Wednesday, September 2, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

नई दिल्ली में गूंजा झारखंड का जल संकल्प! JJM समिट में पेश हुआ मास्टरप्लान; सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए 3,000 करोड़ के सहयोग की मांग

सुषमा स्वराज भवन में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में मंत्री हफीजुल हसन और योगेंद्र प्रसाद ने रखी बात; जल प्रबंधन में AI और डिजिटल ट्विन जैसी आधुनिक तकनीकों पर जोर

September 2, 2026
in Jharkhand, Top News
नई दिल्ली में गूंजा झारखंड का जल संकल्प! JJM समिट में पेश हुआ मास्टरप्लान; सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए 3,000 करोड़ के सहयोग की मांग
Share on FacebookShare on Twitter
  • जल संरक्षण व सिंचाई क्षमता बढ़ाने के संकल्प के साथ JJM Summit में झारखंड ने पेश किया विकास का रोडमैप

नई दिल्ली: नई दिल्ली स्थित सुषमा स्वराज भवन में आयोजित दो दिवसीय जल जीवन मिशन (JJM) Departmental Summit 2026 के समापन सत्र में झारखंड की ओर से जल संसाधन विभाग के मंत्री हफीजुल हसन तथा पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने भाग लेते हुए राज्य की जल प्रबंधन रणनीति और भविष्य की प्राथमिकताओं को मजबूती से रखा।
सम्मेलन के दौरान झारखंड ने जल संरक्षण, सिंचाई क्षमता के अधिकतम उपयोग और जल परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन पर स्पष्ट और दूरदर्शी रोडमैप प्रस्तुत किया। हफीजुल हसन ने कहा कि राज्य में लगभग 30 प्रतिशत वन क्षेत्र और पठारी भू-भाग होने के कारण वर्षा जल का प्रभावी संचयन बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि राज्य में होने वाली लगभग 80 प्रतिशत वर्षा का पानी बह जाता है, जिसे रोककर संरक्षित करना और वर्षभर उपयोग में लाना सरकार की प्राथमिकता है।


सिंचाई के क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि झारखंड में करीब 24.25 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता की संभावना है, जबकि अब तक लगभग 10 लाख हेक्टेयर क्षमता ही विकसित हो सकी है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अब फोकस केवल नई परियोजनाओं पर नहीं, बल्कि मौजूदा सिंचाई संरचनाओं के प्रभावी उपयोग पर भी होना चाहिए। नहरों में जल परिवहन के दौरान होने वाले रिसाव को कम करने और खेत के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
राज्य सरकार ने पटमदा-बोड़ाम और नीमडीह-कुकड़ू मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं तथा पलामू के अमानत बराज के शेष कार्यों को पूरा करने के लिए केंद्र से सहयोग का आग्रह किया है। इन परियोजनाओं के लिए लगभग 3,000 करोड़ रुपये की आवश्यकता जताई गई।


इसके साथ ही जलाशयों की गाद निकासी, तालाबों और आहरों के जीर्णोद्धार, बाढ़ एवं सूखा प्रबंधन के लिए रियल-टाइम सूचना प्रणाली और फोरकास्टिंग तथा जल प्रबंधन में AI और Digital Twin जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर भी जोर दिया गया।
हफीजुल हसन ने कहा कि राज्यों के बीच अनुभवों का आदान-प्रदान देश की जल सुरक्षा को मजबूत करेगा। वहीं हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार जल संरक्षण, सिंचाई विस्तार और संसाधनों के बेहतर उपयोग के माध्यम से राज्य को जल-सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Related Posts

प्रोजेक्ट्स की रफ्तार पर CM हेमंत सोरेन की नजर! नगर विकास और पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक; अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
Jharkhand

प्रोजेक्ट्स की रफ्तार पर CM हेमंत सोरेन की नजर! नगर विकास और पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक; अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

September 2, 2026
बाढ़ के मुहाने पर गढ़वा! नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच जमीन पर उतरे DC; भीम बराज और सोन-कोयल तटीय इलाकों का लिया जायजा
Jharkhand

बाढ़ के मुहाने पर गढ़वा! नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच जमीन पर उतरे DC; भीम बराज और सोन-कोयल तटीय इलाकों का लिया जायजा

September 2, 2026
लोकतंत्र को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम! NUSRL में मतदाता पंजीकरण और वोटर लिस्ट पर वैश्विक सम्मेलन; 6 तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों का महामंथन
Jharkhand

लोकतंत्र को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम! NUSRL में मतदाता पंजीकरण और वोटर लिस्ट पर वैश्विक सम्मेलन; 6 तकनीकी सत्रों में विशेषज्ञों का महामंथन

September 2, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • नई दिल्ली में गूंजा झारखंड का जल संकल्प! JJM समिट में पेश हुआ मास्टरप्लान; सिंचाई क्षमता बढ़ाने के लिए 3,000 करोड़ के सहयोग की मांग
  • प्रोजेक्ट्स की रफ्तार पर CM हेमंत सोरेन की नजर! नगर विकास और पथ निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक; अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
  • बाढ़ के मुहाने पर गढ़वा! नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच जमीन पर उतरे DC; भीम बराज और सोन-कोयल तटीय इलाकों का लिया जायजा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.