषकों के बीच वितरण किए जाने पर निर्णय लिया गया। साथ ही उक्त वार्षिक कार्य योजना में कृषि यंत्र का भी वितरण किए जाने की बात कही गई। कृषि की पुरानी तकनीक के स्थान पर नई तकनीक का उपयोग करने हेतु प्रशिक्षण प्रदान करने एवं कृषको में तकनीकी जागरूकता प्रदान करने के उद्देश्य से प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक (बीटीएम एवं एटीएम) के माध्यम से प्रशिक्षण कराने तथा ऑफिसर प्रशिक्षण जिला स्तर पर कराने का भी निर्णय लिया गया।
NMEO-OS तिलहन अन्तर्गत व्यापक प्रचार-प्रसार व जन जागरूकता हेतु वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2026-27 में विडियो फिल्म एवं सफलता की कहानी बनाने तथा इससे संबंधित लिफलेट, पम्पलेट की छपाई कराने की स्वीकृति पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू, जिला कृषि पदाधिकारी खुशबू पासवान, परियोजना निदेशक आत्मा गढ़वा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक समेत उपरोक्त समिति के सदस्यगण उपस्थित थें।










