Saturday, September 26, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

नशे के सौदागरों पर गढ़वा प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक! DC पशुपति नाथ मिश्रा का कड़ा फरमान— ‘अफीम-गांजे की तस्करी बर्दाश्त नहीं, दवा दुकानों की होगी रेगुलर चेकिंग’

समाहरणालय में आयोजित NCORD समिति की बैठक में बनी रणनीति; स्कूलों-कॉलेजों में चलेगा जागरूकता अभियान, तस्करों की सूचना देने की अपील

September 26, 2026
in Jharkhand, Top News
नशे के सौदागरों पर गढ़वा प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक! DC पशुपति नाथ मिश्रा का कड़ा फरमान— ‘अफीम-गांजे की तस्करी बर्दाश्त नहीं, दवा दुकानों की होगी रेगुलर चेकिंग’
Share on FacebookShare on Twitter

🔸 गढ़वा में NCORD कमिटी की बैठक सम्पन्न

🔸 उपायुक्त ने नशामुक्त समाज के लिए सख्त कदम उठाने के दिए निर्देश

आज दिनांक- 26 सितंबर 2026 को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय वेश्म में NCORD Committee (मादक पदार्थों की तस्करी एवं रोकथाम) से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में नशीले पदार्थों की खेती, तस्करी एवं इसके दुष्प्रभाव को रोकने हेतु ठोस रणनीति पर चर्चा की गई। पुलिस उपाधीक्षक एवं ड्रग इंस्पेक्टर ने अब तक हुए कार्यवाई से उपायुक्त को अवगत कराया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, पुलिस उपाधीक्षक (मु०) यशोधरा, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा एवं रंका, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, अधीक्षक उत्पाद, जिला तंबाकू नियंत्रण पदाधिकारी, ड्रग इंस्पेक्टर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थें।

उपायुक्त श्री मिश्रा ने कहा कि जिले में अफीम, गांजा, चरस एवं अन्य मादक पदार्थों की खेती या तस्करी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखने तथा किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि यह केवल औपचारिक बैठक भर नहीं है, बल्कि जिले की सुरक्षा और आने वाले भविष्य की दिशा तय करने वाला ठोस कदम है।

उन्होंने कहा कि अगली बैठक में सचिव, अध्यक्ष, नारकोटिक्स विभाग के हेड, केमिस्ट तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाए ताकि इस गंभीर समस्या पर समन्वित और ठोस निर्णय लिया जा सके।

बैठक में जिले के स्कूलों-कॉलेजों में नशा विरोधी जनजागरूकता अभियान चलाने, दवा दुकानों की नियमित जांच करने तथा मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर समन्वित कार्रवाई करने पर भी विशेष बल दिया गया।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य नशामुक्त गढ़वा बनाना है और इसके लिए प्रशासन हर स्तर पर सख्त और ठोस कदम उठाने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि यदि उन्हें मादक पदार्थों की जानकारी मिले तो प्रशासन को अवगत कराएँ।

मादक पदार्थों की तस्करी, उत्पादन, परिवहन व भंडारण आदि पर प्रभावी प्रहार करने के लिए उपायुक्त ने जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को नियमित मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया।

उक्त बैठक में उपरोक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, श्री बंशीधर नगर समेत जिले के सभी अंचल अधिकारी वर्चुअल रूप से बैठक में उपस्थित हुए।

Related Posts

कुदरत के दुश्मनों और खनन माफियाओं पर कसता शिकंजा! गढ़वा DC की कड़क चेतावनी— ’15 अक्टूबर तक पूरी तरह बंद रहेगा खनन, नियम तोड़ा तो होगी FIR और गाड़ियां जब्त’
Jharkhand

कुदरत के दुश्मनों और खनन माफियाओं पर कसता शिकंजा! गढ़वा DC की कड़क चेतावनी— ’15 अक्टूबर तक पूरी तरह बंद रहेगा खनन, नियम तोड़ा तो होगी FIR और गाड़ियां जब्त’

September 26, 2026
नागरिकों के डेटा की सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी! रांची में ‘डीपीडीपी एक्ट’ पर महा-कार्यशाला; IT निदेशक माधवी मिश्रा बोलीं— ‘डिजिटल गवर्नेंस के साथ प्राइवेसी सख्त करना जरूरी’
Jharkhand

नागरिकों के डेटा की सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी! रांची में ‘डीपीडीपी एक्ट’ पर महा-कार्यशाला; IT निदेशक माधवी मिश्रा बोलीं— ‘डिजिटल गवर्नेंस के साथ प्राइवेसी सख्त करना जरूरी’

September 25, 2026
फरियादियों की समस्याओं पर एक्शन में DC पशुपति नाथ मिश्रा! गढ़वा समाहरणालय में कड़क जनसुनवाई; होम गार्ड बहाली और कस्तूरबा शिक्षकों के मानदेय पर निर्देश जारी
Jharkhand

फरियादियों की समस्याओं पर एक्शन में DC पशुपति नाथ मिश्रा! गढ़वा समाहरणालय में कड़क जनसुनवाई; होम गार्ड बहाली और कस्तूरबा शिक्षकों के मानदेय पर निर्देश जारी

September 25, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • नशे के सौदागरों पर गढ़वा प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक! DC पशुपति नाथ मिश्रा का कड़ा फरमान— ‘अफीम-गांजे की तस्करी बर्दाश्त नहीं, दवा दुकानों की होगी रेगुलर चेकिंग’
  • कुदरत के दुश्मनों और खनन माफियाओं पर कसता शिकंजा! गढ़वा DC की कड़क चेतावनी— ’15 अक्टूबर तक पूरी तरह बंद रहेगा खनन, नियम तोड़ा तो होगी FIR और गाड़ियां जब्त’
  • नागरिकों के डेटा की सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी! रांची में ‘डीपीडीपी एक्ट’ पर महा-कार्यशाला; IT निदेशक माधवी मिश्रा बोलीं— ‘डिजिटल गवर्नेंस के साथ प्राइवेसी सख्त करना जरूरी’

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.