मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात।
===========================
★ मुख्यमंत्री को गणेश महोत्सव-2026 में शामिल होने हेतु सादर आमंत्रित किया।
===========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के अंतर्गत विभिन्न गणेश पूजा समितियों के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को आगामी श्री गणेश महोत्सव-2026 के आयोजन में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को महोत्सव से संबंधित तैयारियों एवं आयोजन की रूपरेखा से भी अवगत कराया। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का स्वागत करते हुए गणेश महोत्सव-2026 के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व और धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकजुटता, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

*इस मौके पर सांसद राज्यसभा श्रीमती महुआ माजी सहित श्री गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के नन्द किशोर सिंह चंदेल, विक्रम सिंह सोनू, संदीप मुखर्जी, राहुल सिंह, विक्की वर्मा, टून्ना सिंह, लखन कुमार, विनय सिंह, सागर, शीला उरांव, कविता वर्मा, अर्चना मिर्धा, रेखा साव, नीलू सिंह, मंजुला बेरा, अमन ठाकुर, सूरजभान सिंह, साहिल, रोहन सिंह रिकी, अमित सिंह चंदेल, जीतू अरोड़ा, नरेश मक्कड़ मिशु,गुलशन नंदा एवं अन्य उपस्थित रहे।










